logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे संबंधित अधिकारी जांच के लिए विकासखंड कटरा खुदागंज की ग्राम पंचायत मवैया पट्टी जूनियर हाई स्कूल में निर्माणधीन भवन में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी पहुंचे जांच के लिए

9 hrs ago
user_Syed AzharUsman
Syed AzharUsman
Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

स्कूल में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे संबंधित अधिकारी जांच के लिए विकासखंड कटरा खुदागंज की ग्राम पंचायत मवैया पट्टी जूनियर हाई स्कूल में निर्माणधीन भवन में घटिया सामग्री का आरोप ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी पहुंचे जांच के लिए

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    4
    *जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस  की संयुक्त टीम  द्वारा  मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम, मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त के क्रम में जनपदीय एस0ओ0जी0 टीम व थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुल 199 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त को किया 
दिनांक 20.02.2026 को उपनिरीक्षक नागेन्द्र तिवारी मय उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह एवं चीता-11 के कर्मचारी हेड का० नवीन कुमार थाना हाजा से बहवाले रपट संख्या-68 समय 23.28 बजे रवाना होकर रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चौकी हद्दफ क्षेत्र में मामूर थे। गश्त के दौरान सुभाषनगर तिराहे पर पहुंचे, जहाँ पूर्व से मौजूद मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि छोटे कुतबे के पीछे एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मार्ग में ईदगाह के पास जनपद शाहजहाँपुर के एस०ओ०जी० प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय टीम उपस्थित मिले, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से छोटे कुतबे के पास पहुंचकर एकबारगी दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को कुतबे से लगभग 150 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा पुत्र हबीब निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से कुल 199 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन तथा 500-500 रुपये के 02 नोट एवं 100 रुपये का 01 नोट, कुल 1100 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त को उसके अपराध से संबंधित धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से अवगत कराते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए दिनांक 20.02.2026 को समय करीब 23.57 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को थाना सदर बाजार लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
    2
    तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरखेड़ा (पीलीभीत): प्रदेश सरकार जहां 'मिशन शक्ति फेज-5' के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का दावा कर रही है, वहीं बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। भोपतपुर गांव में एक महिला दबंगों के अत्याचार और पुलिस की कार्यप्रणाली के बीच न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि: दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल हैरानी की बात यह है कि रक्षक कही जाने वाली पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे दो-दो घंटे थाने में बैठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। यही नहीं, महिला ने संबंधित दरोगा पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस गंभीर मामले में F.I.R. दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। प्रशासनिक चुप्पी और जन आक्रोश एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भोपतपुर की इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा दिया है।
    2
    बरखेड़ा (पीलीभीत): प्रदेश सरकार जहां 'मिशन शक्ति फेज-5' के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का दावा कर रही है, वहीं बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। भोपतपुर गांव में एक महिला दबंगों के अत्याचार और पुलिस की कार्यप्रणाली के बीच न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि:
दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया।
पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल
हैरानी की बात यह है कि रक्षक कही जाने वाली पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे दो-दो घंटे थाने में बैठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
यही नहीं, महिला ने संबंधित दरोगा पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस गंभीर मामले में F.I.R. दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।
प्रशासनिक चुप्पी और जन आक्रोश
एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भोपतपुर की इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा दिया है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू
शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था।
मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेगा क्रेडिट कैम्प में 1022 ऋण स्वीकृत, 10.22 करोड़ से अधिक का वितरण शाहजहाँपुर, 20 फरवरी 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा चौडेरा शाखा में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कैम्प का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैम्प में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की जनपद की 166 शाखाओं ने सहभागिता की। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1022 प्रकरणों में 10 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के ऋण स्वीकृत/वितरित किए गए। स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है— सीएम युवा योजना के 106 प्रकरणों में ₹380.05 लाख, पीएम सूर्य घर योजना के 25 प्रकरणों में ₹44.70 लाख, पीएम स्वनिधि योजना के 167 प्रकरणों में ₹21.53 लाख, मुद्रा योजना के 35 प्रकरणों में ₹208.10 लाख, पशुपालन योजना के 44 प्रकरणों में ₹93.15 लाख तथा अन्य योजनाओं के 165 प्रकरणों में ₹275.04 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में डीसी डीआईसी, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार (बैंक ऑफ़ बड़ौदा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एलडीएम एवं सभी बैंकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।
    2
    मेगा क्रेडिट कैम्प में 1022 ऋण स्वीकृत, 10.22 करोड़ से अधिक का वितरण
शाहजहाँपुर, 20 फरवरी 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा चौडेरा शाखा में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कैम्प का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
कैम्प में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की जनपद की 166 शाखाओं ने सहभागिता की। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1022 प्रकरणों में 10 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के ऋण स्वीकृत/वितरित किए गए।
स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है—
सीएम युवा योजना के 106 प्रकरणों में ₹380.05 लाख,
पीएम सूर्य घर योजना के 25 प्रकरणों में ₹44.70 लाख,
पीएम स्वनिधि योजना के 167 प्रकरणों में ₹21.53 लाख,
मुद्रा योजना के 35 प्रकरणों में ₹208.10 लाख,
पशुपालन योजना के 44 प्रकरणों में ₹93.15 लाख तथा
अन्य योजनाओं के 165 प्रकरणों में ₹275.04 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई।
कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में डीसी डीआईसी, डीडीएम नाबार्ड  प्रवेश गंगवार, क्षेत्रीय प्रबंधक  दीपक कुमार (बैंक ऑफ़ बड़ौदा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एलडीएम एवं सभी बैंकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #इनायत नगर व #पटरंगा पुलिस पर #युवक को #उठाकर पीटने का #आरोप युवक #अस्पताल में भर्ती* तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत भीटारिया हनुमान मंदिर पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगवाई में धरना प्रदर्शन किया गए इस धरने प्रदर्शन में लोगों द्वारा सड़के जाम की गई वह पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं इस धरने में पीड़ित परिवार हग्गन कॉमेडियन को न्याय दिलाने की बात पर संगठन के लोग अड़े रहे घंटों भर धरना प्रदर्शन चलने के बाद मौके पर पहुंचे रामसनेही घाट Co रुदौली Co मिल्कीपुर Co और रामसनेही घाट कोतवाली प्रभारी पटरंगा कोतवाली प्रभारी रुदौली कोतवाली प्रभारी ने पहुंचकर उनकी बातों को सुना तथा तीन दिन में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर यह धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया संगठन हिंदू राष्ट्र शक्ति व आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर तीन दिन बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह अनुज जिला अध्यक्ष शिवम सिंह व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता लोग रोड़ों पर उपस्थित रहे
    1
    #इनायत नगर व #पटरंगा पुलिस पर #युवक को #उठाकर पीटने का #आरोप युवक #अस्पताल में भर्ती*
तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत भीटारिया हनुमान मंदिर पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगवाई में धरना प्रदर्शन किया गए इस धरने प्रदर्शन में लोगों द्वारा सड़के जाम की गई वह पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं इस धरने में पीड़ित परिवार   हग्गन  कॉमेडियन को न्याय दिलाने की बात पर संगठन के लोग अड़े रहे घंटों भर धरना प्रदर्शन चलने के बाद मौके पर पहुंचे रामसनेही घाट Co रुदौली Co मिल्कीपुर Co और रामसनेही घाट कोतवाली प्रभारी पटरंगा कोतवाली प्रभारी रुदौली कोतवाली प्रभारी ने पहुंचकर उनकी बातों को सुना तथा तीन दिन में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर यह धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया संगठन हिंदू राष्ट्र शक्ति व आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर तीन दिन बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह अनुज जिला अध्यक्ष शिवम सिंह व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता लोग रोड़ों पर उपस्थित रहे
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पूरनपुर (पीलीभीत): पिछले कुछ समय से पूरनपुर क्षेत्र में दो किन्नर गुटों के बीच चल रहा वर्चस्व का विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। मारपीट और तनातनी की घटनाओं के बाद आयोजित हुई एक पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली है। इस फैसले के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। दीपा किन्नर बनीं 'गुरु', पूरनपुर गुट ने दी मान्यता विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हुई इस पंचायत में एक बड़ा निर्णय लिया गया। पूरनपुर के दूसरे गुट ने दीपा किन्नर की गुरुता को स्वीकार कर लिया है। अब सभी किन्नर दीपा किन्नर के नेतृत्व में उनके शिष्य (चेले) बनकर कार्य करेंगे। अब साथ मिलकर मांगेंगे 'बधाई' समझौते की मुख्य बातें: एकजुटता: दोनों पक्ष अब अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक साथ मिलकर 'बधाई' (नेग) मांगने का काम करेंगे। शांति का वादा: पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा या विवाद न करने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। क्षेत्र का बंटवारा खत्म: अब इलाके में वर्चस्व को लेकर कोई खींचतान नहीं होगी। "विवाद से किसी का भला नहीं होता। हम अब सब एक हैं और दीपा किन्नर की देखरेख में मिलकर काम करेंगे। समाज में शांति बनी रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।" — पंचायत में मौजूद सदस्य
    1
    पूरनपुर (पीलीभीत): पिछले कुछ समय से पूरनपुर क्षेत्र में दो किन्नर गुटों के बीच चल रहा वर्चस्व का विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। मारपीट और तनातनी की घटनाओं के बाद आयोजित हुई एक पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली है। इस फैसले के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
दीपा किन्नर बनीं 'गुरु', पूरनपुर गुट ने दी मान्यता
विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हुई इस पंचायत में एक बड़ा निर्णय लिया गया। पूरनपुर के दूसरे गुट ने दीपा किन्नर की गुरुता को स्वीकार कर लिया है। अब सभी किन्नर दीपा किन्नर के नेतृत्व में उनके शिष्य (चेले) बनकर कार्य करेंगे।
अब साथ मिलकर मांगेंगे 'बधाई'
समझौते की मुख्य बातें:
एकजुटता: दोनों पक्ष अब अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक साथ मिलकर 'बधाई' (नेग) मांगने का काम करेंगे।
शांति का वादा: पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा या विवाद न करने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।
क्षेत्र का बंटवारा खत्म: अब इलाके में वर्चस्व को लेकर कोई खींचतान नहीं होगी।
"विवाद से किसी का भला नहीं होता। हम अब सब एक हैं और दीपा किन्नर की देखरेख में मिलकर काम करेंगे। समाज में शांति बनी रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।" — पंचायत में मौजूद सदस्य
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.