logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवादारों का सम्मान करें, भाग्य स्वयं उदय होगा – गोवत्स राधाकृष्ण महाराज भागवत समरसता महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रभातफेरी में गूंजे जयकारे भीलवाड़ा = शहर से 17 किलोमीटर दूर नोगांवा स्थित सांवरिया सेठ पावन धाम में आयोजित ‘श्रीमद् भागवत समरसता महोत्सव’ के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जोधपुर के गोवत्स संत श्री राधाकृष्ण महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सेवादारों का सम्मान करना केवल संस्कार नहीं, बल्कि जीवन में सौभाग्य प्राप्त करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा करने वालों के प्रति आदर भाव रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति का भाग्य जागृत होता है। महाराज श्री ने कहा कि प्रकृति हर कर्म का लेखा-जोखा रखती है। जो लोग समाज की सेवा और सुरक्षा में लगे हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने झाड़ू को ‘लक्ष्मी’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि स्वच्छता का कार्य भी ईश्वर की सेवा के समान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय सेवा के समान हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मटके का पानी आत्मा को शीतलता देता है क्योंकि उसे बनाने में कुम्हार तपस्या करता है। उसी प्रकार समाज के लिए कष्ट सहने वाला व्यक्ति ही सच्चा सुखदाता बनता है। प्रभातफेरी में गूंजे भक्ति के स्वर कथा से पूर्व शनिवार अलसुबह उपनगर पुर से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें संत श्री के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने कृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में कई लोगों ने संत का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र संस्थान की रसायनशाला में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसमें गो-संरक्षण और मंदिर निर्माण की 23 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। भजन संध्या में झूमे भक्त कुमुद विहार क्षेत्र में आयोजित भजन संध्या में भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गए। संत श्री के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और मातृशक्ति ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणमान्य जनों ने लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया सहित कई सामाजिक, धार्मिक व औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी कार्यक्रम 29 मार्च को प्रह्लाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार की कथा, 30 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 31 मार्च को बाल कृष्ण लीला, 1 अप्रैल को रुक्मणी विवाह तथा 2 अप्रैल को सुदामा चरित्र के साथ महोत्सव का समापन होगा।

10 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
10 hrs ago

सेवादारों का सम्मान करें, भाग्य स्वयं उदय होगा – गोवत्स राधाकृष्ण महाराज भागवत समरसता महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रभातफेरी में गूंजे जयकारे भीलवाड़ा = शहर से 17 किलोमीटर दूर नोगांवा स्थित सांवरिया सेठ पावन धाम में आयोजित ‘श्रीमद् भागवत समरसता महोत्सव’ के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। जोधपुर के गोवत्स संत श्री राधाकृष्ण महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सेवादारों का सम्मान करना केवल संस्कार नहीं, बल्कि जीवन में सौभाग्य प्राप्त करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा करने वालों के प्रति आदर भाव रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति का भाग्य जागृत होता है। महाराज श्री ने कहा कि प्रकृति हर कर्म का लेखा-जोखा रखती है। जो लोग समाज की सेवा और सुरक्षा में लगे हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने झाड़ू को ‘लक्ष्मी’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि स्वच्छता का कार्य भी ईश्वर की सेवा के समान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय सेवा के समान हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मटके का पानी आत्मा को शीतलता देता है क्योंकि उसे बनाने में कुम्हार

तपस्या करता है। उसी प्रकार समाज के लिए कष्ट सहने वाला व्यक्ति ही सच्चा सुखदाता बनता है। प्रभातफेरी में गूंजे भक्ति के स्वर कथा से पूर्व शनिवार अलसुबह उपनगर पुर से भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें संत श्री के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने कृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में कई लोगों ने संत का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र संस्थान की रसायनशाला में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसमें गो-संरक्षण और मंदिर निर्माण की 23 वर्षों की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। भजन संध्या में झूमे भक्त कुमुद विहार क्षेत्र में आयोजित भजन संध्या में भक्त भक्ति रस में सराबोर हो गए। संत श्री के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और मातृशक्ति ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणमान्य जनों ने लिया आशीर्वाद कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया सहित कई सामाजिक, धार्मिक व औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। आगामी कार्यक्रम 29 मार्च को प्रह्लाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार की कथा, 30 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 31 मार्च को बाल कृष्ण लीला, 1 अप्रैल को रुक्मणी विवाह तथा 2 अप्रैल को सुदामा चरित्र के साथ महोत्सव का समापन होगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • उदयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार को खाण्डीओबरी टोल और सतनाम होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ​​पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। तभी सतनाम होटल के पास कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
    1
    उदयपुर से अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार को खाण्डीओबरी टोल और सतनाम होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
​​पुलिस के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हाईवे से गुजर रहे थे। तभी सतनाम होटल के पास कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 📰 राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ 🚨 मोहराई नदी में बजरी खनन को लेकर बढ़ा विवाद 📍 मोहराई मोहराई नदी का हालिया दृश्य (28/03/2026) सामने आने के बाद क्षेत्र में बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। 📢 ग्राम पंचायत की बड़ी घोषणा ग्राम पंचायत मोहराई द्वारा सभी ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि— 🗓 29 अप्रैल (रविवार) को ⏰ सुबह 9:00 बजे ➡️ बजरी लीज को रुकवाने के संबंध में माननीय मंत्री अविनाश गहलोत जी से वार्ता करने हेतु सामूहिक रूप से उपस्थित होंगे। 🙏 सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और मंत्री जी को ज्ञापन सौंपें। 📌 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01 #मोहराई #बजरी_खनन #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #RajuaapkiAwaaz #PublicIssue #RiverMining #JanAndolan #VillageNews #Awareness
    1
    📰 राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़
🚨 मोहराई नदी में बजरी खनन को लेकर बढ़ा विवाद
📍 मोहराई
मोहराई नदी का हालिया दृश्य (28/03/2026) सामने आने के बाद क्षेत्र में बजरी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
📢 ग्राम पंचायत की बड़ी घोषणा
ग्राम पंचायत मोहराई द्वारा सभी ग्रामवासियों को सूचित किया गया है कि—
🗓 29 अप्रैल (रविवार) को
⏰ सुबह 9:00 बजे
➡️ बजरी लीज को रुकवाने के संबंध में माननीय मंत्री अविनाश गहलोत जी से वार्ता करने हेतु सामूहिक रूप से उपस्थित होंगे।
🙏 सभी ग्रामवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें और मंत्री जी को ज्ञापन सौंपें।
📌 न्यूज़ कोड: AVA/RJ/BAR/260221/01
#मोहराई #बजरी_खनन #RajasthanNews #LocalNews #BreakingNews #RajuaapkiAwaaz #PublicIssue #RiverMining #JanAndolan #VillageNews #Awareness
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • खतरा हर जगह हो सकता हे
    1
    खतरा हर जगह हो सकता हे
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान
    2
    सुखले की गाड़ी से एक एक किलोमीटर लम्बा जाम लगा । वाहन चालकों के साथ एंबुलेंस कर्मी परेशान
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    2
    Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत डबोक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रतनलाल पिता खेमाजी निवासी नउवा पचोरिया के रिहायशी मकान के पास स्थित बाड़े से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल, कांस्टेबल जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर और निखिल शामिल रहे।
    1
    उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत डबोक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल के सुपरविजन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। ​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए रतनलाल पिता खेमाजी निवासी नउवा पचोरिया के रिहायशी मकान के पास स्थित बाड़े से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। आरोपी रतनलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मावली थानाधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम में डबोक थानाधिकारी गोपाल नाथ, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, भेरूलाल, कांस्टेबल जयनारायण, धर्माराम, विकास, सतवीर और निखिल शामिल रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उन्हें भी इस्तेमाल करे समय समय पर
    1
    उन्हें भी इस्तेमाल करे  समय समय पर
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गिरी के शारदा विद्या मंदिर गिरी में मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत का स्वागत... @⁨Avinash Gehlot MLA⁩
    1
    गिरी के शारदा विद्या मंदिर गिरी में मंत्री श्री अविनाश जी गहलोत का स्वागत...
@⁨Avinash Gehlot MLA⁩
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.