गौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित गौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास धौलपुर। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने करीब 4 साल पुराने गौ तस्करी के एक मामले में आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र की बरैठा पुलिस चौकी का है, जहां 27 अगस्त 2021 को गौवंश यानी सांडों से भरा एक कंटेनर पकड़ा था। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर के अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को बरैठा पुलिस चौकी पर गौवंश से भरा हुआ एक कंटेनर पकड़ा था। बरैठा पुलिस चौकी के तत्कालीन एएसआई अजय सिंह को सूचना मिली कि धौलपुर से आगरा की तरफ एक कंटेनर जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से गौवंश भरा हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एएसआई अजय सिंह ने नाकाबंदी की और गौवंश से भरे उस कंटेनर को रुकवाकर चैक किया गया। कंटेनर में 32 सांड यानी बैल ठूंस ठूंसकर भरे हुए थे। कंटेनर में चालक सहित 4 लोग मौजूद थे। गौवंश को लेकर चालक से लाइसेंस मांगा गया, जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अन्य तीन लोगों को सवारी होना बताया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर निवासी देशवालियों का मौहल्ला वार्ड नंबर 21 टोडाराय सिंह जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ जांच अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसी प्रकरण में 18 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राकेश गोयल ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
गौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित गौवंश तस्करी में आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास धौलपुर। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर ने करीब 4 साल पुराने गौ तस्करी के एक मामले में आरोपी को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामला धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र की बरैठा पुलिस चौकी का है, जहां 27 अगस्त 2021 को गौवंश यानी सांडों से भरा एक कंटेनर पकड़ा था। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय धौलपुर के अपर लोक अभियोजक मुकेश सिकरवार ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को बरैठा पुलिस चौकी पर गौवंश से भरा हुआ एक कंटेनर पकड़ा था। बरैठा पुलिस चौकी के तत्कालीन एएसआई अजय सिंह को सूचना मिली कि धौलपुर से आगरा की तरफ एक कंटेनर जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से गौवंश भरा हुआ है। इस सूचना
पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एएसआई अजय सिंह ने नाकाबंदी की और गौवंश से भरे उस कंटेनर को रुकवाकर चैक किया गया। कंटेनर में 32 सांड यानी बैल ठूंस ठूंसकर भरे हुए थे। कंटेनर में चालक सहित 4 लोग मौजूद थे। गौवंश को लेकर चालक से लाइसेंस मांगा गया, जो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अन्य तीन लोगों को सवारी होना बताया। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर निवासी देशवालियों का मौहल्ला वार्ड नंबर 21 टोडाराय सिंह जिला टोंक राजस्थान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ जांच अनुसंधान कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसी प्रकरण में 18 अप्रैल 2026 को सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राकेश गोयल ने कंटेनर चालक नवाब मौहम्मद पुत्र शकूर मौहम्मद उर्फ अब्दुल शकूर को 5 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
- धौलपुर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग धौलपुर के जगदीश तिराहे सैंपऊ रोड पर ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई, आग इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई,लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। समय रहते बड़ा हादसा टला ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप।1
- बिल का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीट आरक्षित करने के सम्बन्धी प्रावधान लागू करने से है। पूरे देश में एक सामान और न्यायिक संगत तरीके से महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों के आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा की लोकसभा में वर्तमान सीटों के अतिरिक्त कुल सीटों की संख्या में समान रूप से 50% वृद्धि की जाए। लोकसभा की वर्तमान सीटों में 50% की वृद्धि की जाती है तो सदन की नई संख्या 815 सदस्यों की होगी इसमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी जो कुल 815 सीटों का एक तिहाई है। #NariShaktiVandan #SpecialParliamentSession1
- फतेहपुर सीकरी विधानसभा से विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर एक बार फिर चर्चा में विषय बने हुए हैं उनकी सोशल मीडिया पर स्पीच वायरल हो रही है क्योंकि सरकार पर सीधा हमला करते नजर आ रहे हैं1
- Post by Pradesh Jpd News1
- पोरसा में हाई सेकेंडरी टॉपर श्रुति तोमर का हुआ भव्य स्वागत1
- अंबाह। मुरैना से अंबाह पोरसा की ओर जीगनी के पास बनाया जा रहा है बाईपास इस समय मौत का बाईपास बन रहा है यह कहा जाए तो अतिशयोक्ति ना होगी, संबंधित निर्माण एजेंसी के द्वारा सड़क पर संकेतक नहीं लगाए गए हैं जिससे रात्रि के समय में यात्रियों को कुछ नहीं दिखा ई देता और चल रहे निर्माण कार्य के सरिया व पत्थर और बाउंड्री से टकरा जाती है जिसके कारण कभी-कभी इसका में खामियाजा यात्रियों को अपनी जान देकर उठाना पड़ता है शुक्रवार दिन रात भी बारात का आगमन कर रही एक शिफ्ट गाड़ी पल के बाउंड्री वॉल से टकराने के कारण उसमें बैठे यात्रीगण घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए वहां से गुजर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हवलदार धर्मेंद्र सिंह तोमर की टीम जो ग्वालियर से आ रही थी तुरंत उपचार हेतु परिजनों की गाड़ी में घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए भेजने में सहयोग किया उसके उपरांत 112 पुलिस गाड़ी से अन्य घायल को भेजा गया।2
- एक सामने अखबार में प्रकाशन अखबार स्वामी की जांच पड़ताल में एक बड़ा प्लाजा सामने हुआ है जिसमें एक पूरा रैकेट जो महिलाओं में अवैध मां की को किराए पर लेकर बच्चों को पालकर उनकी तस्करी की जा रही थी1
- पोरसा में आध्यात्मिक का वातावरण1
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दसवीं 93.2% लाकर अंचल को किया गौरवान्वित। हर्षवर्धन सिंह तोमर ने ग्वालियर के प्रगति विद्या पीठ में अध्यनरत रहते हुए उपलब्धि हासिल की,। अंचल के वीर सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर (शौर्य चक्र) सम्मानित के लघु सुपुत्र हैं हर्षवर्धन सिंह तोमर। कभी अंचल को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता था आज निकल रहे अव्वल दर्जे के शिक्षा वीर अंबाह हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए है जिसमें चंबल अंचल के पैतृक गाँव रुअर तहसील -अंबाह निवासी अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" सम्मानित के छोटे बेटे हर्षवर्धन सिंह तोमर ने लगभग 94%परसेंट लाकर प्रगति विद्यापीठ ग्वालियर के साथ-साथ अंचल का नाम भी गौरवान्वित किया है इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए उनके चाचा विकास सिंह तोमर (इंजीनियर) ने कहा कि कभी अंचल को हीनता और शिक्षा में पिछड़ेपन के लिए कम पढ़े लिखे लोगों का क्षेत्र कहा जाता था लेकिन आज पूरे अंचल को वीरों की भूमि और शिक्षा के क्षेत्र में लगन और मेहनत के चलते युवाओं के द्वारा गौरवान्वित किया जा रहा है साथ-साथ में शिक्षा के क्षेत्र में हो रही आमूलचूल उपलब्धियां के लिए सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं प्रेषित करना चाहता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही साथ दैनिक भास्कर ग्वालियर संस्करण ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छायाचित्र को स्थान प्रदान किया है। परीक्षा में अच्छे परिणाम को लेकर शुरुआत से ही मेहनत करनी चाहिए यह नहीं की परीक्षा के समय ही अधिक मेहनत करें एक निर्धारित समय सीमा तय करके हर रोज हमें पढ़ाई के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए उसी के उपरांत एक अच्छे परिणाम की अपेक्षा की जा सकती है,, हर्षवर्धन सिंह तोमर प्रतिभाशाली छात्र5