Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kirana dukan
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kirana dukan1
- सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ #satsang #devotionalnews1
- सौर बाजार के समदा बाजार स्थित संत मेही फर्निचर मे दीपावली पर दिया जाएगा भारी छुट दीपावली को लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा बाजार स्थित संत मेही फर्नीचर द्वारा ग्राहकों को शानदार ऑफर दिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के प्रोपराइटर हरिनारायण राम ने बताया की शिक्षा के क्षेत्र से अवकाश प्राप्त करने के बाद दूसरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फर्नीचर का दुकान खोल दिया हूं जहां कुशल कारीगर द्वारा पलंग सेट, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, गोदरेज, बक्सा, ट्रंक सहित अन्य सामान बनाए जाते हैं। इस बार की दीपावली में ग्राहकों को अन्य दुकान के अलावा भारी छूट पर सामान दिया जाएगा जो अन्य कहीं नहीं मिल सकता है इसके अलावा ग्राहकों के पसंद के अनुसार भी सामान बनाकर दिया जाता है। मेरा हमेशा सोच रहता है की ग्राहकों को सस्ते दरों पर अच्छे सामान मिल सके इसीलिए केवल मजदूर और लागत मूल्य के बराबर ही सामान का उचित मूल्य लिया जाता है। साथ ही ग्राहकों को सामान पसंद आने पर 25% तक छूट दिया जाता है।1
- पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक मानसी / खगड़िया। पंचायत विकास दिवस खगड़िया 2026 के तहत ग्राम पंचायत राज बलहा के पंचायत कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आज रविवार को ग्राम सभा के दौरान कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। वहीं, वंशावली सहित अन्य समस्याओं को ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखा, जिनके निदान के लिए आवश्यक पहल की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक सहायक विकास कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, आवास सहायक राजू कुमार तथा वार्ड सदस्य अभय यादव, चंदन यादव, मंटू कुमार सिंह, निभा देवी, अंजली देवी, जूली देवी, गुड्डू साह और दयानंद रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया राजेश भारती ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।1
- Post by News Bihar1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी में दिव्यांगजनों की बैठक, रोजगार और अंत्योदय योजना पर हुई चर्चा गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शाम चार बजे बताया एक दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने तक के मुद्दे उठाए गए। बैठक में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- मकान दुकान घर छत निर्माण के लिए संपर्क करें। Barihal Company बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रो०:- सतीश कुमार मोबाइल फोन नंबर 7549815540 82922464611
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत से भदलय-गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण हुई क्षतिग्रस्त। भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त, जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी ने शुरू कराया सड़क की मरम्मत गोगरी प्रखंड अंतर्गत बौरना पंचायत से भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गई है। वार्ड संख्या दो स्थित पानी टंकी के पास सड़क टूट जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रलयकारी बाढ़ के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अब तक किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि या संबंधित पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ऐसी स्थिति में बौरना पंचायत के समाजसेवी कार्यकर्ता रूपेश क्रांतिकारी ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत शुरू कराई है। वे मिट्टी गिरवाकर मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। रविवार की शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य जारी था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1