logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलवाड़ा नवगठित पंचायत की मतदाता सूची पर विवाद, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा जिले की नवगठित ग्राम पंचायत सुलवाड़ा में वार्डबंदी और मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची मनमाने तरीके से बनाई गई है, जिसमें कई मतदाताओं के नाम उनके वास्तविक वार्ड की बजाय दूसरे वार्डों में जोड़ दिए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को सुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण आसींद उपखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि वर्तमान मतदाता सूची को निरस्त कर भौगोलिक स्थिति के अनुसार पारदर्शी तरीके से नई सूची बनाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सूची निर्माण में पारदर्शिता का अभाव रहा और ना ही सार्वजनिक सूचना दी गई। वहीं, उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 📍 इस दौरान सुलवाड़ा के साथ-साथ खातोला, दूधिया और हाथीसर गांवों के ग्रामीण व युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Dev karan Mali
Dev karan Mali
भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

सुलवाड़ा नवगठित पंचायत की मतदाता सूची पर विवाद, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा जिले की नवगठित ग्राम पंचायत सुलवाड़ा में वार्डबंदी और मतदाता सूची को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची मनमाने तरीके से बनाई गई है, जिसमें कई मतदाताओं के नाम उनके वास्तविक वार्ड की बजाय दूसरे वार्डों में जोड़ दिए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को सुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण आसींद उपखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि वर्तमान मतदाता सूची को निरस्त कर भौगोलिक स्थिति के अनुसार पारदर्शी तरीके से नई सूची बनाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सूची निर्माण में पारदर्शिता का अभाव रहा और ना ही सार्वजनिक सूचना दी गई। वहीं, उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 📍 इस दौरान सुलवाड़ा के साथ-साथ खातोला, दूधिया और हाथीसर गांवों के ग्रामीण व युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • हाईवे पर गूंजा आस्था का बिगुल: गुरुवार की रात भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो बने आकर्षण का केंद्र भीलवाड़ा। भीलवाड़ा–अजमेर नेशनल हाईवे पर स्थित मांडल पुलिस चौकी के सामने प्रारंभ होने जा रही किसान कुल्फी की नई शाखा के उद्घाटन से दो दिन पूर्व गुरुवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुदेव मोहननाथ जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। भजन सम्राट मुकेश सैनी ने अपनी दमदार और मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भजनों की गूंज से हाईवे क्षेत्र देर रात तक जगमगाता रहा। आयोजन के कई खास पल वीडियो में कैद हुए, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। किसान कुल्फी के ऑनर जमना लाल माली ने बताया कि नई शाखा के शुभारंभ से पूर्व ईश्वर की आराधना और संतों के आशीर्वाद के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता और बेहतर सेवा प्रदान करना उनका उद्देश्य है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भव्य नजर आया। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    2
    हाईवे पर गूंजा आस्था का बिगुल: गुरुवार की रात भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो बने आकर्षण का केंद्र
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा–अजमेर नेशनल हाईवे पर स्थित मांडल पुलिस चौकी के सामने प्रारंभ होने जा रही किसान कुल्फी की नई शाखा के उद्घाटन से दो दिन पूर्व गुरुवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुदेव मोहननाथ जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
भजन सम्राट मुकेश सैनी ने अपनी दमदार और मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भजनों की गूंज से हाईवे क्षेत्र देर रात तक जगमगाता रहा। आयोजन के कई खास पल वीडियो में कैद हुए, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
किसान कुल्फी के ऑनर जमना लाल माली ने बताया कि नई शाखा के शुभारंभ से पूर्व ईश्वर की आराधना और संतों के आशीर्वाद के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता और बेहतर सेवा प्रदान करना उनका उद्देश्य है।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भव्य नजर आया। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_Narendra kumar Regar
    Narendra kumar Regar
    Bhilwara, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • Post by Seraj Khan Pathan
    5
    Post by Seraj Khan Pathan
    user_Seraj Khan Pathan
    Seraj Khan Pathan
    बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Alert Nation News
    1
    Post by Alert Nation News
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    Journalist चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Ashish kumar kodli
    1
    Post by Ashish kumar kodli
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Yashraj gaon bherunath Mandir bheruji
    4
    Yashraj gaon bherunath Mandir bheruji
    user_Mahendra Singh Rawat
    Mahendra Singh Rawat
    Taxi Driver आसींद, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Lucky sukhwal
    1
    Post by Lucky sukhwal
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • भीलवाड़ा/गंगापुर। गंगापुर थाना क्षेत्र के आमली गांव में जमीन विवाद को लेकर दर्ज करवाई गई शिकायत में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पीड़ित कैलाश चंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सत्यनारायण वैष्णव द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 9 फरवरी 2026 को गंगापुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि धमकी से जुड़ा घटना का वीडियो सबूत भी उनके पास मौजूद है, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेदारी कांस्टेबल विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे कई बार फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई स्पष्ट जवाब मिला और न ही जांच की प्रगति की जानकारी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि धमकी के बाद से वे लगातार डर के साये में जी रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत दिला पाता है।
    2
    भीलवाड़ा/गंगापुर।
गंगापुर थाना क्षेत्र के आमली गांव में जमीन विवाद को लेकर दर्ज करवाई गई शिकायत में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पीड़ित कैलाश चंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सत्यनारायण वैष्णव द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 9 फरवरी 2026 को गंगापुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि धमकी से जुड़ा घटना का वीडियो सबूत भी उनके पास मौजूद है, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
मामले की जांच की जिम्मेदारी कांस्टेबल विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे कई बार फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई स्पष्ट जवाब मिला और न ही जांच की प्रगति की जानकारी दी गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि धमकी के बाद से वे लगातार डर के साये में जी रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत दिला पाता है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • भीलवाड़ा। जिले के चीड खेड़ा गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब कई दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी हुई थी। गांव में हालात ऐसे बन गए थे कि महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा था। मामला मीडिया में सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। जानकारी के अनुसार गांव में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते गांव में रोष बढ़ता जा रहा था। मामले के तूल पकड़ने के बाद सरपंच पति रतनलाल गुर्जर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु, जलदाय विभाग के अधिकारी जैन और अनुराग प्रजापत अपनी टीम के साथ अचानक गांव पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। सूत्रों के अनुसार मौके पर अधिकारियों ने नल कर्मी रतनलाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत पानी सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद नलों में पानी पहुंचते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए और स्थायी समाधान की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब चीड खेड़ा में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल गांव में जल सप्लाई शुरू होने से स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण प्रशासन के वादों के स्थायी रूप से लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्टर — प्रकाश चंद्र, भीलवाड़ा (चीड खेड़ा)
    4
    भीलवाड़ा। जिले के चीड खेड़ा गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब कई दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी हुई थी। गांव में हालात ऐसे बन गए थे कि महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा था। मामला मीडिया में सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
जानकारी के अनुसार गांव में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते गांव में रोष बढ़ता जा रहा था।
मामले के तूल पकड़ने के बाद सरपंच पति रतनलाल गुर्जर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु, जलदाय विभाग के अधिकारी जैन और अनुराग प्रजापत अपनी टीम के साथ अचानक गांव पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
सूत्रों के अनुसार मौके पर अधिकारियों ने नल कर्मी रतनलाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत पानी सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद नलों में पानी पहुंचते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए और स्थायी समाधान की मांग की।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब चीड खेड़ा में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फिलहाल गांव में जल सप्लाई शुरू होने से स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण प्रशासन के वादों के स्थायी रूप से लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्टर — प्रकाश चंद्र, भीलवाड़ा (चीड खेड़ा)
    user_Narendra kumar Regar
    Narendra kumar Regar
    Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • श्री एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीपति भगवान ठाकुर जी महाराज जी के दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
    1
    श्री एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीपति भगवान ठाकुर जी महाराज जी के दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari Chittaurgarh, Chittorgarh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.