logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।

8 hrs ago
user_Sunil Kumar Shakya
Sunil Kumar Shakya
कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों

917ed203-bdfa-4d1e-a808-08f3d6862651

की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    2
    सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद
सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की।
सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।
    1
    मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं
मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है।
बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है।
यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं।
आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • एटा ब्रैकिंग..... एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है। हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं? अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David
    1
    एटा ब्रैकिंग.....

एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। 

जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 

एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। 

स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है।

यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं।

 इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है।

हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। 

सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं?

अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा
मो.8006209854

#highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा— ❓ यह तस्वीर कहां की है? ❓ कब की है? ❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं? गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है। अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे? 👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा? 👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग? आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇 #RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap
    1
    राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल!
राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल!
🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा—
❓ यह तस्वीर कहां की है?
❓ कब की है?
❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं?
गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है।
अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे?
👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा?
👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग?
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇
#RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 10.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    4
    *एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक 10.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
    user_आकर्ष वार्ष्णेय  रिपोर्टर shru
    आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
    Local News Reporter अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    2
    सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला।
सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया।
इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।
इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
    2
    नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.