Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार चालक का बिना हेलमेट चालान हुआ #महोबा जिले की यातायात पुलिस ने तो गजबे कर दिया है, कार चालक का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर चालान काट दिया है। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo
Nitendra Jha
कार चालक का बिना हेलमेट चालान हुआ #महोबा जिले की यातायात पुलिस ने तो गजबे कर दिया है, कार चालक का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर चालान काट दिया है। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उपजिलाधिकारी चरखारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरहरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण*1
- पनवाड़ी में भाकियू (टिकैत) की महापंचायत, अमन शर्मा बने युवा जिलाध्यक्ष — किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारा में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की किसान महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एकजुटता दिखाई और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। महापंचायत के दौरान संगठन विस्तार करते हुए अमन शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने की। पदाधिकारियों एवं किसानों ने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में अमन शर्मा ने कहा कि किसान बिजली, सिंचाई, खाद-बीज की कमी, फसल भुगतान में देरी, जर्जर सड़कें और क्षतिग्रस्त पुलों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यदि प्रशासन ने शीघ्र समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिला अध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला ने भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने की बात कही। महापंचायत में विरमा नदी पर दुलारा स्थित क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत, ग्राम पठारी कदीय में 11 हजार वोल्ट लाइन के टूटे खंभों को दुरुस्त कराने, खेल मैदान व मोक्षधाम के लिए रास्ता सुरक्षित कराने तथा चकरोड़ व नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई गई। किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माधुरी दीक्षित सहित सैकड़ों किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में किसानों ने नारा लगाया — “किसानों का हित, राष्ट्र का हित… जय किसान।”4
- महोबा ब्रेकिंग अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई छात्रों की कार, फेयरबेल पार्टी के बाद स्टंटबाजी कर रहे थे छात्र, हादसे का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, बाल-बाल बचे कार में सवार पाँच छात्र, संत जोसफ इंटरमीडिएट कॉलेज में फेयरबेल पार्टी के बाद कीरत सागर तट पर कर रहे थे स्टंट, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के कीरत सागर तट की घटना।2
- बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित अजयगढ़:-विगत दिवस लोकसभा में पारित हुए बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर आज अजयगढ़ के रेस्ट हाउस में मुख्य अथिति सदानंद गौतम कि उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारम्भ भारत माता व पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करके हुई इसके बाद आये हुए अथितियों का स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत मुख्य अथिति सदानंद गौतम ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2047 तक भारत को विकाससील से विकसित बनाने कि बात कही जा रही है।इसके लिए ग्रामो में निवास करने वाले लोगो को मजबूत करने के उद्देश्य से मनरेगा में कुछ बदलाव करते हुए वी बी जी राम जी रोजगार बिल लाया गया।इसके पहले इस योजना में भुगतान में होने वाली देरी के साथ साथ सभी प्रकार के कार्यों को करने कि योजना बनाई है।इसमें हम 5 प्रकार के कार्य कर सकते है जिसमे जल संवर्धन, गाँव कि अधोसंरचना के कार्य सहित कई अन्य कार्य सम्मलित है साथ ही अब कार्यों को ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव के द्वारा ही संपन्न कराया जायेगा।इस बिल में रोजगार दिवस के दिनों को 100 दिवस कि जगह 125 दिन किया गया है। इस जानकारी को हमें चौपालो के माध्यम से जन जन तक पहुँचाना है।बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व सुरेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,अवध तिवारी,विशाल यादव,मुन्ना यादव,कमलेश पांडे,संजय गुप्ता,अनिल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता,नारायण दास रजक,उर्मिल यादव,बीरेंद्र कोरी, सज्जी आदिवासी,राजेंद्र यादव,भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।4
- छतरपुर। छतरपुर जिले में शासकीय तालाबों पर मछली माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे के आरोप को लेकर मछुआरा (रैकवार) समाज के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए एक माह के भीतर कार्रवाई की मांग की है। मछुआरा समाज का आरोप है कि जिले के कई शासकीय तालाबों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा व्यक्तियों को लाभ पहुँचाया जा रहा है, जबकि पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। समाज का कहना है कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं एवं तालाबों में मछुआरा समाज को जानबूझकर बाहर रखा जा रहा है, जो सामाजिक न्याय और शासन की नीतियों के विपरीत है। प्रदर्शन के दौरान युवा रैकवार (मछुआरा) समाज ने शासन–प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम देते हुए मांग की कि जिले के समस्त शासकीय तालाबों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कराई जाए। साथ ही तालाबों से सभी अवैध कब्जे तत्काल हटाए जाएं और मछली माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि तालाब एवं मत्स्य पालन से संबंधित सभी समितियों की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा पात्र एवं वास्तविक मछुआरों को ही तालाबों का वैधानिक अधिकार दिया जाए। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह की समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो मछुआरा समाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।1
- #Apkiawajdigital पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक युवक अपनी आपबीती सुनाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि SC/ST एक्ट के कथित गलत इस्तेमाल और दबंगों के अत्याचार ने उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। युवक की व्यथा सुन डिप्टी सीएम ने मौके पर ही संबंधित जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई। "अकेला बेटा हूँ, कोर्ट के चक्कर में पिता को खो दिया" पीड़ित युवक ने रुंधे गले से बताया कि उसके परिवार के साथ न केवल मारपीट और बदसलूकी की गई, बल्कि उसे झूठे SC/ST केस में भी फंसा दिया गया। युवक ने बिलखते हुए कहा, "साहब! मैं अपने मां-बाप का अकेला बेटा हूं। झूठे मुकदमे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते-काटते मेरे पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मेरी मां की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, मैं उन्हें देखूं या जेल जाने से खुद को बचाऊं?" डिप्टी सीएम का कड़ा रुख युवक की दास्तां सुनकर विजय सिन्हा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून का इस्तेमाल किसी निर्दोष को प्रताड़ित करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण किसी गरीब या निर्दोष का परिवार बिखरता है, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रमुख बिंदु: दुरुपयोग का आरोप: युवक ने प्रभावशाली लोगों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया। अधिकारियों को अल्टीमेटम: विजय सिन्हा ने जांच में पारदर्शिता और निर्दोष को तुरंत राहत देने का आदेश दिया। भावुक माहौल: जनता दरबार में मौजूद अन्य लोग भी युवक की पीड़ा देखकर स्तब्ध रह गए।1
- बुंदेलखंड -पलायन की पीडा पुस्तक का राजा बुंदेला ने किया विमोचन*1
- पनवाड़ी (महोबा) में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की महापंचायत दुलारा ग्राम पंचायत में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए अमन शर्मा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपने संबोधन में अमन शर्मा ने किसानों की बिजली, सिंचाई, खाद-बीज और फसल भुगतान जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। महापंचायत में किसानों ने एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प1
- #महोबा शहर के एतिहासिक चंदेल सरोवर कीरत सागर पर कार रेस कर रहे छात्रों का वीडियो वायरल। एक कार अनियंत्रित होकर पलटी। पुरातत्व विभाग पर सवाल? #ikvnews #महोबाइनसाइड #vairalvideo4