logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम जुनेवानी एवं कन्हडगाँव में पेयजल गुणवत्ता जांच और स्वच्छता अभियान आयोजित बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जुनेवानी और कन्हडगाँव में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ियों में फील्ड टेस्टिंग किट (FTK) के माध्यम से पानी की जांच की गई। इस अभियान में ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश शिवनकर और रानी सिंह राजपूत के नेतृत्व में एफटीके उपयोगकर्ताओं द्वारा मौके पर ही पेयजल स्रोतों के नमूनों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान क्लोरीन, आयरन, फ्लोराइड और पीएच जैसे प्रमुख मानकों की जांच कर उपस्थित ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी को FTK के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे स्वयं भी जल गुणवत्ता की नियमित जांच कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी नमूने में पानी दूषित पाया जाता है, तो उसे विस्तृत परीक्षण के लिए जिला या ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके साथ ही गांव में जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सरपंच, ग्रामीणों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षकों एवं महिलाओं ने मिलकर स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत को FTK किट वितरित की गई, ताकि गांव के जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट खंड कार्यालय से शीतल मिश्रा और हरीश झा (PMU) की उपस्थिति भी रही। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने और समुदाय को जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

13 hrs ago
user_Ramanuj Tidke
Ramanuj Tidke
Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago
22ccd2d6-9607-4a33-9cc3-6f8599153b4a

ग्राम जुनेवानी एवं कन्हडगाँव में पेयजल गुणवत्ता जांच और स्वच्छता अभियान आयोजित बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जुनेवानी और कन्हडगाँव में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनवाड़ियों में फील्ड टेस्टिंग किट (FTK) के माध्यम से पानी की जांच की गई। इस अभियान में ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश शिवनकर और रानी सिंह राजपूत के नेतृत्व में एफटीके उपयोगकर्ताओं द्वारा मौके पर ही पेयजल स्रोतों के नमूनों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान क्लोरीन, आयरन, फ्लोराइड और पीएच जैसे प्रमुख मानकों की जांच कर उपस्थित ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी को FTK के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे स्वयं भी जल

fd6c13b0-5180-4a57-bc50-f7c1f695b9f4

गुणवत्ता की नियमित जांच कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी नमूने में पानी दूषित पाया जाता है, तो उसे विस्तृत परीक्षण के लिए जिला या ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके साथ ही गांव में जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सरपंच, ग्रामीणों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षकों एवं महिलाओं ने मिलकर स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत को FTK किट वितरित की गई, ताकि गांव के जल स्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट खंड कार्यालय से शीतल मिश्रा और हरीश झा (PMU) की उपस्थिति भी रही। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने और समुदाय को जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    1
    एटीएम में सेंधमारी की कोशिश, छुई खदान पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार,
15 अप्रैल बुधवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार 
थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम उदयपुर स्थित एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को एटीएम
मशीन बंद मिलने और उसमें तोड़फोड़ के निशान दिखाई देने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त औजार आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • वारासिवनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में वारासिवनी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने इतिहास रचते हुए अपना जलवा बिखेर कर प्रदेश व जिला स्तर पर अपने शिक्षण संस्थान, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में वारासिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर की छात्रा कुमारी माही पिता डालीराम सुलाखे एवं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवॉ स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालीवाड़ा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कृषि संकाय में अध्ययनरत दो छात्राओं मृणाली ठवरे और स्वाति उइके ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 5 वॉ स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्र हर्ष पटले एवं छात्रा इशिका अर्जे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्रा आर्या पंचेश्वर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जयनी अनिल पिपरेवार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान एवं अंशु तुरकर एवं नैतिक डोंगरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद सभी मेधावी विद्यार्थियों को विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, दोस्तों व पूरे नगर व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    1
    वारासिवनी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इन परीक्षा परिणामों में वारासिवनी क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने इतिहास रचते हुए अपना जलवा बिखेर कर प्रदेश व जिला स्तर पर अपने शिक्षण संस्थान, माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में वारासिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर की छात्रा कुमारी माही पिता डालीराम सुलाखे एवं केशव इंग्लिश स्कूल की छात्रा प्रीत पिता छोटेलाल राणा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में दसवॉ स्थान हासिल किया है। वहीं कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणामों में वारासिवनी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झालीवाड़ा में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के  कृषि संकाय में अध्ययनरत दो छात्राओं मृणाली ठवरे और स्वाति उइके ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में 5 वॉ स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्र हर्ष पटले एवं छात्रा इशिका अर्जे ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं बालाघाट जिले की कक्षा 10 वीं की प्रावीण्य सूची में आईडियल पब्लिक स्कूल सम्राट नगर में अध्ययनरत छात्रा आर्या पंचेश्वर ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जयनी अनिल पिपरेवार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान एवं अंशु तुरकर एवं नैतिक डोंगरे ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान हासिल किया है। परीक्षाफल घोषित होने के बाद सभी मेधावी विद्यार्थियों को विधायक विवेक विक्की पटेल ने जनसंपर्क कार्यालय में सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। उनकी इस सफलता से उनके परिवार के साथ ही शुभचिंतकों, दोस्तों व पूरे नगर व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रलोभन व दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठी मांग
    1
    प्रलोभन व दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठी मांग
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में बालाघाट की बेटी अक्षरा घोड़ेश्वर पिता अनिल घोड़ेश्वर ने इतिहास रच दिया है। छोटे से ग्राम टुईयापार की निवासी और शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छतेरा की छात्रा अक्षरा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। ​आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेरिट सूची जारी करते हुए अक्षरा की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की। माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अक्षरा ने अपनी मेहनत से अपने ग्राम एंव विद्यालय सहित पुरे जिले का नाम रोशन किया है। एक छोटे से गाँव से निकलकर प्रदेश स्तर पर मुकाम पाने वाली अक्षरा की इस सफलता पर जिले वासियों ने शुभकामनायें प्रेषित की है
    1
    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में बालाघाट की बेटी अक्षरा घोड़ेश्वर पिता अनिल घोड़ेश्वर ने इतिहास रच दिया है। छोटे से ग्राम टुईयापार की निवासी और शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छतेरा की छात्रा अक्षरा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पूरे मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।
​आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेरिट सूची जारी करते हुए अक्षरा की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की। माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अक्षरा ने अपनी मेहनत से अपने ग्राम एंव विद्यालय सहित पुरे जिले का नाम रोशन किया है। एक छोटे से गाँव से निकलकर प्रदेश स्तर पर मुकाम पाने वाली अक्षरा की इस सफलता पर जिले वासियों ने शुभकामनायें प्रेषित की है
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • 💥 मोबाइल टावर बैटरी चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में जियो टावरों से बैटरी चोरी के 4 मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने करीब 11.70 लाख रुपये की बैटरियां चोरी की थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 93 नग बैटरी, दो वाहन, नगदी और मोबाइल सहित कुल करीब 11.21 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पांचों आरोपियों को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने क्या कहा। आइये सुनते रूबरू उनसे ही।
    1
    💥 मोबाइल टावर बैटरी चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मानपुर, खड़गांव, औंधी और कोहका थाना क्षेत्रों में जियो टावरों से बैटरी चोरी के 4 मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने करीब 11.70 लाख रुपये की बैटरियां चोरी की थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 93 नग बैटरी, दो वाहन, नगदी और मोबाइल सहित कुल करीब 11.21 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।
पांचों आरोपियों को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने क्या कहा। आइये सुनते रूबरू उनसे ही।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।
    1
    दुर्ग में भीम जयंती के मौके पर आयोजित कव्वाली में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति पर पार्षद अजीत वैध ने क्या कहा सुनते हैं।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • तहसील क्षेत्र के ग्राम बीसापुर में बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े 04 बजे दो मकानों में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से हुई आगजनी की इस घटना में दोनों ही परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। आगजनी में एक परिवार का पूरा आशीयाना ही उजड़ गया जबकि दूसरे परिवार को भी क्षति हुई है। घटना के बाद नगर परिषद का दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा किंतु जगह-जगह से पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
    1
    तहसील क्षेत्र के ग्राम बीसापुर में बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े 04 बजे दो मकानों में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से हुई आगजनी की इस घटना में दोनों ही परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। आगजनी में एक परिवार का पूरा आशीयाना ही उजड़ गया जबकि दूसरे परिवार को भी क्षति हुई है। घटना के बाद नगर परिषद का दमकल वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा किंतु जगह-जगह से पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रदेश मेरिट में 44 छात्रों ने बनाया स्थान, जिला पहुंचा 6वें पायदान पर
    1
    प्रदेश मेरिट में 44 छात्रों ने बनाया स्थान, जिला पहुंचा 6वें पायदान पर
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.