नागिन की तेज फ़ुस्कार सुनकर चीखकर भागी महिला । सर्पदंश का शिकार होते बाल बाल बची इटावा। पचावली क्षेत्र में रहने वाले किसान घनश्याम अचानक से तब दहशत में आ गए जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी खाना बनाने से पहले सर्पदंश का शिकार होते बाल बाल बची क्यों कि घर के कोने में रखे उपलों में मौत के रूप में खतरनाक ब्लैक कोबरा छुपा बैठा था। खाना बनाने के लिए घर में रखे गोबर के उपलों को उठाने के लिए जैसे ही महिला ने हाथ डाला वैसे ही उपलों में छिपे बैठे खतरनाक कोबरा ने तेजी से फुसकार कर हमला कर दिया। डर के मारे शशि चीखकर बाहर भागी और अपने पति घनश्याम को सूचित किया। घनश्याम ने तुरंत वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से उनकी हेल्पलाइन पर संपर्क किया तब डॉ आशीष ने उपलों में से कड़ी मशक्कत के बाद 4 फीट लम्बे कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग के दिशा निर्देशन में उसके प्राकृत वास में लेजाकर छोड़ दिया। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष ने बताया कि यह 4 फीट लम्बा नर स्पेक्टिकल कोबरा था जिसमें खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम मौजूद होता है जिसके काटने से पक्षाघात के साथ साथ साथ श्वसन तंत्र और शरीर का पूरा तंत्रिका तंत्र भी फेल हो जाता है। समय से इलाज न मिलने पर पीड़ित की दर्दनाक मौत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि, किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के कमरा नंबर तीन में मौजूद है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने सभी जनपद वासियों से बरसात के इस मौसम में अपील करते हुए कहा है कि, चूंकि,बरसात में सर्पदंश की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ती है अतः रात्रि में अपने बेडरूम के दरवाजों के नीचे मोटा कपड़ा लगाएं और हमेशा बिस्तर को झाड़ कर और चेक करके ही सोएं। घर में सांपों के प्रमुख भोजन चूहों और मेढ़कों पर नजर रखते हुए अपने घर में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें और रात्रि में टॉर्च और डंडा साथ लेकर ही बाहर जाएं। डॉ आशीष ने घर की किचिन में काम करने वाली महिलाओं को इस समय गैस स्टोव और सिलेंडर के नीचे विशेष रूप से चेक कर अलर्ट रहने की सलाह दी है।
नागिन की तेज फ़ुस्कार सुनकर चीखकर भागी महिला । सर्पदंश का शिकार होते बाल बाल बची इटावा। पचावली क्षेत्र में रहने वाले किसान घनश्याम अचानक से तब दहशत में आ गए जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी खाना बनाने से पहले सर्पदंश का शिकार होते बाल बाल बची क्यों कि घर के कोने में रखे उपलों में मौत के रूप में खतरनाक ब्लैक कोबरा छुपा बैठा था। खाना बनाने के लिए घर में रखे गोबर के उपलों को उठाने के लिए जैसे ही महिला ने हाथ डाला वैसे ही उपलों में छिपे बैठे खतरनाक कोबरा ने तेजी से फुसकार कर हमला कर दिया। डर के मारे शशि चीखकर बाहर भागी और अपने पति घनश्याम को सूचित किया। घनश्याम ने तुरंत वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी से उनकी हेल्पलाइन पर संपर्क किया तब डॉ आशीष ने उपलों में से कड़ी मशक्कत के बाद 4 फीट लम्बे कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग के दिशा निर्देशन में उसके प्राकृत वास में लेजाकर छोड़ दिया। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष ने बताया कि यह 4 फीट लम्बा नर स्पेक्टिकल कोबरा था
जिसमें खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम मौजूद होता है जिसके काटने से पक्षाघात के साथ साथ साथ श्वसन तंत्र और शरीर का पूरा तंत्रिका तंत्र भी फेल हो जाता है। समय से इलाज न मिलने पर पीड़ित की दर्दनाक मौत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि, किसी भी प्रकार के सर्पदंश का सुरक्षित इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के कमरा नंबर तीन में मौजूद है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने सभी जनपद वासियों से बरसात के इस मौसम में अपील करते हुए कहा है कि, चूंकि,बरसात में सर्पदंश की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ती है अतः रात्रि में अपने बेडरूम के दरवाजों के नीचे मोटा कपड़ा लगाएं और हमेशा बिस्तर को झाड़ कर और चेक करके ही सोएं। घर में सांपों के प्रमुख भोजन चूहों और मेढ़कों पर नजर रखते हुए अपने घर में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें और रात्रि में टॉर्च और डंडा साथ लेकर ही बाहर जाएं। डॉ आशीष ने घर की किचिन में काम करने वाली महिलाओं को इस समय गैस स्टोव और सिलेंडर के नीचे विशेष रूप से चेक कर अलर्ट रहने की सलाह दी है।
- औरैया श्रावण मास/कांवड़ यात्रा एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट1
- सावन पर देवकली मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दी शुभकामनाएं औरैया। सावन मास के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सदर कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि मंदिर के सामने भी निगरानी यूनिट बनाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।1
- *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।1
- : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।1
- वीर हनुमान मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, 5100 पौधों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही 'जीवनधारा' मुहिम औरैया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से संचालित 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत शनिवार सुबह 50 सैया जिला अस्पताल परिसर स्थित वीर हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पौधे रोपकर किया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हरसिंगार, तुलसी, बेलपत्र, गुड़हल, चितवन, पकड़िया और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को हरित बनाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बढ़ते वाहनों और प्रदूषण के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध वायु नहीं मिल पा रही और अनेक गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समिति द्वारा 5100 पौधारोपण के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2370 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जा चुका है। यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में समाजसेवी राम आसरे गुप्ता, पुजारी अवध बिहारी शुक्ला, संजय अग्रवाल, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।1
- लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* औरैया - रजनीश कुमार *अजीतमल में पुलिस-मुठभेड़, गौकशी का आरोपी घायल* *औरैया मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी* जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ l बीते दिन हुई गौकशी की घटना में वांछित मनोज और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोकने का पुलिस ने किया था प्रयास। पुलिस को देख स्पीड में बाइक मोड़ते वक्त स्लिप हुई थी बाइक। मुठभेड़ में बाइक सवारों ने पुलिस पर की थी फायरिंग। पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में बाइक सवार मनोज के पैर में लगी गोली वहीं बाइक में पीछे बैठा युवक हुआ फरार। पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। बीते दिन अजीतमल क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में वांछित था मनोज। औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र रसूलपुर तिराहे से लगभग 100 मीटर आंगे हुई मुठभेड़।4