भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 135-शाहजहाँपुर शाहजहांपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 135-शाहजहाँपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-267 से 270 देवी प्रसाद इण्टर कॉलेज तथा मतदेय स्थल संख्या-274 से 276 सी०एम०ओ० ऑफिस का निरीक्षण किया। आज दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस में जनपद की समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने के लिए फार्म 6 पर, मतदाता सूची से नाम अपनार्जित कराये जाने के लिए फार्म-7 पर तथा नाम आदि में संशोधन/प्रविष्टियों को स्थानान्तरित कराये जाने के लिए फार्म 8 पर दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य किया गया। उक्त विशेष अभियान में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ सुपरवाइजर्स द्वारा बूथों का भ्रमण किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 135-शाहजहाँपुर शाहजहांपुर/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 135-शाहजहाँपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-267 से 270 देवी प्रसाद इण्टर कॉलेज तथा मतदेय स्थल संख्या-274 से 276 सी०एम०ओ० ऑफिस का निरीक्षण किया। आज दिनांक 22.02.2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस में जनपद की समस्त 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल
अधिकारियों द्वारा उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने के लिए फार्म 6 पर, मतदाता सूची से नाम अपनार्जित कराये जाने के लिए फार्म-7 पर तथा नाम आदि में संशोधन/प्रविष्टियों को स्थानान्तरित कराये जाने के लिए फार्म 8 पर दावे/आपत्तियां प्राप्त किये जाने का कार्य किया गया। उक्त विशेष अभियान में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/ सुपरवाइजर्स द्वारा बूथों का भ्रमण किया गया।
- बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि मेरठ की क्रांति धरा पर आज 'नए एवं आधुनिक भारत' के निर्माता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों द्वारा देश के प्रथम नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम एवं मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत का संपूर्ण कॉरिडोर भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री जी का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रति विजन, 'विकसित भारत' की आधारशिला का विजन है, जिसकी आज वैश्विक पटल पर चर्चा है। पावन पर्व होली के पूर्व इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।1
- जलालाबाद कस्बे की सड़कों पर हर दिन की तरह स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों की चहल-पहल दिखाई दे रही थी। मासूम चेहरे, कंधों पर टंगे भारी बस्ते और घर पहुंचने की जल्दी—सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन इसी सामान्य दृश्य के पीछे एक ऐसी लापरवाही छिपी थी, जो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक इको गाड़ी में क्षमता से कहीं अधिक छात्र-छात्राओं को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। देखने वालों को यह दृश्य किसी स्कूल वाहन से अधिक भूसे से भरी गाड़ी जैसा प्रतीत हो रहा था।1
- लाट साहब के जुलूस में 'हुड़दंगियों' की कुंडली खंगाल रही पुलिस; डीआईजी साहनी बोले- निर्दोषों पर डंडा नहीं चलना चाहिए.. शाहजहांपुर की होली और लाट साहब का जुलूस ये दो ऐसी चीजें हैं जिनका मिजाज भांपना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं। यहाँ की आबो-हवा में रंग कम और रोमांच ज्यादा उड़ता है। लेकिन इस बार बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस रोमांच में 'अनुशासन' का तड़का लगाने की ठान ली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जुलूस की रवायत बनी रहे, यह तो ठीक है, लेकिन छतों से बरसते जूते और कांच की बोतलें किसी भी सूरत में 'स्वस्थ परंपरा' का हिस्सा नहीं हो सकतीं। डीआईजी साहब ने जिले के कप्तान (एसपी) को दो-टूक शब्दों में फोर्स की ब्रीफिंग करने को कहा है। उनका इशारा साफ था पिछली बार जो लाठीचार्ज की 'किरकिरी' हुई थी, वो इस बार दोहराई न जाए। उन्होंने याद दिलाया कि होली उमंग का त्योहार है, लोग नशे की तरंग में भी हो सकते हैं, ऐसे में पुलिस अपना आपा न खोए। किसी भी शरीफ और निर्दोष आदमी की पीठ पर पुलिस का 'प्रसाद' नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस का काम माहौल बनाना है, बिगाड़ना नहीं। लेकिन, जो लोग भीड़ की आड़ में अपनी 'गुंडई' का हुनर दिखाते हैं, उनके लिए डीआईजी के पास अलग ही 'ट्रीटमेंट' है। साल 2020, 2022 और 2023 की फाइलों को झाड़-पोछकर बाहर निकाला गया है। उन चेहरों की पहचान की जा रही है जिन्होंने पिछले सालों में पुलिसवालों को घेरकर पीटने की हिमाकत की थी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी मुकदमों की पैरवी तेज की जाए और ऐसे तत्वों को जुलूस से कोसों दूर रखा जाए, ताकि आम जनता चैन की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले सीएपीएफ और आरएएफ के जवान असम, बंगाल या तमिलनाडु जैसे सुदूर प्रांतों से आते हैं। उन्हें क्या पता कि यहाँ 'सम्मान' में छतों से जूते और टिन के कनस्तर फेंके जाते हैं! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 'अमानवीय' कृत्य बंद होना चाहिए। कांच की बोतलें किसी का सिर फोड़ सकती हैं, पैर लहूलुहान कर सकती हैं। आखिर हम बाहर से आए जवानों को क्या संदेश दे रहे हैं? डीआईजी ने एक ऐसी तस्वीर पेश की जिसमें पुलिस और जनता के बीच 'इश्क' का पैगाम हो। उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बनाओ कि अगले साल रेंज के बाकी जिलों के पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान खुद सिफारिश लगवाएं कि "सर, इस बार मेरी ड्यूटी शाहजहांपुर की होली में ही लगाना, वहां बड़ा मजा आता है।1
- जिला न्यायाधीश गन्ना शोध परिषद में एसएस कॉलेज स्टूडेंट को जानकारी देते हुए स्टूडेंट ने क्या कहा सुनिए उनकी बात1
- शाहजहांपुर।आज शाहजहाँपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आगमन पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने उनका पुष्प गुच्छ और भगवान परशुराम जी का प्रतीकात्मक फरसा देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अजय राय ने युवा कांग्रेस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा भगवान परशुराम जी का फरसा देकर स्वागत करना न केवल सांस्कृतिक सम्मान है, बल्कि पार्टी को जिले में नई धार और ऊर्जा प्रदान करने का प्रतीकात्मक संदेश भी है।1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- हालात के कदमों पर सिकंदर नहीं गिरता.... अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कविता के माध्यम से संदेश दिया1
- कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस आज उस समय भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन के रूप में तब्दील2
- शाहजहांपुर में एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर वीडियो बनाया। युवती ने अपील की कि अगर उसके मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत की जाती है, तो पुलिस कोई कार्रवाई न करे, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से पिछले करीब दो से1