Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाठेड़ा नाले में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारां शहर की शिवाजी कॉलोनी के पीछे स्थित पाठेड़ा नाले में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना अधिकारी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 लोडर को जब्त किया। एक ट्रॉली में अवैध मिट्टी भरी मिली, जबकि अन्य में खनन की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने 3 चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ट्रैक्टर मालिकों की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
मोहम्मद अन्नू बारां
पाठेड़ा नाले में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई बारां शहर की शिवाजी कॉलोनी के पीछे स्थित पाठेड़ा नाले में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना अधिकारी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 लोडर को जब्त किया। एक ट्रॉली में अवैध मिट्टी भरी मिली, जबकि अन्य में खनन की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने 3 चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ट्रैक्टर मालिकों की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- थाना अधिकारी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश देकर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली 1 लोडर को जब्त किया। एक ट्रॉली में अवैध मिट्टी भरी मिली, जबकि अन्य में खनन की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने 3 चालकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं ट्रैक्टर मालिकों की तलाश जारी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।1
- कोटा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे 4 दिवसीय दौरे पर कोटा कोटा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 4 दिवसीय दौरे पर आज कोटा पहुंचे, ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:35 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे, इस दौरान नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा उपस्थित रहे, आज लोकसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।1
- Samudra manthan Pranayam at chouthmataji temple chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी. गौतम समाज द्वारा कस्बे में महर्षि गौतम जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर महर्षि गौतम की झांकी समेत गाजे बाजे से विशाल जुलूस प्रमुख मार्गों से होकर निकला जिसका जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने स्वागत किया। प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय ने बताया कि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में समाज द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में समाज के लोगों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार सुबह रामायण पाठ स्थापना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण भगवान मंदिर पर हुई। वहीं रात्रि को सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। गुरुवार को रामायण की पूर्णाहुति के बाद महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली। जिसमें सजाई झांकियां आकर्षण रही तो वहीं रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज भी जुलूस में शामिल रहे। सत्यनारायण भगवान मंदिर से दोपहर बाद गाजे बाजे से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार से विवेकानंद सर्किल होकर मनोहरथाना मार्ग से निकला। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। बाद में समापन मंदिर पर हुआ । इस अवसर पर समाज के पुरुष वर्ग के साथ मातृशक्ति एवं बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।4
- गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद कस्बे के चौथ माता मंदिर परिसर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों द्वारा चयनित व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति प्रदान की गई। सम्मानित होने वालों में उपेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजकिशोर व्यास, जिला परिषद सदस्य प्रियंका शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मानक चंद शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार गौतम, प्रदीप कुमार गौतम, भोजराज तिवारी, रमेशचंद शर्मा (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), रामेश्वर प्रसाद शर्मा (वरिष्ठ सदस्य), वयोवृद्ध नंदकिशोर शर्मा, पुरुषोत्तम मोकमपुरा, लक्ष्मीकांत शर्मा (पूर्व कोषाध्यक्ष), जगदीश शर्मा (रिटायर्ड प्रिंसिपल), हरिप्रसाद (पोस्टमैन), भामाशाह राजेश शर्मा, अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, पंडित एवं ललित कुमार शर्मा (अध्यक्ष, अभिभाषक परिषद) शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान महर्षि गौतम के जीवन, आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।3
- छबड़ा: निकटवर्ती मुंडला ग्राम पंचायत के बल्हारपुर गांव में नव हिन्दू वर्ष और नवरात्रि के प्रारंभिक दिन प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, गांव में सड़क किनारे बने चबूतरे, चौबारे एवं मकानों के कुछ हिस्सों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ये निर्माण निजी भूमि पर प्राचीन हिन्दू परंपरा के तहत मेहमानों के बैठने हेतु बनाए गए थे। उनका यह भी दावा है कि इस मामले में न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) भी प्रभावी है, इसके बावजूद कार्रवाई की गई। मामले की सूचना मिलने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के आशियानों पर त्यौहार के समय इस प्रकार की कार्रवाई अनुचित है। मीणा ने शासन-प्रशासन के इस निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई, उनके खिलाफ न्यायालय की अवमानना का प्रकरण दर्ज किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से ही नुकसान की भरपाई करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पीड़ितों को राहत नहीं दी गई, तो वे मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और आंदोलन किया जाएगा।इधर, प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।1
- कोटा, 19 मार्च 2026/उद्योग नगर स्थित जे के सिंथेटिक फैक्ट्री 28 साल पहले बन्द होने से फैक्ट्री प्लांट में कार्य करने वाले 4200 मजदूरों कर्मचारियों की मेहनत का लगभग 260 करोड़ रुपयों से अधिक बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ जिसको लेकर सीटू के नेताओं ने लगातार धरने व प्रदर्शन करते हुए और सरकार से फैक्ट्री प्लांट की तरफ मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने व बंद जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने हेतु हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ा इसी का परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल 2023 में मजदूर नेताओं की मांगो को सही ठहराते हुए मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर राजस्थान सरकार को आदेश जारी किया गया था लेकिन सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की गई जिससे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों और मजदूरों में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के प्रति रोष व्याप्त है सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2023 में सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को दिए आदेश की पालना करवाने और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों ने फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठना पड़ा धरने को चलते हुए आज 395 दिन बीत गए हैं सरकार ने मजदूरों के धरने और प्रदर्शन के दबाव में फैक्ट्री प्लांट की करोड़ों रुपयो की जमीन को अधिग्रहण तो कर लिया लेकिन अभी तक प्रशासन मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति जे के मजदूरों और आमजनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजन द्वारा सरकार से मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है ज्ञापनों के माध्यमों से जिला कलेक्टर कोटा के द्वारा सरकार को अवगत कराया जा रहा है इस एक साल के दौरान जिला कलेक्टर कोटा का मजदूर नेताओं से नहीं मिलना साबित करता है कि सरकार कोटा के बड़े नेताओं और भूमाफियाओं के इशारों पर काम कर रही है। धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 395 वे दिन धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार से तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर सीटू लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल से जो धरने में आपकी एकता और साहस कायम है यह एकता अंतिम निर्णय तक बरकरार रखना है आपकी एकता से नेताओं को ताकत मिलती है इस संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और बच्चे बुजुर्ग के साथ आमजनता को जागरूक करके धरने में शामिल करने हम सब काम करे यह संघर्ष केवल जे के मजदूरों का नहीं बल्कि हर मेहनतकश वर्ग के हक अधिकारो को बचाने को लेकर है सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई है जे के मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने के साथ साथ सीटू का मकसद है बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर बेरोजगार युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाए उद्योग चलने से कोटा जिले का आर्थिक विकास बढ़ेगा। मजदूर नेताओं ने कहा सरकार द्वारा 21 नवम्बर 2025 को मजदूरों और आमजनता को गुलाम बनाने के लिए लेबर कोड चार श्रम संहिता कानून जबरदस्ती थोपे जाने का काम किया किसानों और खेती को बर्बाद करने के लिए बीज विधेयक 2025 लागू किया आम बिजली उपभोक्ताओं के जेब काटने के लिए बिजली बिल विधेयक 2025किया, ग्रामीण मजदूरों को गुलाम बनाने और रोजगार से वंचित करने के लिए वी बी जी राम जी विधेयक 2025 लागू किया यही नहीं सरकार ने देश की 140 करोड़ आमजनता को अमेरिका की गुलामी करने के लिए अमेरिका से व्यापारिक ट्रेंड डील किया वर्तमान केन्द्र सरकार साम्राज्यवादी पूंजीवादी नीतियों को जबरदस्ती भारत की मेहनतकश आवाम पर थोपने का काम कर रही है जिसका वामपंथी पार्टी सीपीआईएम और ट्रेड यूनियनों ने विरोध किया इस परिणाम 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूरों ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार को दिखा दिया है आगामी 24 मार्च 2026 को दिल्ली में इस सभी विधेयक को रद्द करवाने को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजना आक्रोश रैली माकपा के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही इस रैली में कोटा जिले भी सरकार की नीतियों का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में मजदूर किसान महिलाएं छात्र नौजवान और माकपा कार्यकर्ता को शामिल होना है। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड बनेसिंह कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड लटूर लाल बैरवा कामरेडगिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई कामरेड हनुमान सिंह कामरेड भवर लाल कामरेड गणेशप्रसाद कामरेड रामफूल कामरेड जेठाराम कामरेड छीतर लाल, महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी हुसैन बानो राजकुमारी राजू वर्मा जाहिदा बानो नजमा बेगम कैलाशी बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और जे के मजदूरों के परिवार जन सीटू व माकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कैंप कार्यालय में किया स्पीकर बिरला का स्वागत-अभिनंदन आतिशबाजी कर खुशी जताई, लंबा इंतजार हुआ खत्म वन विभाग की आपत्तियों से वर्षों से अटका था मामला हाड़ौती के लाखों किसान और व्यापारियों को होगा लाभ1