Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित गंगेव जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती बरती गई है। इस दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
Avi Standing with the truth
मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित गंगेव जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती बरती गई है। इस दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
More news from Rewa and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित गंगेव जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती बरती गई है। इस दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।2
- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) के करीब सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर यह बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस धरने में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपेंद्र हुड्डा सहित कई सांसद भी शामिल हैं।1
- रीवा जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरहटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर रोशन गुप्ता और मंजर अंसारी को दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 8 अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ये हथियार मध्य प्रदेश के धार जिले से रीवा लाए गए थे। पुलिस अब इस अवैध हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि हथियारों का मुख्य सप्लायर कौन है, ये किसे पहुंचाए जाने थे और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में किया जा सकता था, जिसके चलते अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए रीवा के पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरु करन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। रीवा पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।2
- मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और विभागीय कामकाज को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन, रामनगर एसडीएम श्री एसपी मिश्रा, अमरपाटन से डॉ आरती सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- प्रदेश के यशस्वी एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी से मंत्रालय में भेंट कर विधानसभा में पारित हुए बहुप्रतीक्षित समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के लिए बधाई दी गई। इस दौरान त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं, जैसे मीर बहरी पुल, चौराघाट, शासकीय ITI कॉलेज, निर्माणाधीन सड़कों, अस्पताल भवन और त्योंथर तहसील भवन की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इसके साथ ही बड़ागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। मुलाकात के दौरान त्योंथर क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक और सांदीपनि विद्यालय, नई सड़कों और विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण की मांग रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी और त्योंथर क्षेत्र के विकास का पहिया लगातार और निर्बाध गति से आगे बढ़ता रहेगा।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में पुलिस ने अवैध हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। चोरहटा थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हुज़ूर क्षेत्र में पिछले 5 सालों से सड़क का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। सड़क बनाने के नाम पर केवल मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है, लेकिन इसके आगे सड़क का कोई काम नहीं किया जा रहा है। पिछले 5 वर्षों से काम रुका होने के कारण सड़क नहीं बन पा रही है और निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है।2
- रीवा के बैकुण्ठपुर में पुलिस ने 'प्रहार 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के दौरान बैकुण्ठपुर पुलिस ने आरोपी को गांजे की खेप के साथ धर दबोचा।1