सोशल मिडिया पर सरकार को अभद्र गाली व टिप्पड़ी तथा धमकी देने वाले मनबढ़ अभियुक्त गिरफ्तार कंदवा/चंदौली उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में जनपद में सोशल मिडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प, आदि पर असमाजिक तथ्यों को प्रकाशित करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे थानाध्यक्ष कन्दवा विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में अपराधी नियाजुदीन पुत्र जाकीर अली उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम अरंगी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म एवं इंस्टाग्राम, फेसबुक पर उ0प्र0 सरकार व शासन तथा बिहार सरकार मा0 मुख्यमंत्री बिहार सरकार के उपर अभद्र गाली व टिप्पड़ी तथा धमकी देने वाले मनबढ़े अपराधी जिसके विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 60/2026 व 61/2026 धारा 351(2)/352 बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है को थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के भीतर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी बरामदगी में शामिल पुलिस टीम 1- थानाध्क्ष विनोद कुमार अंचल थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 2- उ0नि0 साहब थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 3- हे0का0 भरत सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 4- का0 आशिष कुमार थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 5- रि0का0 अभिषेक यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
सोशल मिडिया पर सरकार को अभद्र गाली व टिप्पड़ी तथा धमकी देने वाले मनबढ़ अभियुक्त गिरफ्तार कंदवा/चंदौली उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में जनपद में सोशल मिडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प, आदि पर असमाजिक तथ्यों को प्रकाशित करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे थानाध्यक्ष कन्दवा विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में अपराधी नियाजुदीन पुत्र जाकीर अली उम्र करीब 19 वर्ष नि0 ग्राम अरंगी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म एवं इंस्टाग्राम, फेसबुक पर उ0प्र0 सरकार व शासन तथा बिहार सरकार मा0 मुख्यमंत्री बिहार सरकार के उपर अभद्र गाली व टिप्पड़ी तथा धमकी देने वाले मनबढ़े अपराधी जिसके विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 60/2026 व 61/2026 धारा 351(2)/352 बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है को थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के भीतर अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी बरामदगी में शामिल पुलिस टीम 1- थानाध्क्ष विनोद कुमार अंचल थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 2- उ0नि0 साहब थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 3- हे0का0 भरत सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 4- का0 आशिष कुमार थाना कन्दवा जनपद चन्दौली । 5- रि0का0 अभिषेक यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
- कलम की धार से | अयोध्या "बुलडोजर चला, सवाल खड़े हुए" न मुआवजा न विकल्प सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की 26 दुकानें तोड़ीं, दुकानदार बोले - न मुआवजा न विकल्प अयोध्या। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जो जिला नेत्र चिकित्सालय समिति के अध्यक्ष भी हैं, के आदेश पर परिसर में बनी 26 दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। "लीज 5 साल बाकी, फिर भी कार्रवाई" दुकानदारों का आरोप है कि DM द्वारा जारी नोटिस में ही लिखा है कि दुकानों की लीज अवधि अभी 5 साल तक प्रभावी है। इसके बावजूद जबरन तोड़फोड़ की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि वे जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 तक का किराया द्वितीय अपर सिविल जज CD न्यायालय के माध्यम से नियमित जमा कर रहे हैं। "रोजी-रोटी पर संकट" दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन न तो मुआवजा दे रहा है, न ही वैकल्पिक दुकान देने का आश्वासन। 25 साल पहले जमा की गई 80,000 रुपये की धनराशि ही लौटाने की बात हो रही है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने विरोध करते हुए कहा - दुकानें टूटने से दर्जनों परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। शासन-प्रशासन आंख मूंदकर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट का रुख दुकानदारों ने सोमवार को हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल करने पर विचार किया है। उनका कहना है कि जब तक लीगल प्रक्रिया पूरी न हो, तब तक तोड़फोड़ रोकनी चाहिए। फिलहाल परिसर में तनाव की स्थिति है। प्रशासन का पक्ष है कि परिसर को अतिक्रमण मुक्त कर चिकित्सालय का विस्तार किया जाना है।3
- एक शख्स मगरमच्छ उठाकर थाने पहुंच गया #biharnews #biharupdate #viralreels #awaazebharat1
- 25 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया क्षेत्र के रामगढ़ स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम धाम से बैराठ वाया प्रसादपुर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग पिछले लगभग 25 वर्षों से बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग सैयदराजा और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों को भी आपस में जोड़ता है तथा दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। शनिवार को बैराठ गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क निर्माण में लगातार हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क का स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। करीब चार हजार की आबादी वाले बैराठ गांव को प्रसादपुर से जोड़ने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान कटान से करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी, जिसका आज तक स्थायी निर्माण नहीं कराया गया। पिछले वर्ष कराई गई मरम्मत भी एक वर्ष के भीतर उखड़ गई। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर मरीजों, छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अगले माह अघोराचार्य बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव आयोजित होना है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क के शीघ्र एवं स्थायी निर्माण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि यदि इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती तो क्षेत्रवासी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में अभय कुमार पीके, चंद्रमा गिरी, आभा यादव, रामराज राय, रोहिणी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजनाथ विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, छेदी विश्वकर्मा, श्रीप्रकाश पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, संतोष पांडेय, रामसखी विश्वकर्मा, यज्ञदेव पांडेय, पारस राम, बाबूलाल बिंद, हीरा बिंद, मनई बिंद, मनोज गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- चौबेपुर में बाबा साहब, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप1
- दिनदहाड़े विद्यालय परिसर में दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी फोटो नम्बर-महगांव स्थित विद्यालय में दुर्गा मंदिर आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर चोरों ने दुर्गा मंदिर में 3 किलो के 5,6 घंटा चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब विद्यालय दोपहर करीब 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। शनिवार को बलुआ थाने तहरीर दिया विद्यालय के प्रबंधक मुरारी प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने का इंतजार करने के बाद उन्होंने सुनियोजित तरीके से करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश कर वहां लगा घंटा लेकर फरार हो गये । शनिवार को जब विद्यालय खुला तो घण्टा गायब मिला । सीसी फुटेज चेक करने पर एक संदिग्ध घूमते नजर आया । ग्रामीणों का कहना है कि इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव गांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी होने की घटना सामने आई थी। चोर लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है । घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार को प्रबन्धक ने बलुआ थाने में तहरीर दिया ।1
- वाराणसी आज मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती 146 वन लौरा स्थित उनके मूर्ति के पास जनकल्याण परिषद द्वारा बनाया गया ब्रेकिंग न्यूज़ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती आज वाराणसी में लौरा वीर स्थित उनके मूर्ति पर मालिया अर्पण कल्याण परिषद द्वारा मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा डॉक्टर अंजनी मिश्रा एसपी श्रीवास्तव आदि लोगों ने दीप प्रचलित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता श्रीगंगा सहाय पांडे जी ने किया संचालन प्रसिद्ध कवि भुलक्कड़ बनारसी ने किया इस अवसर पर काव्य रचनाओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी के बारे में लोगों ने बताया रिमझिम फुहार के बीच कार्यक्रम अदिति Satta bikher rahi thi1
- चौबेपुर के गौर डीह गांव में रेलवे लाइन किनारे 3 मूर्तियां क्षतिग्रस्त पुलिस ने तुरंत नई मूर्ति स्थापित कराई सीसीटीवी फुटेज से अराजक तत्वों की तलाश जारी क्षेत्र में शांति बरकरार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी के ग्राम सभा गौर डीह गांव के किनारे रेलवे लाइन के पास स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर,भगवान बुद्ध और माता काली की मूर्तियों को शुक्रवार की देर रात अराजक तत्वों ने मुरती को क्षतिग्रस्त कर दिया सुचना मिलने पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वही चोलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची एसीपी सारनाथ विजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे मीडिया से बातचीत में एसीपी ने बताया की जो भी मुरती को नुकसान पहुंचाने का काम किया है उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तलाश किया जा रहा है अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं दुसरी मुरती को प्रशासन के द्वारा अस्थापीत किया गया1
- दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, लगातार दूसरी वारदात से ग्रामीणों में दहशत जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव ग्राम स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महगांव-पपौरा परिसर में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े चोरों ने दुर्गा मंदिर से करीब 3 किलो वजनी 5–6 घंटे चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब विद्यालय दोपहर लगभग 2 बजे बंद हो चुका था और परिसर में सन्नाटा था। विद्यालय प्रबंधक के अनुसार, चोर पहले से ही विद्यालय के आसपास घात लगाए हुए थे। विद्यालय बंद होने के बाद उन्होंने करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर मंदिर में प्रवेश किया और वहां लगे घंटे चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे दो दिन पहले, 30 जुलाई को महगांव स्थित शिव मंदिर से भी घंटा चोरी हुआ था। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- सोनम वांगचुक का लद्दाख में स्वागत हुआ #sonamwangchuk #JantarMantar #laddak #newsupdate @wangchuksworld सोनम वांगचुक का लद्दाख में स्वागत हुआ #sonamwangchuk #JantarMantar #laddak #newsupdate @wangchuksworld1