Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
पंकज यादव
तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तहसील कलान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं2
- बरखेड़ा (पीलीभीत): प्रदेश सरकार जहां 'मिशन शक्ति फेज-5' के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का दावा कर रही है, वहीं बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। भोपतपुर गांव में एक महिला दबंगों के अत्याचार और पुलिस की कार्यप्रणाली के बीच न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसकी पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने सारी सीमाएं लांघ दीं। आरोप है कि: दबंगों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल हैरानी की बात यह है कि रक्षक कही जाने वाली पुलिस इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो उसे दो-दो घंटे थाने में बैठाया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। यही नहीं, महिला ने संबंधित दरोगा पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अभी तक इस गंभीर मामले में F.I.R. दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। प्रशासनिक चुप्पी और जन आक्रोश एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े विज्ञापन जारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीन पर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। भोपतपुर की इस घटना ने स्थानीय पुलिस की संवेदनशीलता पर सवालिया निशान लगा दिया है।2
- Post by Asha Rani1
- खबर का असर: शाहजहांपुर में जागा नगर निगम, लंबे समय से बंद काम हुआ शुरू शाहजहांपुर में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। काफी समय से बंद पड़ा कार्य आखिरकार दोबारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई थी, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। मीडिया में मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बंद कार्य को पुनः चालू करा दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि खबर का असर साफ दिखाई दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- मेगा क्रेडिट कैम्प में 1022 ऋण स्वीकृत, 10.22 करोड़ से अधिक का वितरण शाहजहाँपुर, 20 फरवरी 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा चौडेरा शाखा में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कैम्प का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैम्प में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की जनपद की 166 शाखाओं ने सहभागिता की। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1022 प्रकरणों में 10 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक की धनराशि के ऋण स्वीकृत/वितरित किए गए। स्वीकृत ऋण का विवरण इस प्रकार है— सीएम युवा योजना के 106 प्रकरणों में ₹380.05 लाख, पीएम सूर्य घर योजना के 25 प्रकरणों में ₹44.70 लाख, पीएम स्वनिधि योजना के 167 प्रकरणों में ₹21.53 लाख, मुद्रा योजना के 35 प्रकरणों में ₹208.10 लाख, पशुपालन योजना के 44 प्रकरणों में ₹93.15 लाख तथा अन्य योजनाओं के 165 प्रकरणों में ₹275.04 लाख की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। कैम्प में विशेष रूप से स्वरोजगार, लघु उद्यम, पशुपालन एवं सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं पर बल दिया गया, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में डीसी डीआईसी, डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार (बैंक ऑफ़ बड़ौदा) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने एलडीएम एवं सभी बैंकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।2
- जिसमें दबंगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है...इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है..!!1
- #इनायत नगर व #पटरंगा पुलिस पर #युवक को #उठाकर पीटने का #आरोप युवक #अस्पताल में भर्ती* तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र अंतर्गत भीटारिया हनुमान मंदिर पर हिंदू राष्ट्र शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की अगवाई में धरना प्रदर्शन किया गए इस धरने प्रदर्शन में लोगों द्वारा सड़के जाम की गई वह पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं इस धरने में पीड़ित परिवार हग्गन कॉमेडियन को न्याय दिलाने की बात पर संगठन के लोग अड़े रहे घंटों भर धरना प्रदर्शन चलने के बाद मौके पर पहुंचे रामसनेही घाट Co रुदौली Co मिल्कीपुर Co और रामसनेही घाट कोतवाली प्रभारी पटरंगा कोतवाली प्रभारी रुदौली कोतवाली प्रभारी ने पहुंचकर उनकी बातों को सुना तथा तीन दिन में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर यह धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया संगठन हिंदू राष्ट्र शक्ति व आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर तीन दिन बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन में हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह अनुज जिला अध्यक्ष शिवम सिंह व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता लोग रोड़ों पर उपस्थित रहे1
- पूरनपुर (पीलीभीत): पिछले कुछ समय से पूरनपुर क्षेत्र में दो किन्नर गुटों के बीच चल रहा वर्चस्व का विवाद अब पूरी तरह शांत हो गया है। मारपीट और तनातनी की घटनाओं के बाद आयोजित हुई एक पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली है। इस फैसले के बाद इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। दीपा किन्नर बनीं 'गुरु', पूरनपुर गुट ने दी मान्यता विवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हुई इस पंचायत में एक बड़ा निर्णय लिया गया। पूरनपुर के दूसरे गुट ने दीपा किन्नर की गुरुता को स्वीकार कर लिया है। अब सभी किन्नर दीपा किन्नर के नेतृत्व में उनके शिष्य (चेले) बनकर कार्य करेंगे। अब साथ मिलकर मांगेंगे 'बधाई' समझौते की मुख्य बातें: एकजुटता: दोनों पक्ष अब अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक साथ मिलकर 'बधाई' (नेग) मांगने का काम करेंगे। शांति का वादा: पंचायत के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा या विवाद न करने और शांति बनाए रखने का भरोसा दिलाया है। क्षेत्र का बंटवारा खत्म: अब इलाके में वर्चस्व को लेकर कोई खींचतान नहीं होगी। "विवाद से किसी का भला नहीं होता। हम अब सब एक हैं और दीपा किन्नर की देखरेख में मिलकर काम करेंगे। समाज में शांति बनी रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।" — पंचायत में मौजूद सदस्य1
- Post by MAHARAJ SINGH1