एटा ब्रैकिंग..... एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है। हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं? अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David

- एटा ब्रैकिंग..... एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है। हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं? अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David1
- *एटा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 10.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य सावन माह के द्वितीय सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कैलाश मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।4
- *कांवड़ियों की सेवा में जुटा जिला प्रशासन, प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ* बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा/जलेसर *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* जलेसर। पावन श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को आगरा चौराहा जलेसर पर कांवड़ियों एवं शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए आयोजित प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ *उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह एवं प्रशासनिक टीम* ने किया। इस दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भाव के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘सेवा ही शिवभक्ति है’ की भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा को अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य बताया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।2
- कैलाश मंदिर में एएसपी ने परखी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कैलाश मंदिर में एएसपी ने परखी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था एटा। सावन माह के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने सोमवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, आने-जाने वाले मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए की गई पुलिस व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन, लगातार पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार रहें।4
- आज एटा शहर के कैलाश मनदिर पर भारी संख्या में भीड़ रही पुलिस पृशाशन पूरी तरह मुसतेद रहा पृशाशन की तरफ से दमकल खडी़ रही नगर निगम की तरफ से पानी की गाड़ी खडी़ रही सावन के दूसरे सोमवार को काफी भीड़ रही भक्त कावड का जल भोले बाबा पर चढाया रौकी पत्रकार एटा4
- *एटा ब्रेकिंग :-* एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। *एटा ब्रेकिंग :-* एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। कस्वा अवागढ़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, गूंज उठे हर-हर महादेव के जयकारे। श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने दिल्ली से बुक कराया हेलीकॉप्टर। सिकंदराराऊ-कासगंज रोड से होते हुए हेलीकॉप्टर ने अवागढ़ के लालपुर में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा। आसमान से फूलों की बारिश होते ही शिवभक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, जयकारों से गूंजा क्षेत्र। एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में सूर्य प्रताप सिंह सूरज के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी जेसीबी पर खड़े होकर कावड़ियों के ऊपर की पुष्प वर्षा, लालपुर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बनी आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ी भीड़। टूंडला से लेकर आगरा के मनकामेश्वर मंदिर तक शिवभक्तों के स्वागत में जारी रही पुष्पवर्षा। शिवभक्ति का अद्भुत नजारा—आसमान से बरसे फूल, धरती पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे।1
- कादरगंज गंगाघाट पर 22 शिव भक्तों ने तैयार की डाक कांवड़ पटियाली। तहसील पटियाली क्षेत्रान्तर्गत कादरगंज गंगाघाट पर ग्राम चेतराम नगला के 22 शिव भक्तों ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और डाक कांवड़ तैयार की। शिव भक्तों ने बताया कि ग्राम चेतराम नगला से 22 शिव भक्तों की टोली डाक कांवड़ लेकर पटना देवकी स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। डाक कांवड़ टोली में अमित, सनोज, सुमित, गोलू, विवेक, रामानंदन, विकास, शिवम, विशाल सहित अन्य शिव भक्त शामिल रहे। वहीं, सावन के चलते बड़ी संख्या में शिव भक्तों की टोलियां कादरगंज गंगाघाट पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गंगाघाट पर दिनभर शिव भक्तों की आवाजाही बनी रही।4
- एटा: खेत के मकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी, 3 लाख कैश और जेवर समेट ले गए चोर……. #etah #aliganj #etahnews #upnews #uppolice1