Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑटो वर्कशॉप में एयर टैंक फटा, 26 वर्षीय युवक की मौत कुछ महीने पहले हुई थी शादी, नवजात बेटी के सिर से उठा पिता का साया ऑटो वर्कशॉप में एयर टैंक फटा, 26 वर्षीय युवक की मौत कुछ महीने पहले हुई थी शादी, नवजात बेटी के सिर से उठा पिता का साया
Ravindra chaturvedi News india
ऑटो वर्कशॉप में एयर टैंक फटा, 26 वर्षीय युवक की मौत कुछ महीने पहले हुई थी शादी, नवजात बेटी के सिर से उठा पिता का साया ऑटो वर्कशॉप में एयर टैंक फटा, 26 वर्षीय युवक की मौत कुछ महीने पहले हुई थी शादी, नवजात बेटी के सिर से उठा पिता का साया
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण जिला स्तरीय शिविर में आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाया गया अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमे 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया। साथ ही ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई उपरांत 213 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ। कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में आयोजित शिविर मे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा।1
- जिला स्तरीय दिव्यांगजन चिन्हांकन/ मूल्यांकन शिविर मे 368 पंजीकृत दिव्यांगों का विषय विशेषज्ञों ने किया परीक्षण अनूपपुर - जिले के दिव्यांगजन के चिन्हांकन/मूल्यांकन की स्क्रीनिंग और दिव्यांगता प्रमाणन के लिए जिला स्तरीय विशेष शिविर जिला चिकित्सालय अनूपपुर प्रांगण में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के दिशा- निर्देशन में आयोजित शिविर मे जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित रहकर परीक्षण कराया। परीक्षण उपरांत चिकित्सा विषय विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग प्रतिशत के आधार पर दिव्यांग चिन्हांकन व मूल्यांकन के आधार पर यूडीआईडी कार्ड बनाने की कार्यवाही की गई। शिविर में बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दिव्यांगजन शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, आर्थ्रोपोडिक्स विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ, ने उपस्थित रहकर दिव्यांग जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड तथा यूडीआईडी बनाने के लिए भी शिविर लगाया गया था। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने शिविर में उपस्थिति रहकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी तथा दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग की। उन्होंने दिव्यांगों तथा उनके परिजनों से दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं का समाधान कराया। दिव्यांग परीक्षण शिविर में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री के के के सोनी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय, जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, समग्र विस्तार अधिकारी श्री सुदीप गर्ग, जगजीवन चौधरी, ईश्वर चंद शर्मा, रामेश्वर बैगा, स्तुति मलैया,अखिलेश अग्निहोत्री एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ तथा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के अमले का सहयोग उल्लेखनीय रहा। जिला स्तरीय दिव्यांग स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 368 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें बडी संख्या मे दिव्यांगों का चिन्हांकन किया गया । समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन,शिशु रोग,नाक कान गला रोग, मानसिक रोग,नेत्र रोग के दिव्यांगों के चिन्हांकन परीक्षण की कार्रवाई की जा रही थी । इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, तथा यूडीआईडी बनाए जाने के लिए कैंप भी लगाया गया था जिसका लाभ दिव्यांगजनों को प्राप्त हुआ।1
- जन विश्वास अभियान में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान-कलेक्टर1
- सीसी रोड बनाने हेतु1
- जन विश्वास अभियान में लोगों की समस्याओं का होगा समाधान-कलेक्टर ... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आमजन बनें सहभागी- श्री पार्थ जायसवाल ... सोहागपुर जनपद अंतर्गत 7 अगस्त को आयोजित होगा जन कल्याण शिविर ... शहडोल 6 अगस्त 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गशन में शहडोल जिले में जन समस्याओं के त्वरित समाधान, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियानांतर्गत क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यम संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को यथासंभव प्रदान किया जाएगा। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी, आयुष्मान कार्ड आदि निर्धारित शिविर स्थल पर बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 7 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत अमरहा, करकटी, खैरहा, धुरवार, छतवई, पंचगांव, बंडीखुर्द, बरतरा, मझगंवा, मैकी, लालपुर एवं सिंहपुर में संबंधित पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बढ़ चढकर सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने लंबित प्रकरणो का निराकरण कराएं एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का पात्रतानुसार लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान अविवादित नामांतरण, बंटवारा, खसरे में सुधार, फार्मर आईडी, आधार, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों पर भी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान खाद-बीज के गोदाम, गैस गोदाम तथा पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण किया जाएगा।1
- जिले में अधोसंरचनात्मक निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जाए विशेष ध्यान- कलेक्टर अनूपपुर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में संचालित अधोसंरचनात्मक निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किए जाएं तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यों में अपेक्षित गति बनी रहे और उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। कलेक्टर श्री झा ने अधिकारियों से कहा कि जिन निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है उनका जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधिवत लोकार्पण कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को उन विकास कार्यों का लाभ शीघ्र एवं प्रभावी रूप से प्राप्त हो सके। कलेक्टर रत्नाकर झा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में संचालित निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा वर्षा ऋतु के दौरान विद्यालयों की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय परिसरों में संचालित निर्माण कार्यों के कारण विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं खेल गतिविधियां किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान खेल मैदानों की मिट्टी का अपरदन एवं कटाव होने से मैदान असमतल हो जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए सभी विद्यालयों के खेल मैदानों को समतल एवं व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने शासकीय निर्माण कार्यों में फ्लाई ऐश ईंटों के उपयोग की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि फ्लाई ऐश ईंटों का निर्माण स्थानीय स्तर पर कराया जाए तथा शासकीय भवन निर्माण कार्यों में उनका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य से महिला स्व-सहायता समूहों को जोड़ा जाए, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें तथा स्थानीय स्तर पर आजीविका के साधनों को बढ़ावा मिले। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर झा ने अधिकारियों को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे सभी मजरा-टोलों का सर्वे कर सूची तैयार की जाए, जहां अभी तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है, तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्युत सुविधा से आच्छादित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर पर निवासरत प्रत्येक व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र मजरा-टोलों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जोड़ा जाए तथा अभियान के अंतर्गत विद्युतीकरण सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जनजातीय क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधाएं सुलभ हो सकें। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले के प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर की जाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कलेक्टर ने वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या वाले प्रमुख मार्गों एवं स्थानों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां पानी का जमाव होता है, वहां नालों एवं नालियों की नियमित साफ-सफाई तथा समुचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव के कारण आवागमन बाधित न हो तथा दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इस दौरान कलेक्टर ने अमरकंटक मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रमुख मार्गों को सुरक्षित, सुगम एवं आवागमन योग्य बनाए रखने के लिए आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं, जिससे वर्षा ऋतु में नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा ने लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।1
- आज बारिश नहीं होगा हल्का बार बदल और हल्का धूपकिया बहुत ज्यादा उमस कर दिया है लग रहा है कि दो-तीन दिन नहीं आएगी बारिश सुबह हल्का-हल्का आ रही थी बारिश अभी तो धूप बहुत ज्यादा किया उमस लग रहा है उम्मीद तो नहीं है क्या आएगी बारिश1
- *बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मोह खोलने पर दी 'घर से उ उठवाने'की धमकी!* *👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत* *👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित* *बुढ़ार (शहडोल)।* *कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मोह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।* *👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!* *पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।* *👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी* *👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"* *👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार* *इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।* *👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*1