Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ #satsang #devotionalnews
Amardip Kumar
सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ #satsang #devotionalnews
More news from बिहार and nearby areas
- सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ #satsang #devotionalnews1
- सौर बाजार के समदा बाजार स्थित संत मेही फर्निचर मे दीपावली पर दिया जाएगा भारी छुट दीपावली को लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा बाजार स्थित संत मेही फर्नीचर द्वारा ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के प्रोपराइटर हरिनारायण राम ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र से अवकाश प्राप्त करने के बाद दूसरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फर्नीचर का दुकान खोल दिया हूं जहां कुशल कारीगर द्वारा पलंग सेट, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, गोदरेज, बक्सा, ट्रंक सहित अन्य सामान बनाए जाते हैं। इस बार की दीपावली में ग्राहकों को अन्य दुकान के अलावा भारी छूट पर सामान दिया जाएगा जो अन्य कहीं नहीं मिल सकता है इसके अलावा ग्राहकों के पसंद के अनुसार भी सामान बनाकर दिया जाता है। मेरा हमेशा सोच रहता है की ग्राहकों को सस्ते दरों पर अच्छे सामान मिल सके इसीलिए केवल मजदूर और लागत मूल्य के बराबर ही सामान का उचित मूल्य लिया जाता है। साथ ही ग्राहकों को सामान पसंद आने पर 25% तक छूट दिया जाता है।1
- Post by Kirana dukan1
- देवघर SP प्रवीण पुष्कर ने बताई SP बनने तक के सफर की कहानी, कहा - सुपौल जिला है मेरा घर देवघर SP प्रवीण पुष्कर ने बताई SP बनने तक के सफर की कहानी, कहा - सुपौल जिला है मेरा घर❤️ 🔹 कौन: देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर 🔹 क्या कहा: SP बनने तक के संघर्ष और सफर की सुनाई पूरी कहानी 🔹 सुपौल से नाता: कहा - सुपौल जिला है मेरा घर 🔹 प्रेरणा: युवाओं के लिए मेहनत और लगन की मिसाल गर्व का पल सुपौल के लिए 🙏 💬 सुपौल के लाल पर गर्व है? कमेंट में बताएं 👇 #SupaulNews #DeogharSP #PraveenPushkar #BiharNews #Motivation #RanjeetKumarReport1
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस थाने ले गई इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस थाने ले गई1
- पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक मानसी / खगड़िया। पंचायत विकास दिवस खगड़िया 2026 के तहत ग्राम पंचायत राज बलहा के पंचायत कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आज रविवार को ग्राम सभा के दौरान कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। वहीं, वंशावली सहित अन्य समस्याओं को ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखा, जिनके निदान के लिए आवश्यक पहल की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक सहायक विकास कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, आवास सहायक राजू कुमार तथा वार्ड सदस्य अभय यादव, चंदन यादव, मंटू कुमार सिंह, निभा देवी, अंजली देवी, जूली देवी, गुड्डू साह और दयानंद रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया राजेश भारती ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।1
- दलपति ग्राम रक्षादल महासंघ में चयन प्रक्रिया पर जताया विरोध पीटीएम में बिहार की गौरवशाली परंपरा विषय पर साझा की जानकारी उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष। प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एचएम अश्विनी कुमार ने की। उन्होंने अभिभावकों के साथ बिहार की गौरवशाली परंपरा को साझा करते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा काफी पुरानी व विशाल है। उन्होंने कहा कि बिहार परंपरागत रूप से प्रजातंत्र धार्मिक सहष्णुता जन जागृति अध्यात्म वाद को समेटे हुए हैं। बैठक में एचएम ने कहा कि बिहार के परंपरागत खेल एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास हो सकेगा और इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ बिहार की गौरवशाली परंपराओं की जानकारी को साझा करते रहनी चाहिए। मौके पर एचएम ने कहा कि विद्यालय के विकास एवं उसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बौद्धिक व मानसिक विकास के लिए पीटीएम (शिक्षक अभिभावक सगोष्ठी) अनिवार्य हो जाता है। बैठक में सुनीता देवी, मोना कुमारी, मुकेश कुमार, विकास कुमार, शिवानी कुमारी, रविंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, सुजीत कुमार, राजदीप कुमार, अभिषेक कुमार, संजय पासवान, भूषण कुमार, सिंटू कुमार, बलराम मंडल, उमेश मंडल, सुधीर कुमार, प्रकाश कुमार, छेदी महतो, बलराम यादव, शशिशेखर सिंह, जगत सिंह, बेबी सिंह, बबीता सिंह, रेखा कुमारी, रिंकू देवी, राजेन्द्र यादव सहित अन्य शिक्षक अभिभावक मौजुद थे। फोटो - उत्क्रमित हाई स्कूल बेलारी में आयोजित पीटीएम में मौजूद शिक्षक अभिभावक1
- दलपति ग्राम रक्षादल महासंघ में चयन प्रक्रिया पर जताया विरोध कुमारखंड, मधेपुरा से आशिष। बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ की मधेपुरा जिला इकाई में पूर्व में आयोजित बैठक और चयन प्रक्रिया पर विरोध जताया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में संगठन से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पूर्व की बैठक में अपनाई गई प्रक्रिया पर विरोध जताते हुए संगठनात्मक नियमों के पालन और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन मंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिपिन कुमार ने किया । बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सदस्यों ने संगठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की भूमिका और विभागीय निर्देशों के अनुपालन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में उदाकिशुनगंज स्थित हरिहर साहा कालेज में आयोजित पूर्व की बैठक का मामला प्रमुखता से उठा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उस बैठक में करीब 25 लोगों की उपस्थिति गलत तरीके से दर्ज की गई थी। साथ ही चयन प्रक्रिया में प्रदेश कार्यालय के आदेश की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से पदाधिकारी का चयन किए जाने का आरोप लगाते हुए संबंधित प्रक्रिया की समीक्षा करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग प्रदेश नेतृत्व से की गई। बैठक में मदन कुमार, इंद्रदेव यादव, सचेंद्र मेहता, सुशील कुमार, हरेराम ठाकुर, वीणा कुमारी, मौसम कुमारी, निशा कुमारी, वीरेंद्र कुमार, सिम्पी कुमारी, मुकेश कुमार, विकास कुमार, धनश्याम शर्मा, पुष्पा कुमारी, सरोज कुमार, चंदन कुमार, मनोज यादव सहित दर्जनों दलपति व ग्राम रक्षा दल मौजूद थे। फोटो - कुमारखंड में आयोजित बैठक में मौजूद दलपति व ग्राम रक्षा दल1