logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है कि इस मामले में कोई और भी शामिल है या नहीं। मिर्जापुर से बड़ी खबर: लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बघेल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल सत्येंद्र बघेल एक काम के एवज में घूस की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी लेखपाल को पैसे लेते ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में भी खलबली देखी गई। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई और भी शामिल है या नहीं।

2 hrs ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
2 hrs ago

एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है कि इस मामले में कोई और भी शामिल है या नहीं। मिर्जापुर से बड़ी खबर: लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल सत्येंद्र बघेल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लेखपाल सत्येंद्र बघेल एक काम के एवज में घूस की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी लेखपाल को पैसे लेते ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य कर्मचारियों में भी खलबली देखी गई। फिलहाल एंटी करप्शन टीम मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में कोई और भी शामिल है या नहीं।

More news from Varanasi and nearby areas
  • Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    1
    Post by गजेन्द्र कुमार सिंह
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    39 min ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Sanskar mishra
    1
    Post by Sanskar mishra
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    7 hrs ago
  • *यह तो शॉकिंग है...PM मोदी की हत्या की सुपारी..!!* *PM मोदी की हत्या की साजिश!* *बिहार की बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को ईमेल भेजी और PM नरेंद्र मोदी पर हमला करने का सौदा रखा। CIA से मोटी रकम मांगी गई। इसके लिए 22 दिन का समय रखा गया। अमन तिवारी के और क्या मंसूबे थे, इसकी जांच कई सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।*
    1
    *यह तो शॉकिंग है...PM मोदी की हत्या की सुपारी..!!*
*PM मोदी की हत्या की साजिश!*
*बिहार की बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (CIA) को ईमेल भेजी और PM नरेंद्र मोदी पर हमला करने का सौदा रखा। CIA से मोटी रकम मांगी गई। इसके लिए 22 दिन का समय रखा गया। अमन तिवारी के और क्या मंसूबे थे, इसकी जांच कई सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।*
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बनारस मे इन दिनो भू मफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मौन हो गया है गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती है। varanasi varanasi News varanasi local News
    1
    बनारस मे इन दिनो भू मफिया का आतंक बढ़ता जा रहा है पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मौन हो गया है गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती है।
varanasi
varanasi News
varanasi local News
    user_आवाज News
    आवाज News
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुगलसराय के स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। सुभाष पार्क के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने एक मनबढ़ युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। दुकानदार के अनुसार, बुधवार देर रात आरोपी युवक दुकान पर पहुंचा और कैश पेमेंट की मांग करने लगा। कैश न होने की बात कहने पर युवक आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए ठेले पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार काफी डरा-सहमा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    मुगलसराय के स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। सुभाष पार्क के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले दुकानदार ने एक मनबढ़ युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
दुकानदार के अनुसार, बुधवार देर रात आरोपी युवक दुकान पर पहुंचा और कैश पेमेंट की मांग करने लगा। कैश न होने की बात कहने पर युवक आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गालियां देते हुए ठेले पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई।
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार काफी डरा-सहमा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई। गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर संख्या 38 के सामने स्थित डॉ. जयंत माथुर के निजी अस्पताल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने करीब 11 ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया और नकदी, दवाइयों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. जयंत माथुर के अनुसार, अस्पताल के अलग-अलग स्थानों पर रखे लगभग 75 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना की फुटेज भी उनके कब्जे में चली गई।
गुरुवार सुबह जब कर्मचारी अस्पताल खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट सहित अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा गया तो मेडिकल स्टोर व अन्य कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसी दौरान नंदकिशोर यादव ने भी बताया कि उनके मेडिकल स्टोर से 53 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Devesh pandey समाचार संपादक B
    Devesh pandey समाचार संपादक B
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी में गौशाला का दर्दनाक सच: “गौ सेवा या लापरवाही?”—सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल वाराणसी के ऐढ़े क्षेत्र स्थित एक गौशाला का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पशु संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो को पृथ्वीराज चौहान विचार परिषद (केसरिया भारत) के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान द्वारा साझा किया गया है। दावा किया गया है कि गौशाला में बीमार और असहाय गायों की स्थिति बेहद खराब है, जहां उन्हें न तो पर्याप्त चारा मिल रहा है, न पानी और न ही चिकित्सा सुविधा। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में एक बछड़े की दर्दनाक मौत का जिक्र किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बछड़ा बीमार था और उसे समय पर इलाज नहीं मिला। आरोप है कि लापरवाही के चलते कुत्तों ने उसे जिंदा नोच डाला, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। गंभीर आरोप गौशाला में साफ-सफाई और सुरक्षा के अभाव का आरोप बीमार पशुओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं भूख और प्यास से जूझते पशु आवारा कुत्तों का खुलेआम प्रवेश उठे बड़े सवाल इस घटना के बाद गौशालाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं— क्या गौशालाएं वास्तव में संरक्षण केंद्र हैं या उपेक्षा का शिकार? क्या केवल कानून बनाना ही पर्याप्त है? जमीनी स्तर पर निगरानी और जवाबदेही कौन तय करेगा? प्रशासन से जवाब की मांग प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गौशालाओं में ही इस तरह की क्रूरता हो रही है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक अपराध है। प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और न ही प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने आया है। 👉 यह मामला केवल एक गौशाला का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
    1
    वाराणसी में गौशाला का दर्दनाक सच: “गौ सेवा या लापरवाही?”—सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वाराणसी के ऐढ़े क्षेत्र स्थित एक गौशाला का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पशु संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो को पृथ्वीराज चौहान विचार परिषद (केसरिया भारत) के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान द्वारा साझा किया गया है। दावा किया गया है कि गौशाला में बीमार और असहाय गायों की स्थिति बेहद खराब है, जहां उन्हें न तो पर्याप्त चारा मिल रहा है, न पानी और न ही चिकित्सा सुविधा।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में एक बछड़े की दर्दनाक मौत का जिक्र किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बछड़ा बीमार था और उसे समय पर इलाज नहीं मिला। आरोप है कि लापरवाही के चलते कुत्तों ने उसे जिंदा नोच डाला, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
गंभीर आरोप
गौशाला में साफ-सफाई और सुरक्षा के अभाव का आरोप
बीमार पशुओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं
भूख और प्यास से जूझते पशु
आवारा कुत्तों का खुलेआम प्रवेश
उठे बड़े सवाल
इस घटना के बाद गौशालाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं—
क्या गौशालाएं वास्तव में संरक्षण केंद्र हैं या उपेक्षा का शिकार?
क्या केवल कानून बनाना ही पर्याप्त है?
जमीनी स्तर पर निगरानी और जवाबदेही कौन तय करेगा?
प्रशासन से जवाब की मांग
प्रदेश अध्यक्ष गौरीश सिंह ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गौशालाओं में ही इस तरह की क्रूरता हो रही है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि सामाजिक और नैतिक अपराध है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और न ही प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने आया है।
👉 यह मामला केवल एक गौशाला का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.