मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर कानपुर देहात। जैनपुर में सोमवार को एक स्कूली वैन मुगल सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में निजी स्कूल के सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें से पांच वर्षीय एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। यह घटना राजपुर कस्बे के न्यू लाइट एजुकेशन स्कूल की वैन के साथ हुई। वैन सोमवार को कमलपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, तभी जैनपुर गांव के सामने मुगल सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। अभिभावकों ने चालक की लापरवाही और वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने का आरोप लगाया है। बच्चों के अनुसार, वैन में लगभग 19 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों में कमलपुर निवासी अदिति (11), आदित्य (9), दीप्ति (11), सट्टी निवासी नैन्शी (9), अयांश (6), दिव्यांश (4) और जाह्नवी (3) शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मनोज सर्राफ ने गंभीर रूप से घायल अदिति, दीप्ति और अयांश को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। पांच वर्षीय गंभीर छात्र को परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निजी स्कूलों के वाहन सुरक्षा मानकों और निर्धारित क्षमता का पालन नहीं करते, जिससे बच्चों की जान जोखिम में रहती है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर कानपुर देहात। जैनपुर में सोमवार को एक स्कूली वैन मुगल सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में निजी स्कूल के सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें से पांच वर्षीय एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए वैन
के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। यह घटना राजपुर कस्बे के न्यू लाइट एजुकेशन स्कूल की वैन के साथ हुई। वैन सोमवार को कमलपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, तभी जैनपुर गांव के सामने मुगल सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। अभिभावकों ने चालक की लापरवाही और वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने का आरोप लगाया है। बच्चों के अनुसार, वैन में लगभग 19 बच्चे सवार थे। घायल
बच्चों में कमलपुर निवासी अदिति (11), आदित्य (9), दीप्ति (11), सट्टी निवासी नैन्शी (9), अयांश (6), दिव्यांश (4) और जाह्नवी (3) शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मनोज सर्राफ ने गंभीर रूप से घायल अदिति, दीप्ति और अयांश को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। पांच वर्षीय गंभीर छात्र को परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले
गए। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निजी स्कूलों के वाहन सुरक्षा मानकों और निर्धारित क्षमता का पालन नहीं करते, जिससे बच्चों की जान जोखिम में रहती है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
- प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत! 🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨 ➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा। ➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!4
- कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा कसोलर गाँव में जगह के विवाद में गौशाला केयरटेकर पर लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद पर मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में जगह के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसोलर निवासी सत्येंद्र चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की गौशाला में केयरटेकर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के लिए घर गया था। इसी दौरान जगह के विवाद को लेकर पड़ोस के अरविंद, प्रिंस, हंसा और आरती ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मंगलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- उन्नाव में “रीलबाज़” ट्रैफिक पुलिसकर्मि चर्चा का विषय बन चुके है | उन्नाव की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रही हैं। *उन्नाव बिग ब्रेकिंग* उन्नाव में “रीलबाज़” ट्रैफिक पुलिसकर्मि चर्चा का विषय बन चुके है | उन्नाव की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रही हैं। बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई करने के बजाय केवल समझाइश देकर छोड़ दिया जा रहा है। क्या सड़क सुरक्षा अब सिर्फ जागरूकता अभियानों तक सीमित रह गई है? *सबसे बड़ा सवाल यह है* जब बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो यातायात नियमों का पालन कैसे सुनिश्चित होगा?” सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी ? अब दिलचस्प बात यह रहेगी ऐसे रील बाज ट्रैफिक पुलिसकर्मियो पर क्या कारवाही होगी1
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, तीन किलोमीटर लंबी कतारें, मेले में भी रही भारी भीड़ औरैया। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद के ऐतिहासिक एवं सिद्धपीठ देवकली मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के अलावा कन्नौज, इटावा, जालौन, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी सहूलियत मिली। मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। लंबी प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। देवकली मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक मेले में भी पूरे दिन रौनक बनी रही। पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे पूरे दिन दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लाखों शिवभक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब लाखों श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, तीन किलोमीटर लंबी कतारें, मेले में भी रही भारी भीड़ औरैया। श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर औरैया जनपद के ऐतिहासिक एवं सिद्धपीठ देवकली मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिले के अलावा कन्नौज, इटावा, जालौन, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में काफी सहूलियत मिली। मंदिर परिसर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। लंबी प्रतीक्षा के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। देवकली मंदिर परिसर में लगे पारंपरिक मेले में भी पूरे दिन रौनक बनी रही। पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों और महिलाओं ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिससे पूरे दिन दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही। श्रावण के प्रथम सोमवार पर देवकली मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां लाखों शिवभक्तों ने भगवान महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।4
- कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!" 🚨"कानपुर देहात में अपराधियों के हौसले बुलंद: मंगलपुर पुलिस की नाकामी से जनता में दहशत!"🚨 ➡️ #kanpurdehat के मंगलपुर थाना क्षेत्र (झींझक) में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है!PAC जवान के बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने ₹20 लाख की नकदी व जेवर साफ कर दिए। ➡️इलाके में चोरी,लूट और छिनैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं,जिससे लोगों में भारी दहशत है।इसके बावजूद मंगलपुर थाना प्रभारी सिर्फ 'जल्द खुलासे' का खोखला आश्वासन दे रहे हैं। ➡️CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आखिर थाना प्रभारी प्रभावी गश्त लगाने में नाकाम क्यों हैं? @kanpurdehatpol @Uppolice @adgzonekanpur कृपया संज्ञान लें और लापरवाह थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई करें!2
- मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर मुगल सड़क किनारे पलटी बच्चों से भरी वैन सात बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर कानपुर देहात। जैनपुर में सोमवार को एक स्कूली वैन मुगल सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में निजी स्कूल के सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें से पांच वर्षीय एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य करते हुए वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। यह घटना राजपुर कस्बे के न्यू लाइट एजुकेशन स्कूल की वैन के साथ हुई। वैन सोमवार को कमलपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, तभी जैनपुर गांव के सामने मुगल सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। अभिभावकों ने चालक की लापरवाही और वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने का आरोप लगाया है। बच्चों के अनुसार, वैन में लगभग 19 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों में कमलपुर निवासी अदिति (11), आदित्य (9), दीप्ति (11), सट्टी निवासी नैन्शी (9), अयांश (6), दिव्यांश (4) और जाह्नवी (3) शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मनोज सर्राफ ने गंभीर रूप से घायल अदिति, दीप्ति और अयांश को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। पांच वर्षीय गंभीर छात्र को परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि निजी स्कूलों के वाहन सुरक्षा मानकों और निर्धारित क्षमता का पालन नहीं करते, जिससे बच्चों की जान जोखिम में रहती है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।4