लालसोट जिला अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा, मरीज को मिली बड़ी रात डायलिसिस के लिए अब लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा लालसोट जिला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, मरीजों को मिली बडीं राहत लालसोट :. सरकारी जिला अस्पताल लालसोट में डायलिसिस यूनिट का विधिवत शुभारंभ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद PMO डॉ. राजकुमार सेहरा ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। इस दी हंस फाउंडेशन के रीजनल सीनियर मैनेजर श्री यशपाल जी, सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विश्वेंद्र सिंह चौहान सहित अस्पताल एवं डायलिसिस यूनिट का स्टाफ मौजूद रहा। यूनिट में चार डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं और शुभारंभ के अवसर पर चारों मशीनों पर मरीजों का डायलिसिस किया गया। अधिकारियों ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। दी हंस फाउंडेशन के रीजनल सीनियर मैनेजर श्री यशपाल जी ने बताया कि पात्र मरीजों को सरकारी योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए करौली, गंगापुर सिटी, दौसा या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ललसोट जिला अस्पताल में ही उन्हें यह सुविधा उपलब्ध होगी। सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विश्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डायलिसिस कराने के लिए मरीज को पहले पंजीकरण एवं आवश्यक जांच करवानी होगी। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया के अनुसार डायलिसिस किया जाएगा। पंजीकरण एवं जानकारी के लिए मरीज अथवा परिजन मोबाइल नंबर 9772721232 पर संपर्क कर सकते हैं। यूनिट में निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सेरोलॉजी-नेगेटिव मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर, डायलिसिस टेक्नीशियन एवं हाउसकीपिंग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। लालसोट में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को लंबी दूरी की यात्रा, समय और आर्थिक खर्च से राहत मिलेगी। यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
लालसोट जिला अस्पताल में शुरू हुई नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा, मरीज को मिली बड़ी रात डायलिसिस के लिए अब लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा लालसोट जिला अस्पताल में शुरू हुई निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, मरीजों को मिली बडीं राहत लालसोट :. सरकारी जिला अस्पताल लालसोट में डायलिसिस यूनिट का विधिवत शुभारंभ गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद PMO डॉ. राजकुमार सेहरा ने फीता काटकर यूनिट का उद्घाटन किया। इस दी हंस फाउंडेशन के रीजनल सीनियर मैनेजर श्री यशपाल जी, सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विश्वेंद्र सिंह चौहान सहित
अस्पताल एवं डायलिसिस यूनिट का स्टाफ मौजूद रहा। यूनिट में चार डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं और शुभारंभ के अवसर पर चारों मशीनों पर मरीजों का डायलिसिस किया गया। अधिकारियों ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। दी हंस फाउंडेशन के रीजनल सीनियर मैनेजर श्री यशपाल जी ने बताया कि पात्र मरीजों को सरकारी योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए करौली, गंगापुर सिटी, दौसा या जयपुर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ललसोट जिला अस्पताल में ही उन्हें यह सुविधा उपलब्ध होगी। सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विश्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया
कि डायलिसिस कराने के लिए मरीज को पहले पंजीकरण एवं आवश्यक जांच करवानी होगी। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया के अनुसार डायलिसिस किया जाएगा। पंजीकरण एवं जानकारी के लिए मरीज अथवा परिजन मोबाइल नंबर 9772721232 पर संपर्क कर सकते हैं। यूनिट में निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सेरोलॉजी-नेगेटिव मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। मेडिकल ऑफिसर, डायलिसिस टेक्नीशियन एवं हाउसकीपिंग स्टाफ की व्यवस्था रहेगी। लालसोट में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को लंबी दूरी की यात्रा, समय और आर्थिक खर्च से राहत मिलेगी। यह क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।4
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का पहला विरोध प्रदर्शन, सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदर्शन पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पहला विरोध प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग की। सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन को पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले1
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2