खेत पर जबरन मेड़ डालकर कब्जे का आरोप, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी ,डीएम से शिकायत मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी काशीराम ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि पर जबरन मेड़ डालकर अवैध कब्जा करने, खड़ी धान की फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुन्नी देवी ने विश्राम शिवराम पुत्र गंगाराम, योगेंद्र उद्दीश, सतीश पुत्रगण विश्राम, अभिषेक तथा आरोपी पक्ष के अन्य परिजनों को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि विवादित भूमि गाटा संख्या 320 व 2910 प्रार्थिया के नाम खतौनी में दर्ज है और मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने रात के समय खेत में जबरन मेड़ डालकर कब्जे का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया। मुन्नी देवी ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और खेत में मेड़ डालने का कारण पूछा तो विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से गाली-गलौज की तथा लाठी के बल पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर और पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही है। शिकायत में लेखपाल गौरव कुमार पर भी विपक्षी पक्ष के प्रभाव में काम करने तथा कथित रूप से फर्जी पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर लेखपाल गौरव कुमार व विपक्षीगण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मैनपुरी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तो वहीं पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है
खेत पर जबरन मेड़ डालकर कब्जे का आरोप, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी ,डीएम से शिकायत मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी काशीराम ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि पर जबरन मेड़ डालकर अवैध कब्जा करने, खड़ी धान की फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुन्नी देवी ने विश्राम शिवराम पुत्र गंगाराम,
योगेंद्र उद्दीश, सतीश पुत्रगण विश्राम, अभिषेक तथा आरोपी पक्ष के अन्य परिजनों को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि विवादित भूमि गाटा संख्या 320 व 2910 प्रार्थिया के नाम खतौनी में दर्ज है और मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने रात के समय खेत में जबरन मेड़ डालकर कब्जे का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया। मुन्नी देवी ने
बताया है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और खेत में मेड़ डालने का कारण पूछा तो विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से गाली-गलौज की तथा लाठी के बल पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर और पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही है। शिकायत में लेखपाल गौरव कुमार पर भी विपक्षी पक्ष के प्रभाव में काम करने तथा कथित रूप से फर्जी पैमाइश रिपोर्ट तैयार
करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर लेखपाल गौरव कुमार व विपक्षीगण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मैनपुरी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तो वहीं पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है
- मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।1
- राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा— ❓ यह तस्वीर कहां की है? ❓ कब की है? ❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं? गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है। अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे? 👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा? 👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग? आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇 #RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap1
- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद मैनपुरी के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिरों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते रहे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा और सावन के दूसरे सोमवार पर मैनपुरी पूरी तरह शिवभक्ति में रंगा दिखाई दिया। बाइट — अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी, मैनपुरी1
- खेत पर जबरन मेड़ डालकर कब्जे का आरोप, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी ,डीएम से शिकायत मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी काशीराम ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि पर जबरन मेड़ डालकर अवैध कब्जा करने, खड़ी धान की फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुन्नी देवी ने विश्राम शिवराम पुत्र गंगाराम, योगेंद्र उद्दीश, सतीश पुत्रगण विश्राम, अभिषेक तथा आरोपी पक्ष के अन्य परिजनों को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि विवादित भूमि गाटा संख्या 320 व 2910 प्रार्थिया के नाम खतौनी में दर्ज है और मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने रात के समय खेत में जबरन मेड़ डालकर कब्जे का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया। मुन्नी देवी ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और खेत में मेड़ डालने का कारण पूछा तो विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से गाली-गलौज की तथा लाठी के बल पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर और पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही है। शिकायत में लेखपाल गौरव कुमार पर भी विपक्षी पक्ष के प्रभाव में काम करने तथा कथित रूप से फर्जी पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर लेखपाल गौरव कुमार व विपक्षीगण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मैनपुरी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तो वहीं पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है4
- सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।2
- आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसी प्रेरणादायक और राहत भरी खबर से रूबरू करा रहे हैं, जो आम जनता और कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ले आई है। कलेक्ट्रेट परिसर में अब महज दस रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली 'अन्नदा प्रेरणा कैंटीन' का शानदार आगाज हो चुका है, जिसने हर तरफ एक नई चर्चा छेड़ दी है। आइए जानते हैं इस खास पहल से जुड़ी हर एक अहम बात विस्तार से। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में आम नागरिकों, दूर-दूर से अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों और सरकारी कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'अन्नदा प्रेरणा कैंटीन' का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी कैंटीन की सबसे बड़ी और खास विशेषता यह है कि यहाँ आने वाले हर एक व्यक्ति को मात्र दस रुपये के बेहद मामूली शुल्क में भरपेट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रशासनिक भवन में आने वाले जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी। इस कैंटीन का उद्घाटन समारोह बेहद गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें जिले की प्रमुख प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह लोधी, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्रीमती श्यामलता आनंद और मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न प्रशासनिक कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं, जिनमें से कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। ऐसे में यह कैंटीन उन सभी के लिए एक वरदान साबित होगी, जो महँगे भोजनालयों या ढाबों में खर्च करने में असमर्थ हैं। इस कैंटीन के माध्यम से न केवल लोगों को कम लागत में स्वच्छ और ताजा खाना मिलेगा, बल्कि उन्हें एक गरिमामय वातावरण भी प्राप्त होगा। इस पहल की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना की जा रही है और इसे सामाजिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Outro: यकीनन, मैनपुरी प्रशासन की यह पहल समाज के हर वर्ग को राहत पहुँचाने और संवेदनशीलता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करती है। इस तरह के जनहित के कदम देश के अन्य प्रशासनिक परिसरों के लिए भी एक मिसाल बन सकते हैं। जीडी न्यूज नेटवर्क पर आज के इस अंक में बस इतना ही। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ और देखते रहिए जीडी न्यूज नेटवर्क। नमस्कार!1