logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनकाउंटर में घायल बदमाश पोपला और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास हुई इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इनके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक ASI को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में 2 रेवाड़ी के गोकलगढ़, एक रोहतक और एक जींद का रहने वाला है। पुलिस को बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रामपुरा, सदर रेवाड़ी, शहर रेवाड़ी, असोदा झज्जर, सिविल लाइन जींद थानों में 12 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती, हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज हैं।

18 hrs ago
user_Dainik news rewari
Dainik news rewari
Local News Reporter Rewari, Haryana•
18 hrs ago

एनकाउंटर में घायल बदमाश पोपला और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास हुई इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इनके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक ASI को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में 2 रेवाड़ी के गोकलगढ़, एक रोहतक और एक जींद का रहने वाला है। पुलिस को बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रामपुरा, सदर रेवाड़ी, शहर रेवाड़ी, असोदा झज्जर, सिविल लाइन जींद थानों में 12 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती, हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज हैं।

  • user_Haryana Mahendragarh News
    Haryana Mahendragarh News
    महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा
    nice 👍🏼👍🏼👍🏼 good work 👏🏼👏🏼
    18 hrs ago
More news from Rewari and nearby areas
  • आस्था पर करारी चोट मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी
    1
    आस्था पर करारी चोट मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी
    user_गोल्डन भारत न्यूज
    गोल्डन भारत न्यूज
    Electrician Bawal, Rewari•
    1 hr ago
  • एनकाउंटर में घायल बदमाश पोपला और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।* हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास हुई इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इनके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक ASI को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में 2 रेवाड़ी के गोकलगढ़, एक रोहतक और एक जींद का रहने वाला है। पुलिस को बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रामपुरा, सदर रेवाड़ी, शहर रेवाड़ी, असोदा झज्जर, सिविल लाइन जींद थानों में 12 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती, हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज हैं।
    1
    एनकाउंटर में घायल बदमाश पोपला और उसके साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।*

हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मीरपुर यूनिवर्सिटी के पास हुई इस मुठभेड़ में 2 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इनके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक ASI को भी गोली लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वह बाल-बाल बच गए।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में 2 रेवाड़ी के गोकलगढ़, एक रोहतक और एक जींद का रहने वाला है। पुलिस को बदमाशों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रामपुरा, सदर रेवाड़ी, शहर रेवाड़ी, असोदा झज्जर, सिविल लाइन जींद थानों में 12 से ज्यादा हत्या, लूट-डकैती, हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के केस दर्ज हैं।
    user_Dainik news rewari
    Dainik news rewari
    Local News Reporter Rewari, Haryana•
    18 hrs ago
  • मानेसर बस अड्डे पर शिव मंदिर में भंडारा
    1
    मानेसर बस अड्डे पर शिव मंदिर में भंडारा
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    1 hr ago
  • नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर जताया विरोध रफीक खान नूंह।8अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को नूंह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुराने बस स्टैंड से एडबर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, मेहताब, हाजी अख्तर, काटपुरी, पिनगवां ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, सैफुल्ला, इम्तियाज, उस्मान, शरीफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
    1
    नूंह में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के लगाए नारे
अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च कर जताया विरोध
रफीक खान
नूंह।8अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को नूंह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुराने बस स्टैंड से एडबर चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इब्राहिम इंजीनियर बिसरु, मेहताब, हाजी अख्तर, काटपुरी, पिनगवां ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक, सैफुल्ला, इम्तियाज, उस्मान, शरीफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
    user_रफीक खान
    रफीक खान
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गौकशी के मामले में नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
    1
    गौकशी के मामले में नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार, 
नूंह पुलिस ने महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला! टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    नगर पालिका उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला!
टपूकड़ा नगर पालिका के भाजपा उप चेयरमैन विपिन कुमार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले उनकी स्कूटी में टक्कर मारी गई, इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की।
घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग टपूकड़ा थाने के बाहर पहुंचे। लोगों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से ब्लैकमेलिंग कर ठगे लाखों रुपए, महिला गिरफ्तार ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार। 50,000 हजार रुपये की नकदी बरामद, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज। झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से करीब 90 लाख रुपये लेने का आरोप। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 अक्टूबर । 4 अक्टूबर को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब 3 वर्ष पूर्व एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिला था। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा दोनों की आपस में मुलाकात होने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उक्त महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा तथा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। महिला द्वारा शिकायतकर्ता को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में बताई गई। लगातार पैसों की मांग कर रही थी आरोपी महिला शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उससे अब तक लगभग 90 लाख रुपये की राशि ली जा चुकी थी, जिसमें बैंक के माध्यम से किए गए लेन-देन के साथ-साथ नकद राशि भी शामिल थी। इसके बावजूद आरोपी महिला द्वारा उससे लगातार लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी। महिला द्वारा धमकी देकर पैसे लेने तथा मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की कार्यवाही शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी महिला द्वारा मांगी गई राशि देने के दौरान निगरानी रखने की योजना तैयार की। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को Coffee House, Sohna Road, Sector-47, Gurugram में बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी गई। 50 हजार रुपये लेते ही महिला को मौके पर काबू किया पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये नकद लेते हुए काबू किया गया। आरोपी महिला की पहचान सूर्यदीता दास, उम्र 24 वर्ष, शिक्षा MBA, निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता सुशांत लोक गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50,000 रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों में कुछ नोटों पर पुलिस टीम द्वारा पहले से किए गए हस्ताक्षर/इनीशियल भी पाए गए। पूछताछ में ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपये लेने का खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला करीब 3 वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिली थी। शुरुआत में दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा बाद में दोनों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। पूछताछ के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता के साथ संबंध बनाए गए तथा बाद में उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग की गई। आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता से अब तक लगभग 90 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के माध्यम से लेने की बात सामने आई है तथा वर्तमान में भी लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, बैंक खाते में 95 लाख रुपये फ्रीज उपरोक्त मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को 4 अक्टूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी महिला के बैंक खाते में पाए गए लगभग 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज करवाए गए हैं। अभियोग में आगामी कार्यवाही नियमानुसार जारी है। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अवैध वसूली की स्थिति में घबराएं नहीं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसे की मांग किए जाने पर स्वयं कोई जोखिम न लेते हुए पुलिस की सहायता लें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से ब्लैकमेलिंग कर ठगे लाखों रुपए, महिला गिरफ्तार 
ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार।
50,000 हजार रुपये की नकदी बरामद, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज।
झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से करीब 90 लाख रुपये लेने का आरोप।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 अक्टूबर । 4 अक्टूबर को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब 3 वर्ष पूर्व एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिला था। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा दोनों की आपस में मुलाकात होने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उक्त महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा तथा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। महिला द्वारा शिकायतकर्ता को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में बताई गई।
लगातार पैसों की मांग कर रही थी आरोपी महिला
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उससे अब तक लगभग 90 लाख रुपये की राशि ली जा चुकी थी, जिसमें बैंक के माध्यम से किए गए लेन-देन के साथ-साथ नकद राशि भी शामिल थी। इसके बावजूद आरोपी महिला द्वारा उससे लगातार लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी। महिला द्वारा धमकी देकर पैसे लेने तथा मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की कार्यवाही
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी महिला द्वारा मांगी गई राशि देने के दौरान निगरानी रखने की योजना तैयार की। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को Coffee House, Sohna Road, Sector-47, Gurugram में बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी गई।
50 हजार रुपये लेते ही महिला को मौके पर काबू किया
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये नकद लेते हुए काबू किया गया। आरोपी महिला की पहचान सूर्यदीता दास, उम्र 24 वर्ष, शिक्षा MBA, निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता सुशांत लोक गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50,000 रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों में कुछ नोटों पर पुलिस टीम द्वारा पहले से किए गए हस्ताक्षर/इनीशियल भी पाए गए।
पूछताछ में ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपये लेने का खुलासा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला करीब 3 वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिली थी। शुरुआत में दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा बाद में दोनों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। पूछताछ के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता के साथ संबंध बनाए गए तथा बाद में उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग की गई। आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता से अब तक लगभग 90 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के माध्यम से लेने की बात सामने आई है तथा वर्तमान में भी लाखों रुपये की मांग की जा रही थी।
दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, बैंक खाते में 95 लाख रुपये फ्रीज
उपरोक्त मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को 4 अक्टूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी महिला के बैंक खाते में पाए गए लगभग 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज करवाए गए हैं। अभियोग में आगामी कार्यवाही नियमानुसार जारी है।
गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अवैध वसूली की स्थिति में घबराएं नहीं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसे की मांग किए जाने पर स्वयं कोई जोखिम न लेते हुए पुलिस की सहायता लें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • युवा देश का भविष्य नशे से दूर रहे युवा युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश मजबूत होगा डॉक्टर सत्यजीत
    1
    युवा देश का भविष्य नशे से दूर रहे युवा युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश मजबूत होगा डॉक्टर सत्यजीत
    user_गोल्डन भारत न्यूज
    गोल्डन भारत न्यूज
    Electrician Bawal, Rewari•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.