Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कैंप कार्यालय में किया स्पीकर बिरला का स्वागत-अभिनंदन आतिशबाजी कर खुशी जताई, लंबा इंतजार हुआ खत्म वन विभाग की आपत्तियों से वर्षों से अटका था मामला हाड़ौती के लाखों किसान और व्यापारियों को होगा लाभ
RIVENDRA KUMAR SHARMA
कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कैंप कार्यालय में किया स्पीकर बिरला का स्वागत-अभिनंदन आतिशबाजी कर खुशी जताई, लंबा इंतजार हुआ खत्म वन विभाग की आपत्तियों से वर्षों से अटका था मामला हाड़ौती के लाखों किसान और व्यापारियों को होगा लाभ
More news from Kota and nearby areas
- कोटा भामाशाह मंडी विस्तार को वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी कोटा ग्रेन एंड सीड मर्चेंट्स एसोसिएशन ने जताया आभार कैंप कार्यालय में किया स्पीकर बिरला का स्वागत-अभिनंदन आतिशबाजी कर खुशी जताई, लंबा इंतजार हुआ खत्म वन विभाग की आपत्तियों से वर्षों से अटका था मामला हाड़ौती के लाखों किसान और व्यापारियों को होगा लाभ1
- कोटा, 19 मार्च 2026/उद्योग नगर स्थित जे के सिंथेटिक फैक्ट्री 28 साल पहले बन्द होने से फैक्ट्री प्लांट में कार्य करने वाले 4200 मजदूरों कर्मचारियों की मेहनत का लगभग 260 करोड़ रुपयों से अधिक बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ जिसको लेकर सीटू के नेताओं ने लगातार धरने व प्रदर्शन करते हुए और सरकार से फैक्ट्री प्लांट की तरफ मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने व बंद जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाने हेतु हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई को मजबूती से लड़ा इसी का परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल 2023 में मजदूर नेताओं की मांगो को सही ठहराते हुए मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर राजस्थान सरकार को आदेश जारी किया गया था लेकिन सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की गई जिससे जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों और मजदूरों में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के प्रति रोष व्याप्त है सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2023 में सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को दिए आदेश की पालना करवाने और जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के तमाम 4200 मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों ने फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के नेतृत्व में 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान को लेकर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठना पड़ा धरने को चलते हुए आज 395 दिन बीत गए हैं सरकार ने मजदूरों के धरने और प्रदर्शन के दबाव में फैक्ट्री प्लांट की करोड़ों रुपयो की जमीन को अधिग्रहण तो कर लिया लेकिन अभी तक प्रशासन मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है जिससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति जे के मजदूरों और आमजनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं के साथ साथ आमजन द्वारा सरकार से मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है ज्ञापनों के माध्यमों से जिला कलेक्टर कोटा के द्वारा सरकार को अवगत कराया जा रहा है इस एक साल के दौरान जिला कलेक्टर कोटा का मजदूर नेताओं से नहीं मिलना साबित करता है कि सरकार कोटा के बड़े नेताओं और भूमाफियाओं के इशारों पर काम कर रही है। धरने का संचालन करते हुए कामरेड अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 395 वे दिन धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड मदन मोहन शर्मा ने कहा कि सरकार से तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर सीटू लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल से जो धरने में आपकी एकता और साहस कायम है यह एकता अंतिम निर्णय तक बरकरार रखना है आपकी एकता से नेताओं को ताकत मिलती है इस संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और बच्चे बुजुर्ग के साथ आमजनता को जागरूक करके धरने में शामिल करने हम सब काम करे यह संघर्ष केवल जे के मजदूरों का नहीं बल्कि हर मेहनतकश वर्ग के हक अधिकारो को बचाने को लेकर है सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई है जे के मजदूरों का बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने के साथ साथ सीटू का मकसद है बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर बेरोजगार युवाओं मजदूरों को रोजगार दिलाए उद्योग चलने से कोटा जिले का आर्थिक विकास बढ़ेगा। मजदूर नेताओं ने कहा सरकार द्वारा 21 नवम्बर 2025 को मजदूरों और आमजनता को गुलाम बनाने के लिए लेबर कोड चार श्रम संहिता कानून जबरदस्ती थोपे जाने का काम किया किसानों और खेती को बर्बाद करने के लिए बीज विधेयक 2025 लागू किया आम बिजली उपभोक्ताओं के जेब काटने के लिए बिजली बिल विधेयक 2025किया, ग्रामीण मजदूरों को गुलाम बनाने और रोजगार से वंचित करने के लिए वी बी जी राम जी विधेयक 2025 लागू किया यही नहीं सरकार ने देश की 140 करोड़ आमजनता को अमेरिका की गुलामी करने के लिए अमेरिका से व्यापारिक ट्रेंड डील किया वर्तमान केन्द्र सरकार साम्राज्यवादी पूंजीवादी नीतियों को जबरदस्ती भारत की मेहनतकश आवाम पर थोपने का काम कर रही है जिसका वामपंथी पार्टी सीपीआईएम और ट्रेड यूनियनों ने विरोध किया इस परिणाम 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूरों ने हड़ताल में शामिल होकर सरकार को दिखा दिया है आगामी 24 मार्च 2026 को दिल्ली में इस सभी विधेयक को रद्द करवाने को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में महाजना आक्रोश रैली माकपा के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही इस रैली में कोटा जिले भी सरकार की नीतियों का विरोध करने सैकड़ों की संख्या में मजदूर किसान महिलाएं छात्र नौजवान और माकपा कार्यकर्ता को शामिल होना है। इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड कालीचरण सोनी कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड केदार जोशी कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड अब्दुल सलाम कॉमरेड बनेसिंह कामरेड बच्चन जयसवाल कामरेड लटूर लाल बैरवा कामरेडगिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेई कामरेड हनुमान सिंह कामरेड भवर लाल कामरेड गणेशप्रसाद कामरेड रामफूल कामरेड जेठाराम कामरेड छीतर लाल, महिला मजदूर नेता कामरेड निर्मला बाई रहीसा बानो रेशमा देवी हुसैन बानो राजकुमारी राजू वर्मा जाहिदा बानो नजमा बेगम कैलाशी बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और जे के मजदूरों के परिवार जन सीटू व माकपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- कोटा आपनेता दिलीप राणावत ने शराब ओर गुटखा कालाबजारी को लेकर दिया बयान....1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- लाखेरी - बुधवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में शहर में आक्रोश रैली निकाल कर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सभी स्वर्ण समाज के लोग बस स्टैंड के समीप स्थित मनसा पूर्ण गणेश जी मंदिर परिसर के समीप एकत्रित हुए तथा आक्रोश रैली निकलते हुए शहर के मुझे बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यूजीसी काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में स्वर्ण समाज ने बताया कि नए बिल में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल किया गया है। स्वर्ण समाज ने इसे समाज को कमजोर करने की योजना का हिस्सा बताते हुए कहा कि बिल के लागू होने से निर्दोष स्वर्ण बच्चों को झूठी शिकायतों के जरिए फंसाया जा सकता है। इसमें झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के चलते इस कानून को 'काला कानून' बताया। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जातिगत भेदभाव को रोकना हर सभ्य एवं लोकतांत्रिक समाज की अनिवार्य जिम्मेदारी है यह कार्य एकजुटता, निष्पक्षता और साफनीयत से किया जाना चाहिए ना कि किसी प्रकार के सियासी हित को साधने के उद्देश्य से। देश में पहले से ही भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया, एंटी रैगिंग नियम और एससी, एसटी एक्ट बना हुआ है तो नए जातिगत नियमों की आवश्यकता नहीं होने के चलते सवर्ण समाज ने इस कानून को रद्द करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।4
- सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों द्वारा आज जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में हम्मीर सर्किल पर हिंदू नववर्ष मनाया | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हिंदू नवसंवत्सर के अवसर पर भाजपा पदाधिकारी हम्मीर सर्किल पर एकत्रित हुए और उस मार्ग से निकल रहे नागरिकों के तिलक लगाया और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भी नागरिकों के तिलक लगाकर उन्हें हिंदू नववर्ष की बधाई दी | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, सुरेशचन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर राजावत, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व सभापति डॉ विमला शर्मा, सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, पूर्व पार्षद प्रणव गौतम, संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरचरण सिंह, सीताराम शुक्ला, दीपक माहेश्वरी, सीताराम गुर्जर आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |1
- ग्रामीणों की सूचना के बाद इटावा वन विभाग की टीम ओर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर वहीं खेतों में चीते के नजर आने के बाद किसानों में भय बारा जिले के किशनगंज से सटा हुआ है क्षेत्र संभवतः भटक कर आ गया इस ओर4