Shuru
Apke Nagar Ki App…
मकान दुकान घर छत निर्माण के लिए संपर्क करें। Barihal Company बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रो०:- सतीश कुमार मोबाइल फोन नंबर 7549815540 8292246461
Barihal House Biulding Lifting
मकान दुकान घर छत निर्माण के लिए संपर्क करें। Barihal Company बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रो०:- सतीश कुमार मोबाइल फोन नंबर 7549815540 8292246461
More news from बिहार and nearby areas
- मकान दुकान घर छत निर्माण के लिए संपर्क करें। Barihal Company बरिहाल कंस्ट्रक्शन एण्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रो०:- सतीश कुमार मोबाइल फोन नंबर 7549815540 82922464611
- पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन, 15 लाभुकों को मिला कबीर अंत्येष्टि योजना का चेक मानसी / खगड़िया। पंचायत विकास दिवस खगड़िया 2026 के तहत ग्राम पंचायत राज बलहा के पंचायत कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया राजेश भारती ने की। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आज रविवार को ग्राम सभा के दौरान कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच तीन-तीन हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। वहीं, वंशावली सहित अन्य समस्याओं को ग्रामीणों ने ग्राम सभा में रखा, जिनके निदान के लिए आवश्यक पहल की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना था। इस अवसर पर मानसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। मौके पर कार्यपालक सहायक विकास कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, विकास मित्र शंभू कुमार, आवास सहायक राजू कुमार तथा वार्ड सदस्य अभय यादव, चंदन यादव, मंटू कुमार सिंह, निभा देवी, अंजली देवी, जूली देवी, गुड्डू साह और दयानंद रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। मुखिया राजेश भारती ने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी में दिव्यांगजनों की बैठक, रोजगार और अंत्योदय योजना पर हुई चर्चा गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शाम चार बजे बताया एक दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने तक के मुद्दे उठाए गए। बैठक में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.51 लाख रुपये, कई जिलों से पहुंचे समाज के लोग खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।सनातन विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देकर अपनी सहभागिता निभाई।मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित इटहरी, महेशखूंट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग सहभागिता दिखाया। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं समाज के सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य यज्ञमान के रूप में समिति के अध्यक्ष अशोक साह थे। मौके पर , उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष महेश साह,अरविन्द साह युवा अध्यक्ष विनोद कुमार साह, युवा सचिव प्रिंस कुमार, वैभव साह, मंदिर के पुजारी संतोष साह, सचिव संजय साह, महेश साह और महिला अध्यक्ष रेनू देवी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भागलपुर के अभियंता नंदकिशोर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा , संयोजक शंकर साह, नवगछिया बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवगछिया के प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राघोपुर के सुभाष साह,कटिहार के मनोज साह, बनगामा के निरंजन साह और घोघा के जयचंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बिहार के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अभियंता सत्यम प्रकाश की देखरेख में होगा निर्माण मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अभियंता सत्यम प्रकाश को दी गई है। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसमें सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने भी श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समिति का प्रयास है कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए।4
- सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ सत्संग से बदलेगा जीवन का रास्ता! बजराहा में तीन दिवसीय संतमत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ #satsang #devotionalnews1
- ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।1
- Post by Kirana dukan1
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत से भदलय-गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण हुई क्षतिग्रस्त। भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ से क्षतिग्रस्त, जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, समाजसेवी ने शुरू कराया सड़क की मरम्मत गोगरी प्रखंड अंतर्गत बौरना पंचायत से भदलय गांव को जोड़ने वाली सड़क बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गई है। वार्ड संख्या दो स्थित पानी टंकी के पास सड़क टूट जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रलयकारी बाढ़ के बाद सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन अब तक किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि या संबंधित पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ऐसी स्थिति में बौरना पंचायत के समाजसेवी कार्यकर्ता रूपेश क्रांतिकारी ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत शुरू कराई है। वे मिट्टी गिरवाकर मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सड़क को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। रविवार की शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य जारी था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर बाइक सवारों और अन्य राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1