Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज मैं शीतला माता मंदिर गुड़गांव गया था वहां जाकर देखा तो बहुत ही सुंदर नजारा है जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻 जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Gulab kuamr
आज मैं शीतला माता मंदिर गुड़गांव गया था वहां जाकर देखा तो बहुत ही सुंदर नजारा है जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻 जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- UGC के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर (कानपुर नगर)। यूजीसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में शुक्रवार को सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग तहसील घाटमपुर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी की नीतियों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। तहसील परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज की एकता बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नीतियां समाज को विभिन्न वर्गों में बांटने का कार्य कर रही हैं, जिससे असंतोष की स्थिति बन रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा के बाद ही निर्णय लिए जाएं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।4
- बुजुर्ग भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार घाटमपुर।थाना क्षेत्र के सजेती अंतर्गत ग्राम रामपुर की रहने वाली सुमन देवी पत्नी रतनलाल ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता के अनुसार, ग्राम रामपुर घाटमपुर में उनकी भूमि न्यायालय में सिविल वाद रतनलाल बनाम सिद्धगोपाल आदि) और चकबंदी अधिकारी के समक्ष मालिकाना हक का मुकदमा पहले से विचाराधीन है।पीड़िता का आरोप है कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद विपक्षी स्थानीय थाना पुलिस की शह पर उनकी बुजुर्ग भूमि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।इतना ही नहीं, दबंगों द्वारा पीड़िता की जमीन पर रखी टायर पंचर की दुकान को हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दुकान न हटाने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने और अप्रिय घटना को अंजाम देने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं।पीड़िता सुमन देवी ने तहसील प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि यदि इस मामले में तुरंत दखल नहीं दिया गया, तो उनके पति और परिवार को अपूर्णीय क्षति हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि सजेती पुलिस को तुरंत निर्देशित कर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को रोका जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।1
- 🔴 कानपुर ब्रेकिंग 🔴 गुरुदेव चौकी के सामने दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल 🔴 हादसे में युवक सड़क पर गिरकर बेहोश, मौके पर मची अफरा-तफरी 🔴 चौकी में मौजूद दरोगा-सिपाहियों और राहगीरों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 🔴 घायल युवक को मेट्रो अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी 🔴 टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी1
- मौदहा नगर की तहसील सभागार आयोजित संपूर्ण समाधान में दर्ज की गई 36 से खेतों में से पांच का मौके पर निस्तारण 📍 संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण 📍 सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुआ समाधान दिवस। 📍 राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और नगर पालिका से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी। 📍 एसडीएम कर्णवीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।1
- हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण हमीरपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील हमीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चारों तहसीलों में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 24 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसीलवार हमीरपुर में 35 शिकायतों में पांच, सरीला में 30 में छह, मौदहा में 36 में पांच तथा राठ में 47 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण हुआ। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। हमीरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने नवनिर्मित सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का शुभारंभ किया और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं दो फरियादियों की खतौनी में तत्काल शुद्धि कराकर उन्हें राहत दी गई। सरीला तहसील में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दो लाभार्थियों को नियमानुसार लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। केवल औपचारिकता के लिए निस्तारण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों से शिकायतों की स्वयं समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने को भी कहा गया।2
- दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन बहुत भारी संख्या मे पहुँचे वकील दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन1
- घाटमपुर में यूजीसी के खिलाफ युवाओं का हल्लाबोल, सड़कों पर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जुलूस में शामिल छात्र नेताओं और युवाओं का कहना था कि यूजीसी द्वारा लिए गए हालिया फैसले और नए नियम छात्र हित में बिल्कुल नहीं हैं. इन नीतियों से युवाओं के भविष्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उच्च शिक्षा आम छात्रों की पहुंच से दूर हो जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आयोग मनमाने ढंग से ऐसे फैसले ले रहा है, जिससे छात्रों का नुकसान हो रहा है.नगर के बस स्टॉप से होते हुए युवाओं का यह हुजूम घाटमपुर तहसील परिसर पहुंचा. तहसील में बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों को देखकर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद हो गया. इसके बाद छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने सरकार और यूजीसी से इन छात्र-विरोधी नियमों को तत्काल वापस लेने या इनमें आवश्यक संशोधन करने की मांग की है. छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और आयोग की होगी.1
- हमीरपुर :वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब, पीएम किसान सम्मान निधि में कम प्रगति पर भी जताई नाराजगी हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में बॉटम-10 में शामिल विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। पोषाहार वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम एवं संभव अभियान की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। मनरेगा, प्रोबेशन, जीरो पावर्टी और अन्य योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तेजी लाने को कहा गया। पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा में करीब 2.13 लाख पंजीकृत किसानों के सापेक्ष 1.56 लाख किसानों को ही लाभ मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने वंचित किसानों का कारणवार चिन्हांकन कर पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नियमानुसार कंपोजिट विद्यालयों में मर्ज करने, रिक्त चार एआरपी पद भरने, गौशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस, बायोमीट्रिक उपस्थिति व सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित समीक्षा कर कमियां दूर करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- आवारा कुत्ते का आतंक, कई लोगों और चार बकरियों को काटकर किया घायल हथेरूआ गांव में भोर के समय हुई घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर/हथेरूआ (कानपुर नगर)। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के हथेरूआ गांव में शनिवार की भोर एक आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ते ने घर के बाहर सो रहे कई लोगों को अपना निशाना बनाते हुए काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा कुत्ते ने चार बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार तड़के करीब चार बजे महेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय परसादी लाल उम्र करीब 28 वर्ष, ईशू कुमार पुत्र स्वर्गीय अरविंद कुमार संखवार उम्र करीब 22 वर्ष, रुद्रपाल सिंह भदौरिया उम्र करीब 50 वर्ष तथा विजया देवी पत्नी स्वर्गीय राम आसरे संखवार अपने-अपने घरों के बाहर मैदान में सो रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया और सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कुत्ते ने किसी के सिर व हाथ तो किसी के पैर में काटकर घायल किया। इसके बाद कुत्ते ने मोती लाल संखवार सहित अन्य ग्रामीणों की चार बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। एक साथ कई लोगों और पशुओं के घायल होने की जानकारी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्ते के आतंक के चलते लोगों को अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव में घूम रहे आवारा कुत्ते को पकड़वाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।4