Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
Akhalesh Kumar
नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।1
- राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा— ❓ यह तस्वीर कहां की है? ❓ कब की है? ❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं? गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है। अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे? 👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा? 👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग? आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇 #RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap1
- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद मैनपुरी के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिरों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते रहे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रही। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा और सावन के दूसरे सोमवार पर मैनपुरी पूरी तरह शिवभक्ति में रंगा दिखाई दिया। बाइट — अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी, मैनपुरी1
- खेत पर जबरन मेड़ डालकर कब्जे का आरोप, फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी ,डीएम से शिकायत मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलपुुरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी काशीराम ने जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि पर जबरन मेड़ डालकर अवैध कब्जा करने, खड़ी धान की फसल नष्ट करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता मुन्नी देवी ने विश्राम शिवराम पुत्र गंगाराम, योगेंद्र उद्दीश, सतीश पुत्रगण विश्राम, अभिषेक तथा आरोपी पक्ष के अन्य परिजनों को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि विवादित भूमि गाटा संख्या 320 व 2910 प्रार्थिया के नाम खतौनी में दर्ज है और मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने रात के समय खेत में जबरन मेड़ डालकर कब्जे का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस दौरान खड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया। मुन्नी देवी ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और खेत में मेड़ डालने का कारण पूछा तो विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से गाली-गलौज की तथा लाठी के बल पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 112 नंबर और पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही है। शिकायत में लेखपाल गौरव कुमार पर भी विपक्षी पक्ष के प्रभाव में काम करने तथा कथित रूप से फर्जी पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर लेखपाल गौरव कुमार व विपक्षीगण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी मैनपुरी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं तो वहीं पीड़ित को न्याय का आश्वासन दिया है4
- एटा ब्रैकिंग..... एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है। हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं? अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David1
- पूर्णागिरि माता मंदिर मार्ग पर टोलीघाट में सड़क हादसा, एक गंभीर घायल फर्रुखाबाद। उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर टोलीघाट के पास सोमवार को गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।4
- नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।2