Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
Aawam ki Aawaz 24
एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।1
- शिव भक्तों की सेवा में जुटे कोतवाल अरविंद सिंह चौहान, जलपान कराकर बढ़ाया उत्साह जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर है। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए जलालाबाद कोतवाली पुलिस भी तत्पर नजर आई। कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने कांवड़ियों एवं शिव भक्तों को जलपान कराकर उनकी सेवा की तथा यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सावन माह में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण शिवमय बना हुआ है। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाकर जलपान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।1
- देखिए किस तरह से ड्राइवर नीचे गिरा फिर गाड़ी हुई बेकाबू बिना ड्राइवर के दौड़ी गाड़ी1
- फर्रुखाबाद में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पपियापुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, कृमिनाशक दवा के महत्व और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। फर्रुखाबाद में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पपियापुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, कृमिनाशक दवा के महत्व और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।2
- एटा ब्रैकिंग..... एटा में योगी सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नज़र आ रहे हैं। जहां शराब ठेकेदार द्वारा सरकार द्वारा ठेका बंद करने का समय 10 बजे का है उस के बाद भी ठेका बंद क्यों नहीं होता सरकार के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एटा में शराब ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से ओवर टाइम शराब बिक्री कर रहे हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है कि रात 10 बजे के बाद, जब शराब बिक्री पर रोक होती है, उसके बावजूद मॉडल शॉप पर ओवर रेटिंग के साथ शराब बेची जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के मुख्य शटर बंद होने के बाद गैलरी का गेट खोलकर चोरी-छिपे शराब की बिक्री जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। इसके बाबजूद भी आबकारी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर अनुराग भदौरिया की मिलीभगत के चलते ये खेल लंबे समय से जारी है। हालांकि इस पर अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एटा के बस अड्डा स्थित इस मॉडल शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी है। सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है क्या यह मिलीभगत का मामला है या फिर जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं? अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करता है, या फिर ऐसे ही नियमों की अनदेखी जारी रहेगी। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बस अड्डा स्थित मॉडल शॉप का है, जहां देर रात तक शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा मो.8006209854 #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh Brajesh Pathak DM Etah UP Police Ssp Etah Etah Police Etah City - U.P Apna Etah Pramod Gupta Vipin kumar david MLA Virendra Singh Lodhi Mla Vipin Kumar David1
- फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे। सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।1
- 💥बदायूँ:मानवता की मिसाल: घायल महिला को ब्लॉक प्रमुख ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल wa1