Sirmour: पीएम श्री स्कूल तारूवाला में SDM ने परखी व्यवस्थाएं, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास पर जोर.... सिरमौर/पांवटा साहिब शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत एसडीएम पांवटा साहिब ऋत विजय गोयल के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब (तारूवाला) का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, डिजिटल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ पीएम श्री योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण दल ने विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला, टिंकरिंग लैब, पीयूएल लैब सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित गतिविधियों, विद्यार्थियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्यालय की आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और अनुभवात्मक अधिगम के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में मौजूद संसाधनों का विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य जोगी कन्याल एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, पीएम श्री योजना के तहत चल रहे कार्यों और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि पीएम श्री योजना के माध्यम से विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं, कौशल शिक्षा, शैक्षणिक भ्रमण सहित आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय को नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। निरीक्षण दल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
Sirmour: पीएम श्री स्कूल तारूवाला में SDM ने परखी व्यवस्थाएं, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास पर जोर.... सिरमौर/पांवटा साहिब शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत एसडीएम पांवटा साहिब ऋत विजय गोयल के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब (तारूवाला) का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, डिजिटल एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ पीएम श्री योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण दल ने विद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला, टिंकरिंग लैब, पीयूएल लैब सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित गतिविधियों, विद्यार्थियों को मिल रही बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्यालय की आधारभूत संरचना की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और अनुभवात्मक अधिगम के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में मौजूद संसाधनों का विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य जोगी कन्याल एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, पीएम श्री योजना के तहत चल रहे कार्यों और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि पीएम श्री योजना के माध्यम से विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट कक्षाओं, कौशल शिक्षा, शैक्षणिक भ्रमण सहित आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय को नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श केंद्र बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। निरीक्षण दल ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
- 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को पूरे 4 साल हो रहे हैं, और इस अवसर पर उनकी चौथी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में न्याय की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा! ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में 18 सितंबर 2022 को हुई उपरोक्त दुखद घटना के चार साल बीत जाने के बाद भी जनता और राजनीतिक दलों में "वीआईपी (VIP)" के नाम का खुलासा न होने और मामले की सीबीआई (CBI) जांच की स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है! देहरादून के गांधी पार्क में 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। 'संयुक्त संघर्ष मंच' और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित इस सभा में अंकिता को याद करने के साथ ही न्याय की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया जाएगा! उत्तराखंड के विभिन्न छात्र और युवा संगठन शुक्रवार 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित सीबीआई कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का मुख्य सवाल यह है कि करीब एक साल से चल रही सीबीआई जांच के बावजूद वह "संभावित वीआईपी" आज भी खुलेआम सत्ता के नशे में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए क्यों घूम रहा है! बड़ा सवाल! उत्तराखंड कांग्रेस ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। ऋषिकेश स्थित वनंतरा रिजॉर्ट पर होने वाले मुख्य प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल खुद मौजूद रहेंगे! अंकिता की स्मृति में पूरे उत्तराखंड के लोग 18 सितंबर की शाम को एकजुट होकर दीप जलाएंगे और सोशल मीडिया व सड़कों पर न्याय की आवाज़ बुलंद करेंगे। पुण्यतिथि से ठीक पहले, अंकिता मामले में पैरवी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी को एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उन्हें दुर्घटना और हमले की धमकी दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।3
- टॉप — देहरादून स्लग — नर्सिंग भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल रिपोर्ट — धनराज गर्ग एंकर —देहरादून में नर्सिंग एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में पूरी हुई 587 पदों की भर्ती प्रक्रिया और सामने आए 32 लाख रुपये के कथित लेन-देन के मामले को लेकर सवाल उठाए गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले की जांच अब तक कहां पहुंची, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य विभाग में लंबित 299 पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि डीजी मैडम की ओर से दिए गए पत्र पर सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में जल्दबाजी और उसके मानकों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि परीक्षा के लिए स्पष्ट क्राइटेरिया और प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं 32 लाख रुपये के कथित प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन खातों में धनराशि जाने की बात सामने आई है, उनकी भी जांच होनी चाहिए।अभ्यर्थियों ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें हिमाचल की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उनका कहना है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को वास्तविक रूप से कितना रोजगार मिला।अभ्यर्थियों ने मांग की कि सभी के लिए समान नियम लागू किए जाएं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नर्सिंग अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बाईट नवल किशोर पुंडीर नर्सिंग एकता मंच अध्यक्ष देहरादून नर्सिंग भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल टॉप — देहरादून स्लग — नर्सिंग भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल रिपोर्ट — धनराज गर्ग एंकर —देहरादून में नर्सिंग एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में पूरी हुई 587 पदों की भर्ती प्रक्रिया और सामने आए 32 लाख रुपये के कथित लेन-देन के मामले को लेकर सवाल उठाए गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले की जांच अब तक कहां पहुंची, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य विभाग में लंबित 299 पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि डीजी मैडम की ओर से दिए गए पत्र पर सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में जल्दबाजी और उसके मानकों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि परीक्षा के लिए स्पष्ट क्राइटेरिया और प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं 32 लाख रुपये के कथित प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन खातों में धनराशि जाने की बात सामने आई है, उनकी भी जांच होनी चाहिए।अभ्यर्थियों ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें हिमाचल की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उनका कहना है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को वास्तविक रूप से कितना रोजगार मिला।अभ्यर्थियों ने मांग की कि सभी के लिए समान नियम लागू किए जाएं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नर्सिंग अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बाईट नवल किशोर पुंडीर नर्सिंग एकता मंच अध्यक्ष बैठक में हाल ही में पूरी हुई 587 पदों की भर्ती प्रक्रिया और सामने आए 32 लाख रुपये के कथित लेन-देन के मामले को लेकर सवाल उठाए गए। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले की जांच अब तक कहां पहुंची, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य विभाग में लंबित 299 पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि डीजी मैडम की ओर से दिए गए पत्र पर सरकार ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में जल्दबाजी और उसके मानकों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि परीक्षा के लिए स्पष्ट क्राइटेरिया और प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं 32 लाख रुपये के कथित प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि जिन खातों में धनराशि जाने की बात सामने आई है, उनकी भी जांच होनी चाहिए।अभ्यर्थियों ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें हिमाचल की तर्ज पर व्यवस्था लागू करने और हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की बात कही जाती है। उनका कहना है कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को वास्तविक रूप से कितना रोजगार मिला।अभ्यर्थियों ने मांग की कि सभी के लिए समान नियम लागू किए जाएं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो नर्सिंग अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बाईट नवल किशोर पुंडीर नर्सिंग एकता मंच अध्यक्ष1
- सरकारी जमीन पर कब्जा किया है? अब सैटेलाइट मैपिंग से खुलेगा राज! देहरादून: सरकारी जमीन और परिसंपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपनी परिसंपत्तियों की सैटेलाइट पॉलीगॉन मैपिंग कर सीमा निर्धारित करने और विवरण UK-GAMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा। वहीं, मैपिंग का काम शुरू नहीं करने वाले 12 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विभागों की 100 से अधिक परिसंपत्तियों की मैपिंग लंबित है, उन्हें भी चेतावनी नोटिस दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 16 विभाग मैपिंग का काम पूरा कर चुके हैं, जबकि 41 विभागों में प्रक्रिया जारी है। डीएम ने चेतावनी दी कि प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।1
- मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी... मसूरी ब्रेकिंग न्यूज़ मसूरी देहरादून मार्ग मसूरी झील से पहले कब्रिस्तान के मुख्य गेट के पास एक स्कॉर्पियो कर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कर में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल एक की हालत गंभीर मसूरी पुलिस फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना सभी लोग दिल्ली गाजियाबाद के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि कर काफी तेज गति में थी1
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा की दोस्ती से हेरोइन तस्करी तक पहुंचे दो दोस्तों को पंचकूला पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी से अफीम लाकर पिंजौर में बेचने वाला तस्कर भी काबू पंचकूला पुलिस ने 2 मामलों में 3 नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 2 आरोपी रिमांड पर, 1 को न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 16 सितंबर:- पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।2
- देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक बिरसू और पहाड़ी नाटी का अद्भुत संगम, महासू महाराज के जागरण की एक सुंदर झलक! सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में ऋषि पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के आयोजन को लेकर लोगो में खूब उत्साह देखा जा रहा है। जिला के सभी उन स्थानों पर ऋषि पंचमी का आयोजन किया जाता है जहाँ पर महासू देवता के मन्दिर मोजूद है। देर रात गिरिपार क्षेत्र के बियोंग, गताधार, डाहर व द्राबिल,टटियाना आदि क्षेत्रों में ऋषि पंचमी पर्व की खूब धूम देखने को मिली। ऋषि पंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर महासू देवता के जागरण का आयोजन होता है। ।महासू देवता से लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी होती है जागरण के दौरान रात को महासू भक्त अग्नि परीक्षा भी देते है भक्त आग के दहकते अंगारों पर कूदते है। अंगारों पर कूदने के बावजूद महासू भक्तों को आंच तक नही आती है। पूजन के दौरान महासू भक्तों द्वारा क्षेत्र की सुख समृधि की कामना भी की जाती है। गिरिपार के गताधार में ऋषि पंचमी की खूब धूम देखने को मिली बड़ी संख्या में लोग महासू महाराज मंदिर के प्रांगण में पहुंचे और रात भर आयोजित होने वाली जागरण का हिस्सा बने। इस दौरान पारंपरिक लोक संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिलती है। महासू भक्तों ने बताया की इस पर्व का उनका बेसब्री से इन्तजार रहता है जिसको लेकर तैयारियां डेढ़ दो माह पहले ही शुरू हो जाती है। क्षेत्र में यह पर्व दो दिनों तक मनाया जाता है पहले दिन देर सायं महासू महाराज को पवित्र स्नान करवाया जाता है और उसके बाद रात भर महासू देवता का जागरण किया जाता है जबकि अगले दिन नाच गानों का दौर चला रहता है। सदियों से चली आ रही से परंपरा को लोगों द्वारा आज भी बखूबी निभाया जाता है और ऋषि पंचमी के दौरान कहीं ऐसी परंपराएं हैं जो यहां के लोगों द्वारा सदियों से निभाई जा रही है कई क्षेत्र में यह पर्व 2 से 3 दिनों तक मनाया जाता है संस्कृति की इस अनूठी झलक को देखने के लिए दूर-दराज से भी लोग इन गांव में पहुंचते है।4
- देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। देहरादून अंकिता भंडारी न्याय यात्रा देहरादून में संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मंच की ओर से कमला पंत ने बताया कि 18 सितंबर को गांधी पार्क में अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दौरान अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की शपथ भी ली जाएगी। मंच का कहना है कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और उत्तराखंड के आम लोगों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।कमला पंत ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसी नीतियां बननी चाहिए, जिनसे आम लोगों को रोजगार और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। बाइट — कमला पंत संयुक्त संघर्ष मंच1
- देहरादून में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर होगी गणना देहरादून में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। देहरादून नगर निगम सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में 23 चार्ज अधिकारियों, 23 सहायक चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और जनगणना से जुड़े कार्मिकों को विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। जनगणना के दूसरे चरण के तहत 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना में तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा और लोगों से करीब 40 सवालों के माध्यम से आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की अवधि निर्धारित की गई है। प्रशासन लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने की तैयारी कर रहा है, ताकि घर-घर गणना का काम सुचारु रूप से पूरा हो सके। जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और हर स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर नियोजन के लिए महत्वपूर्ण आधार है।1
- कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट; परिसर में मचा हंगामा देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल बनवाने पहुंचे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। विवाद की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी जुटाई जा रही है।1