logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कादरगंज गंगाघाट पर 22 शिव भक्तों ने तैयार की डाक कांवड़ पटियाली। तहसील पटियाली क्षेत्रान्तर्गत कादरगंज गंगाघाट पर ग्राम चेतराम नगला के 22 शिव भक्तों ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और डाक कांवड़ तैयार की। शिव भक्तों ने बताया कि ग्राम चेतराम नगला से 22 शिव भक्तों की टोली डाक कांवड़ लेकर पटना देवकी स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। डाक कांवड़ टोली में अमित, सनोज, सुमित, गोलू, विवेक, रामानंदन, विकास, शिवम, विशाल सहित अन्य शिव भक्त शामिल रहे। वहीं, सावन के चलते बड़ी संख्या में शिव भक्तों की टोलियां कादरगंज गंगाघाट पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गंगाघाट पर दिनभर शिव भक्तों की आवाजाही बनी रही।

5 hrs ago
user_Hardesh kumar
Hardesh kumar
Local News Reporter पटियाली, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
2924c457-1be5-436f-8ed7-804c99c2ab05
4dc86799-92b9-4288-b3ec-883d107c9128

कादरगंज गंगाघाट पर 22 शिव भक्तों ने तैयार की डाक कांवड़ पटियाली। तहसील पटियाली क्षेत्रान्तर्गत कादरगंज गंगाघाट पर ग्राम चेतराम नगला के 22 शिव भक्तों ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और डाक कांवड़ तैयार की। शिव भक्तों ने बताया कि ग्राम चेतराम नगला से 22 शिव भक्तों की टोली डाक कांवड़ लेकर पटना देवकी स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी। डाक कांवड़ टोली में अमित, सनोज, सुमित, गोलू, विवेक, रामानंदन, विकास, शिवम, विशाल सहित अन्य शिव भक्त शामिल रहे। वहीं, सावन के चलते बड़ी संख्या में शिव भक्तों की टोलियां कादरगंज गंगाघाट पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। गंगाघाट पर दिनभर शिव भक्तों की आवाजाही बनी रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *एटा ब्रेकिंग :-* एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। *एटा ब्रेकिंग :-* एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। कस्वा अवागढ़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, गूंज उठे हर-हर महादेव के जयकारे। श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने दिल्ली से बुक कराया हेलीकॉप्टर। सिकंदराराऊ-कासगंज रोड से होते हुए हेलीकॉप्टर ने अवागढ़ के लालपुर में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा। आसमान से फूलों की बारिश होते ही शिवभक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, जयकारों से गूंजा क्षेत्र। एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में सूर्य प्रताप सिंह सूरज के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी जेसीबी पर खड़े होकर कावड़ियों के ऊपर की पुष्प वर्षा, लालपुर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बनी आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ी भीड़। टूंडला से लेकर आगरा के मनकामेश्वर मंदिर तक शिवभक्तों के स्वागत में जारी रही पुष्पवर्षा। शिवभक्ति का अद्भुत नजारा—आसमान से बरसे फूल, धरती पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे।
    1
    *एटा ब्रेकिंग :-*

एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा।

*एटा ब्रेकिंग :-*
एटा मे हेलीकॉप्टर से हुई शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा।
कस्वा अवागढ़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, गूंज उठे हर-हर महादेव के जयकारे।
श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह ने दिल्ली से बुक कराया हेलीकॉप्टर।
सिकंदराराऊ-कासगंज रोड से होते हुए हेलीकॉप्टर ने अवागढ़ के लालपुर में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा।
आसमान से फूलों की बारिश होते ही शिवभक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, जयकारों से गूंजा क्षेत्र।
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में सूर्य प्रताप सिंह सूरज के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने भी जेसीबी पर खड़े होकर कावड़ियों के ऊपर की पुष्प वर्षा,
लालपुर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बनी आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ी भीड़।
टूंडला से लेकर आगरा के मनकामेश्वर मंदिर तक शिवभक्तों के स्वागत में जारी रही पुष्पवर्षा।
शिवभक्ति का अद्भुत नजारा—आसमान से बरसे फूल, धरती पर गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे।
    user_Sanjay deewakar prattkar Press
    Sanjay deewakar prattkar Press
    पत्रकार अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    2
    सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद
सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की।
सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हज़रत इमाम हुसैन का फरमान, हक परस्तोंके नाम, लोगों जुल्म के आगे कभी मत झुकाना।
    1
    हज़रत इमाम हुसैन का फरमान, हक परस्तोंके नाम,
लोगों जुल्म के आगे कभी मत झुकाना।
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण ​कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
    1
    एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण
​कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
    user_Aawam ki Aawaz 24
    Aawam ki Aawaz 24
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली में सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया। इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली में सोमवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा के नेतृत्व में अटल चौक पर कावड़ियों के लिए कावड़ सेवा शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान भोले शंकरनाथ की पूजा अर्चना के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा रहे। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करने के बाद उनको भोजन वितरित किया।
इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने कावड़ियों को उनकी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। कमलेश मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने दोहराया कि पुलिस हर संभव मदद के लिए उनके साथ है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नगर के युवा उद्योगपति चितरंजन गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबू कथूरिया, वसीम खां, हाजी तस्लीम खां, एसआई विक्रांत आर्य, कांस्टेबल अमित कुमार, गजेंद्र कुमार, रोहित कुंडो, सरिता, रोहिताश, हरवीर, मोहित, नितिन, नीरज सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा *एटा ब्रेकिंग:–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा। एसएसपी ने पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं कांवड़ियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग एवं सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एटा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    2
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
*एटा ब्रेकिंग:–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
एसएसपी ने पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं कांवड़ियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। 
एसएसपी ने सबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
सीओ सकीट नीतीश गर्ग एवं सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एटा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Sanjay deewakar prattkar Press
    Sanjay deewakar prattkar Press
    पत्रकार अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    2
    सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला।
सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया।
इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।
इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे। सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
    1
    फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे।
सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
    user_Aawam ki Aawaz 24
    Aawam ki Aawaz 24
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुण कुमार, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित
    1
    श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को “Zero Incident, Zero Accident” के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट की सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया । अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित भीड़ एवं यातायात के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, पार्किंग, रूट डायवर्जन, बैरियर, भीड़ नियंत्रण एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि कांवड़ियों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए । सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । साथ ही पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं । इस दौरान एडीएम-ई श्री अरुण कुमार, एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.