logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कांवड़ियों की सेवा में जुटा जिला प्रशासन, प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ* बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा/जलेसर *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* जलेसर। पावन श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को आगरा चौराहा जलेसर पर कांवड़ियों एवं शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए आयोजित प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ *उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह एवं प्रशासनिक टीम* ने किया। इस दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भाव के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘सेवा ही शिवभक्ति है’ की भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा को अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य बताया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

15 hrs ago
user_Ravendra Jadon पत्रकार
Ravendra Jadon पत्रकार
Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*कांवड़ियों की सेवा में जुटा जिला प्रशासन, प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ* बिग ब्रेकिंग न्यूज़ एटा/जलेसर *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* जलेसर। पावन श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को आगरा चौराहा जलेसर पर कांवड़ियों एवं शिवभक्तों के स्वागत-सत्कार के लिए आयोजित प्रसादी कार्यक्रम का शुभारंभ *उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत, तहसीलदार संदीप सिंह एवं प्रशासनिक टीम* ने किया। इस दौरान कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा भाव

के साथ शिवभक्तों का स्वागत किया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘सेवा ही शिवभक्ति है’ की भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा को अपनी जिम्मेदारी और सौभाग्य बताया। आयोजन में श्रद्धा, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा *एटा ब्रेकिंग:–* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा। एसएसपी ने पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं कांवड़ियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने सबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सीओ सकीट नीतीश गर्ग एवं सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एटा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    2
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा
*एटा ब्रेकिंग:–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जि. ने एवं एडिशनल एसपी श्वेताभ पाण्डेय के साथ थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
एसएसपी ने पुलिस सहायता शिविर पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं कांवड़ियों के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। 
एसएसपी ने सबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ियों के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
सीओ सकीट नीतीश गर्ग एवं सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एटा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु निरंतर प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
    user_Sanjay deewakar prattkar Press
    Sanjay deewakar prattkar Press
    पत्रकार अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की। सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    2
    सकीट पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जल, शिवभक्तों को मिली मदद
सकीट। एटा जनपद के सकीट क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। थाना प्रभारी मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कांवड़ियों की सेवा भी की।
सकीट-औंछा मार्ग स्थित नगर के पीपल अड्डा पर पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोककर जल और फल वितरित किए। इसके अलावा पुलिस सहायता केंद्र पर भी कांवड़ियों के लिए जलपान और फलों की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।
कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार यात्रा मार्गों पर नजर बनाए रहे और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद भी की।
सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा सकीट क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उनके लिए जलपान की व्यवस्थाएं की गईं। पुलिस की इस सेवा और सुरक्षा व्यवस्था से शिवभक्तों को यात्रा के दौरान काफी सहयोग मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।
    1
    मैनपुरी में DM की बड़ी पहल! 2 मासूम बच्चियों के भविष्य की जिम्मेदारी, ₹2,500 महीना समेत कई सुविधाएं
मैनपुरी से सामने आई एक बेहद संवेदनशील और मानवीय खबर। दो मासूम बच्चियों के पिता के जेल में निरुद्ध होने के बाद परिवार के सामने पालन-पोषण और भविष्य का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे मुश्किल समय में ज़िलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन की पहल के बाद दोनों बच्चियों का स्कूल में दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वहीं, बाल कल्याण योजना के तहत नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रति बच्चा ₹2,500 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिलाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है।
बच्चियों के आधार कार्ड और पहचान संबंधी औपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए प्रशासनिक टीम को जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार को खाद्य सुरक्षा के तहत पांच यूनिट राशन और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस उपचार व बीमा योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की गई है।
यह पहल संकट में फंसे परिवारों तक सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक मदद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
वीडियो में जानिए पूरा मामला और प्रशासन ने परिवार के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं।
आपको ज़िलाधिकारी की यह पहल कैसी लगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों के लिए GD NEWS NETWORK को Subscribe जरूर करें।
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण ​कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
    1
    एसडीएम आशुतोष कुमार ने संभाली कलान नगर पंचायत की कमान, बातचीत में बोले—लंबित कार्यों का जल्द होगा निस्तारण
​कलान नगर पंचायत का प्रभार संभालने के बाद उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि पेयजल, बिजली, सफाई व्यवस्था और जाम की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि आम जनता के लंबे समय से अटके सभी प्रशासनिक और विकास कार्यों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
    user_Aawam ki Aawaz 24
    Aawam ki Aawaz 24
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा— ❓ यह तस्वीर कहां की है? ❓ कब की है? ❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं? गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है। अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे? 👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा? 👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग? आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇 #RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap
    1
    राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल!
राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल!
🚨 राहुल गांधी की तस्वीर पर गिरिराज सिंह का बड़ा सवाल! 🔥
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
📸 तस्वीर साझा करते हुए गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा—
❓ यह तस्वीर कहां की है?
❓ कब की है?
❓ और तस्वीर में आपके साथ मौजूद ये लोग कौन हैं?
गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को लेकर उत्सुकता है और वह जानना चाहते हैं कि आखिर तस्वीर की जगह, समय और इसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान क्या है।
अब गिरिराज सिंह के इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी इस तस्वीर को लेकर कोई सफाई या जानकारी सार्वजनिक करेंगे?
👉 तस्वीर पर उठे सवालों का जवाब क्या होगा?
👉 आखिर कौन हैं तस्वीर में मौजूद लोग?
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। 👇
#RahulGandhi #GirirajSingh #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #HindNews247 #AtulKashyap
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पूर्णागिरि माता मंदिर मार्ग पर टोलीघाट में सड़क हादसा, एक गंभीर घायल फर्रुखाबाद। उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर टोलीघाट के पास सोमवार को गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।
    4
    पूर्णागिरि माता मंदिर मार्ग पर टोलीघाट में सड़क हादसा, एक गंभीर घायल
फर्रुखाबाद। उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध पूर्णागिरि माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर टोलीघाट के पास सोमवार को गंभीर सड़क हादसा हो गया। हादसे में जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    2
    सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला।
सकीट। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा सकीट के मोहल्ला खरा में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त कादरगंज से पवित्र गंगाजल लेकर 51 लीटर की विशाल कांवड़ के साथ सकीट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
बताया गया कि यह श्रद्धालुओं द्वारा लाई गई तीसरी 51 लीटर की कांवड़ थी। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रास्ते भर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सकीट पहुंचने पर कांवड़ का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत भी किया गया।
इसके बाद सभी शिवभक्त मोहल्ला खरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।
इस 51 लीटर की कांवड़ यात्रा में श्री हकीम सिंह शाक्य, लक्ष्मण सिंह, कुबेर सिंह, अजय कुमार उर्फ बीरू, होशियार सिंह, कुलदीप, राजकुमार, प्रवीण, मुनेश, सुरजीत, दीपक, लोकेश, आकाश, अभिषेक और अमित सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। सकीट के मोहल्ला खरा में 51 लीटर की तीसरी कांवड़ पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला।
    user_Sunil Kumar Shakya
    Sunil Kumar Shakya
    कुरावली, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे। सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
    1
    फर्रुखाबाद-बदायूँ हाईवे पर 151 लीटर कांवड़ संग पटना देवकली मंदिर पहुँचे श्रद्धालु, डीजे की धुन पर जमकर झूमे।
सावन के दूसरे सोमवार पर फर्रुखाबाद-बदायूँ स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परौर क्षेत्र से रामगंगा नदी का जल भरकर युवा 151 लीटर की विशाल कांवड़ लेकर दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली मंदिर पहुँचे। रास्ते भर श्रद्धालु डीजे की धुनों पर झूमते नज़र आए, वहीं मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
    user_Aawam ki Aawaz 24
    Aawam ki Aawaz 24
    Graphic designer कलां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
    2
    नवीगंज में दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेवर/नवीगंज। नवीगंज क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
    user_Akhalesh Kumar
    Akhalesh Kumar
    Indian Grocery Shop भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.