दो घंटे की बारिश में बह गया नई सड़क का सीमेंट, शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने लगाए निर्माण में लापरवाही के आरोप दो घंटे की बारिश में बह गया नई सड़क का सीमेंट, शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने लगाए निर्माण में लापरवाही के आरोप वर्षाकाल में गरीबों के मकान तोड़ने और साईं मंदिर पर कार्रवाई की कोशिश पर भी उठाए सवाल, बोले- शासन के निर्देशों की हो रही अनदेखी बैतूल। शहर के गणेश वार्ड चुन्नीढाना हनुमान मंदिर के पास बनाई गई नई सड़क महज दो घंटे की बारिश में क्षतिग्रस्त होने और उसका सीमेंट बह जाने को लेकर शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। गोले का कहना है कि नई बनी सड़क का इतनी कम अवधि की बारिश में ही खराब हो जाना निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया कि एक ओर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों के मकानों पर वर्षाकाल में बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के राजस्व विभाग द्वारा वर्षाकाल में नजुल भूमि पर बने आवासीय मकानों को नहीं हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद बैतूल में कार्रवाई की जा रही है। गोले के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के अपर सचिव द्वारा वर्षाकाल के दौरान नजुल भूमि पर निर्मित आवासीय स्वरूप के अतिक्रमण नहीं हटाने के निर्देश दिए गए थे। गुमटियों, ठेलों और अस्थायी व्यावसायिक अतिक्रमणकारियों को भी वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने तक विस्थापित नहीं करने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैतूल में जहां निर्माण कार्य के लिए 13 फीट तक की सीमा थी, वहां गरीबों के मकानों को 18 फीट तक तोड़ा गया। गोले ने इसे शासन के निर्देशों के विपरीत कार्रवाई बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। विजेंद्र गोले ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी सड़क पर स्थित साईं मंदिर को तोड़ने के लिए नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी, जिसका वार्डवासियों ने विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मंदिर तोड़ने की कार्रवाई की गई तो शिवसेना उग्र जन आंदोलन करेगी। गोले ने शासन-प्रशासन से न्यू बैतूल स्कूल रोड की सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने तथा वर्षाकाल में गरीबों के मकानों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है।
दो घंटे की बारिश में बह गया नई सड़क का सीमेंट, शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने लगाए निर्माण में लापरवाही के आरोप दो घंटे की बारिश में बह गया नई सड़क का सीमेंट, शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने लगाए निर्माण में लापरवाही के आरोप वर्षाकाल में गरीबों के मकान तोड़ने और साईं मंदिर पर कार्रवाई की कोशिश पर भी उठाए सवाल, बोले- शासन के निर्देशों की हो रही अनदेखी बैतूल। शहर के गणेश वार्ड चुन्नीढाना हनुमान मंदिर के पास बनाई गई नई सड़क महज दो घंटे की बारिश में क्षतिग्रस्त होने और उसका सीमेंट बह जाने को लेकर शिवसेना प्रदेश सचिव विजेंद्र गोले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। गोले का कहना है कि नई बनी सड़क का इतनी कम अवधि की बारिश में ही खराब हो जाना निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। विजेंद्र गोले ने आरोप लगाया कि एक ओर निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों के मकानों पर वर्षाकाल में बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के राजस्व विभाग द्वारा वर्षाकाल में नजुल भूमि पर बने आवासीय मकानों को नहीं हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, इसके बावजूद बैतूल में कार्रवाई की जा रही है। गोले के अनुसार, मध्य प्रदेश शासन के राजस्व विभाग के अपर सचिव द्वारा वर्षाकाल के दौरान नजुल भूमि पर निर्मित आवासीय स्वरूप के अतिक्रमण नहीं हटाने के निर्देश दिए गए थे। गुमटियों, ठेलों और अस्थायी व्यावसायिक अतिक्रमणकारियों को भी वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने तक विस्थापित नहीं करने की बात कही गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैतूल में जहां निर्माण कार्य के लिए 13 फीट तक की सीमा थी, वहां गरीबों के मकानों को 18 फीट तक तोड़ा गया। गोले ने इसे शासन के निर्देशों के विपरीत कार्रवाई बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। विजेंद्र गोले ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी सड़क पर स्थित साईं मंदिर को तोड़ने के लिए नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी, जिसका वार्डवासियों ने विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मंदिर तोड़ने की कार्रवाई की गई तो शिवसेना उग्र जन आंदोलन करेगी। गोले ने शासन-प्रशासन से न्यू बैतूल स्कूल रोड की सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने तथा वर्षाकाल में गरीबों के मकानों को हटाने की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की है।
- SP वीरेन्द्र जैन ने चिचोली थाने का किया औचक निरीक्षण रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने 14 सितंबर को थाना चिचोली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड एवं अभिलेख, रजिस्टरों का संधारण, बंदी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जब्त सामग्री व वाहनों के रखरखाव तथा लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बाउंड्रीवॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने तथा अपराधों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं आगामी गणेश चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन को देखते हुए जुलूस, विसर्जन स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर एवं अभिलेखों को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के साथ ही थाने में आने वाले पीड़ितों एवं आवेदकों की शिकायतों को विनम्रता से सुनकर नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।1
- mehrakhapa gao Rishi panchmi ke uplaksh mein dadaji darpan mein Mela lagne ja raha hai jai shree dadaji ki jila pandhurna tahsil shausar gram mehrakhapa me 15sept 2026ko.mela.lagne.jaha.raha.hai.dadaji.darbar.tekdi.mp28 Madhya Pradesh pandhurna.shausar2525 kilometer pipla Narayan ke pass 5 5 kilometer ki duri me mehrakhapa gao1
- पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। पिंडरई डबीर में सजा कुश्ती का महासंग्राम, नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य ईनामी कुश्ती में 15,001 रुपए का पुरस्कार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के पहलवानों ने लिया हिस्सा सिंगोड़ी /पिंडरई डबीर:- अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई डबीर में सोमवार को बजरंग मंदिर हाईवे मेन रोड पर पारंपरिक भारतीय कुश्ती का भव्य विशाल ईनामी दंगल संपन्न हुआ। सार्वजनिक दंगल समिति ग्राम पिंडरई डबीर के तत्वावधान में आयोजित इस दंगल में देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नामी पहलवानों ने मिट्टी के अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीणजन पहुंचे। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए दंगल में महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के देवास, इंदौर, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, नरसिंहपुर और सागर सहित विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेंच, चित-पट और शानदार कुश्ती कौशल ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। अखाड़े में पहलवानों की हुंकार के साथ दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से मुकाबलों का आनंद लिया। रेफरी के रूप में बंटी पांडे और रमेश पहलवान ने कुश्ती लड़ाई। 15,001 रुपए की मुख्य ईनामी कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र दंगल का मुख्य आकर्षण 201 रुपए से लेकर 15,001 रुपए तक की ईनामी कुश्तियां रहीं। मुख्य ईनामी कुश्ती में पहलवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिससे पहलवानों का उत्साह बढ़ा। दर्शकों ने रोमांचक कुश्तियों का जमकर आनंद लिया। गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं पूर्व अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी उत्तम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि धीरन शाह इवनाती एवं जिला पंचायत सदस्य चम्पालाल कुर्चे तथा विशेष अतिथि धन्नू धुर्वे , सरपंच विजय पटेल , विजय डेहरिया, महेश धुर्वे, संतोष धुर्वे, नरेंद्र धुर्वे,रवि काकोड़िया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक गण और समिति के समस्त सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय कुश्ती की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजनों की सराहना की। पारंपरिक खेल को जीवंत रखने का प्रयास सार्वजनिक दंगल समिति पिंडरई डबीर द्वारा प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह दंगल क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजन समिति का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है। दंगल के सफल आयोजन पर समिति ने सभी पहलवानों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।1
- हिन्दी भाषा को समर्पित काव्य गोष्ठी आयोजित हिन्दी की समृद्धि समावेशी लोक के द्वंद्वों के समाधान में है": प्रो. अमर सिंह अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खो देना है ": अवधेश तिवारी छिंदवाड़ा: म. प्र. आंचलिक साहित्यकार परिषद छिंदवाड़ा की हिन्दी भाषा को समर्पित संकट मोचन हनुमान मंदिर नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि रतनाकर रतन ने कविता को क्रांतिकारी संवेदनाओं से अभूतपूर्व बदलाव का एक जरिया बताया। पूर्व आकाशवाणी उद्घोषक अवधेश तिवारी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी भाषा को खोना खुद के वजूद को खोकर पहचान के संकट को निमंत्रण देने जैसा है। प्रो. अमर सिंह ने हिन्दी भाषा की भावी समृद्धि को सर्वहारा वर्ग के द्वंद्वों के वैचारिक समाधान में निहित बताया। वरिष्ठ कवि राजेंद्र चौबे ने "मुंह लगे कौन हवाओं के इसलिए, ओट में जलता है मिट्टी का दीया", कहकर काव्य अभिव्यक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। सौंसर से पधारी कवयित्री श्रीमती अन्नू कामोने ने "अपनी आँखों से अश्क बहाया न करो, मैं आ नहीं सकता, अपने को सताया न करो", ग़ज़ल पढ़कर हिन्दी भाषा को नमन किया। वरिष्ठ समीक्षक अशोक जैन ने "सांसें चलने तक जीना है, सच है तेरा, मेरा भी है, सांझ ढले पक्षी उड़ जाना, अंतिम यही कहानी बाबा", कविता से आध्यात्मिक होने पर बल दिया। श्रीमती ज्योति गुप्ता ने "तुमने हमको कांटे सौंपे, हमने तुमको गुल सौंपा था, तुमने दरिया मोड़ दिए थे, हमने फिर से पुल सौंपा था", काव्य पंक्तियों से विषम हालातों में भी फर्ज निर्वहन को रेखांकित किया। उम्दा कवि ओमप्रकाश नयन ने अपनी रचना "अलसाई पलकों पर, वीणा का पहरा देता हूं, अनुभूति के उद्गारों से वाल्मीकि रामायण रच जाता है", रचना सौंदर्य का अनूठा नमूना प्रस्तुत किया। श्रीमती मोहिता मुकेश कमलेंदु ने अपनी कविता"विचार हैं गहने मेरे, उमंग है मेरा श्रृगांर, बोली है झुमकी मेरी, बिंदी में है भाषा हिंदी", पढ़कर हिन्दी के प्रति अंतर्निहित प्रेम को उजागर किया। युवा कवयित्री हिना खान ने अपनी काव्य रचना "बेखौफ जिंदगी की परेशानियों से था, एक सिक्के में सारी खुशियां थी, क्या हुआ हजारा बचपन गरीब था", से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वात्सल्य कवि प्रभूदयाल श्रीवास्तव ने "पूजा के कमरे में घंटी की टुन टुन, दादा दादी का कंचन सा मन, उनसे जाकर दुआएं पाओ, अरे भाई थोड़ा हँसो, मुस्कराओ", ध्वनि अलंकार की एक अद्भुत बानगी प्रस्तुत की। सविता श्रीवास्तव ने "रिम झिम फुहारों का, झिलमिल सितारों का अद्भुत संसार", नंद कुमार दीक्षित ने "हमने खाई है कसम, एक दीया जलाने की" और रामलाल सराठे ने अपनी रचना "जय हिंद लिखो, जय गान लिखो, युग जननी का यश गान लिखो, अभिमान करें सब जनम जनम, कवि ऐसा हिंदुस्तान लिखो", पढ़कर सभी श्रोताओं में देशभक्ति का रस उड़ेल दिया। राजेंद्र यादव ने अपनी कविता यों पढ़ी: "होती आई, ज़िन्दगी में, भूल देखें, फिर किताबों में दबे, वो फूल देखें।, पुष्प हमने भी बिछाए, अक्सर उनकी राह में,पाँव में मेरे चुभोने, जिनके कर में, शूल देखे"। वरिष्ठ कवि नेमीचंद व्योम ने अपनी संस्कृत भाषा में और हैदर अली ने विरह की अभिव्यक्ति से सराबोर अपनी कविता पढ़ी। गोष्ठी का मंच संचालन हिना खान ने अपने अनूठे अंदाज में किया।4
- हिंदी दिवस विशेष भारत के अलावा विदेशों में भी में पाठ्यक्रम कोर्स कराए जा रहे हैं हिंदी दिवस विशेष में आप सभी के लिए लाए हैं एक संकलन जिसमें की विदेश की धरती में भी हमारे देश की मूल भाषा हिंदी को अपनाया जा रहा है लेकिन भारत में ही कई राज्य ऐसे हैं जो हिंदी भाषा का विरोध करते हैं दक्षिण प्रांत तरफ जाते हैं तो वहां हिंदी भाषा वालों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तथा राज्य हिंदी भाषा को भी मानने से इनकार करता है जबकि विदेश तकलीफ और जर्मनी स्विट्जरलैंड मलेशिया में भारतीय संस्कृति की सभ्यता और भारत की भाषा को अपनाया जा रहा है यह परिवर्तन हमारे संस्कृति की गरिमा को बढ़ाता है आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- छिंदवाड़ा की कुकड़ी खपा वाटरफॉल में अचानक पानी बढ़ने से नागपुर से आए युवक फसे रेस्क्यू टीम ने बताई जान छिंदवाड़ा के मोहखेड़ थाना क्षेत्र के *कुकड़ीखापा वाटरफॉल* में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। नागपुर से घूमने आए श्याम बोरकर,अथर्व,मनीष और सतीश फोटो-वीडियो बनाने के लिए नीचे चट्टानों तक उतर गए।अचानक वाटरफॉल का जलस्तर बढ़ गया और चारों तरफ पानी-पानी हो गया।बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। करीब *150 फीट ऊपर से पानी गिरता रहा* और चारों एक चट्टान पर बैठकर मदद का इंतजार करते रहे। दूसरे पर्यटकों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद *SDERF की टीम* मौके पर पहुंची और चारों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया। *⚠️ अपील:* बरसात में वाटरफॉल के नीचे चट्टानों तक बिल्कुल न जाएं। 2 मिनट की रील के लिए जान जोखिम में न डालें। जलस्तर कब बढ़ जाए पता नहीं चलता। क्या आप भी कुकड़ीखापा गए हो? कमेंट में बताओ।3
- बोरीवली मुंबई अटल स्मृति उद्यान में आयोजित हुआ पीसीडब्लूजे का पत्रकार सम्मान समारोह1
- दो माह जेल में रहने के बाद बाहर आते ही बाइक चोरी में पकड़ा गया आरोपी देहात पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें कीं जब्त, कुल कीमत करीब 1.28 लाख रुपये छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। देहात पुलिस प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी का जुलूस निकालकर न्यायालय में ले जाया गया पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में करीब दो माह जेल में रहने के बाद बाहर आया था और इसके बाद फिर चोरी की वारदात में शामिल हो गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कम दाम में मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गणेश पिता बाबूलाल कुमरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीसापुरकला थाना मोहखेड़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने MP28-MZ-4118 नंबर की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर कराबोह डैम के पास खंडहर में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी मोहखेड़ थाना क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ जैसे अपराध दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत और पुलिस टीम की कार्रवाई रही।4
- विभिन्न गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। नगर के बस स्टैंड पर आकर्षक एवं ऐतिहासिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। आतिशबाजी के दौरान पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं राजाधिराज मित्र मंडल सिंगोड़ी समिति ने भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्ग से विशाल शोभायात्रा के रूप में लाया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और स्वागत किया। ग्रामीण इलाकों में भी गणेश प्रतिमाएं धूमधाम के साथ लाई गईं। इस दौरान लोगों में देखने लायक उत्साह रहा। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठ� विभिन्न गणेश उत्सव समितियों एवं नगरवासियों ने डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। नगर के बस स्टैंड पर आकर्षक एवं ऐतिहासिक आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे। आतिशबाजी के दौरान पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं राजाधिराज मित्र मंडल सिंगोड़ी समिति ने भगवान गणेश की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्ग से विशाल शोभायात्रा के रूप में लाया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और स्वागत किया। ग्रामीण इलाकों में भी गणेश प्रतिमाएं धूमधाम के साथ लाई गईं। इस दौरान लोगों में देखने लायक उत्साह रहा। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठ�1