Shuru
Apke Nagar Ki App…
ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर... ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
Rajpath News
ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर... ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju Singh Rathod1
- *प्रदेश के स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि का आवंटन: सचिन बिरला*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान भेदभाव के आरोप निराधार सनावद / प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार स्थानीय निकायों को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करा रही है।प्रदेश सरकार ने विगत 3 वर्षों में सनावद नगरपालिका को विभिन्न मद से लगभग 41 करोड़ रु विकास कार्यों के लिए दिए हैं। प्रदेश सरकार नगरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ये बातें विधायक सचिन बिरला ने पत्रकार भवन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। विगत दिनों नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों एवं दैनिक वेतनभोगियों की हड़ताल के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का विधायक ने सिलसिलेवार जवाब दिया। विधायक ने कहा कि सनावद नगरपालिका की दयनीय आर्थिक व्यवस्था के लिए कांग्रेसनीत परिषद की निष्क्रियता और लापरवाही जिम्मेदार है। कांग्रेस परिषद ने संपत्ति कर,जल कर,समेकित कर एवं अन्य स्थानीय करों की वसूली पर ध्यान नहीं दिया और प्रदेश सरकार से मिली करोड़ों रु की विकास कार्यों की राशि का इस्तेमाल वेतन,भत्तों,बिजली बिल के भुगतान में किया है। स्थानीय निकाय की दयनीय आर्थिक स्थिति के लिए पूरी तरह कांग्रेस परिषद जिम्मेदार है। प्रदेश की डॉ.मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्थानीय निकाय के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करवा रहे हैं। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 से अभी तक सनावद नगरपालिका को मुद्रांक शुल्क के 2.28 करोड़ रु,चुंगी क्षतिपूर्ति के 9.43 करोड़ रु,यात्री कर के 64 लाख रु,संचित निधि से कुल 1.15 करोड़ रु दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सनावद नगरपालिका को 15 वें वित्त से 4.28 करोड़ रु,राज्य वित्त आयोग से 6.32 करोड़ रु,विशेष निधि से 87 लाख रु,स्वच्छ भारत अभियान मद से 60 लाख रु,सड़क विकास के लिए 1.75 करोड़ रु,मूलभूत सुविधाओं के लिए 2.25 करोड़ रु,मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के 3.65 करोड़ रु,कायाकल्प मद से 2.30 करोड़ रु,शहरी स्वच्छता मद से 5 लाख रु,स्वच्छ भारत मिशन के 21.50 लाख रु, एसडीआरएफ फंड से 24 लाख रु एवं अमृत 2.0 योजना के 5 करोड़ उपलब्ध कराए हैं। इस प्रकार लगभग 41 करोड़ रु पिछले तीन वर्षों में सनावद नगर के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने दिए हैं। विधायक ने सनावद नगर की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नगर में गीता भवन निर्माण हेतु 15 करोड़ रु,खेल स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त राशि से नगर में सड़क, बांकुर नदी के किनारे रिटेनिंग वॉल आदि निर्माण कार्य जारी हैं। नगर में 46 लाख रु की लागत से संजीवनी क्लिनिक का निर्माण किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि नगरपालिका के पास वर्ष 2023-24 से दीनदयाल रसोई योजना के 13.33 लाख रु जमा हैं। इस राशि का उपयोग नगरपालिका परिषद ने भोजन शाला में नए बर्तन और टेबल कुर्सी की सुविधा के लिए नहीं किया है। इसी प्रकार रैन बसेरा की सुविधाओं के लिए भी नगरपालिका के पास 14 लाख रु जमा हैं।इस राशि का उपयोग भी निराश्रित लोगों के लिए नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार से स्थानीय निकाय के लिए क्षतिपूर्ति के 1 करोड़ रु की स्वीकृत करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है। विधायक ने कहा कि सनावद नगरपालिका की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए जल्दी ही समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। विधायक ने प्रश्नों के जवाब में कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश की सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए गौशालाओं का निर्माण कर रही है।सनावद नगर की गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि समय पर ड्यूटी नहीं आने वाले और कर्तव्य पालन करने में लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राजेश अंजने,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर,दिनेश शर्मा,पार्षद गजेंद्र उपाध्याय,भाजपा नेता श्याम माहेश्वरी, सुदीश वर्मा,सुनील माली,पवन अरझरे दुर्गेश परिहार उपस्थित थे।1
- महू से इस वक्त की बड़ी खबर—न्यू एरा कॉलेज के छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों ने पैदल मार्च निकालते हुए तहसील कार्यालय तक रैली की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की बात कही है। बताया जा रहा है कि छात्रों की मांगें कॉलेज से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं, प्रबंधन और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर हैं। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ी। छात्रों के हाथों में तख्तियां और नारों के साथ यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ तहसील कार्यालय पहुंचा। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे। अब बड़ा सवाल यह है—क्या प्रशासन छात्रों की मांगों पर त्वरित संज्ञान लेगा? क्या युवाओं की समस्याओं का समाधान निकलेगा?1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 ग्राम पांदा – महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पांदा में “अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति” का नियुक्ति पत्र जारी ग्राम पांदा स्थित महाराणा प्रताप सूर्य स्थल पर अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति द्वारा एक आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जारी दस्तावेज़ के अनुसार समिति ने मध्य प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री हीरा सिंह ठाकुर को नियुक्त कर सम्मानित किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी की सहमति से की गई है। 📄 पत्र का विवरण: संस्था का नाम: अभिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति1
- Post by Dharmendra Yogi4
- जिला पुलिस अधीक्षक ने डेंजर जोन कलवार घाट का निरीक्षण किया,सुरक्षा: सिया घाट में दुर्घटनाएं रोकने संकेतक बोर्ड कैमरे लाइट लगाएंगे, जिले में गत वर्ष सड़क हादसे में 325 लोगों की हुई थी मौत कन्नौद। कन्नौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वाहन दुर्घटनाओं के लिए चर्चित इंदौर बैतूल हाईवे स्थित कन्नौद थाना क्षेत्र के कलवार घाट क्षेत्र में दुर्घटना में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं कलवार घाट क्षेत्र में पुलिस के प्रयास एवं जन सहयोग के माध्यम से किए गए साकारात्मक कार्यों का अवलोकन जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कलवार घाट पर जाकर किया इसके बाद एसएसपी कार्यालय कन्नौद में प्रेस वार्ता हुई सड़क हादसे कम करने का पुलिस ने संकल्प लिया है वही जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि गत वर्ष जिले में सड़क दुर्घटना में 325 लोगों की मौत हुई थी उसको कम करने का संकल्प पुलिस ने लिया है इसके लिए बाकी आवश्यक विभागों से भी समन्वय जनता का सहयोग प्राप्त कर प्रयास किया जा रहे हैं इसी कड़ी में कन्नौद थाना क्षेत्र के इंदौर बैतूल हाईवे स्थित कलवार घाट के दुर्घटना के लिए अनेक चिन्हित खतरनाक मोड़ एवं ढलान है जहां पर घाट एरिया होने के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं दूरस्थ एरिया होने के कारण नेटवर्क भी अक्सर नहीं मिलता जिससे सामान्य दुर्घटनाओं में भी लोगों की जान जा रही है घाट के सभी दुर्घटना वाले स्थानों को चिन्हित कर एस एस पी सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी व उनकी टीम द्वारा लगभग एक डेढ़ माह की मेहनत के बाद दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक प्लान बनाया गया, घाट में वाहन चालकों को सावधान करने के लिए आसानी से पढ़ने योग साइन बोर्ड व बैनर एवं दुर्घटना से सचेत करने वाले संकेतक लगाए गए हैं शीघ्र ही कन्नौद थाना क्षेत्र के कन्नौद -आष्टा रोड स्थित सिया घाट में भी दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से चिह्नित स्थानों पर संकेतक बोर्ड कैमरे लाइट आदि लगाए जाएंगे प्रेस वार्ता के पहले जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने उक्त कार्य में जन सहयोग करने वाले उद्योगपति ठेकेदार जगदीश बिंदल, इमरान मंसूरी, गौरव चावडा आदि को सम्मानित किया गया "जन सहयोग से घाट में लगाई लाईटे" सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनता के सहयोग से घाट में जगह-जगह लाइट लगाई गई है पूरे घाट एरिया को दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कर किया गया और उसका फीड कन्नौद थाना प्रभारी के कक्ष में दिया गया है जिससे घाट क्षेत्र में दुर्घटना होती है तो उसकी तुरंत जानकारी पुलिस को मिल सके2
- मांडू में इतिहास और संस्कृति का हुआ अदभुत मिलन, 45 भगोरिया नर्तक दल पहुंचे मांडू. ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू में शनिवार को आदिवासी संस्कृति के पर्व भगोरिया का खूब रंग जमा। यहां जनजातीय समुदाय के साथ विदेशी सैलानियों ने मादल की थाप पर जमकर भगोरिया नृत्य किया और कुर्राटिया भी भरी। इस अद्भुत दृश्य को सैलानियों ने अपनी केमरे में कैद किया। हजारों की संख्या में लोग भगोरिया देखने पहुंचे। ऐतिहासिक जामी मस्जिद और अशर्फी महल के बीच यहां भगोरिया का आयोजन हुआ। इतिहास के आईने से सैलानियों ने संस्कृति को निहारा। हालांकि इस बार जिला प्रशासन द्वारा आदर्श भगोरिया पर्व का आयोजन न करने के कारण संस्कृति प्रेमी निराश दिखे बावजूद इसके उन्होंने उत्साह से पर्व को मनाया। लगभग 45 से ज्यादा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नर्तक दल मांडू के भगोरिया में शामिल हुए। पूरा माहौल मस्ती भरा हो गया। भगोरिया मैदान में जनजातीय समुदाय के लोगों ने अपनी परंपरा को निभाया। यहां मेले में होली के त्यौहार को लेकर भी जमकर खरीदारी हुई। दरअसल मांडू का भगोरिया पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां विदेशी सेलानी भी शिरकत करते हैं और प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यहां बड़ी संख्या में विदेशी सैलानियों ने मांडू के भगोरिया में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति को निहारा। विदेशी सैलानी दोपहर 12 बजे से ही भगोरिया मैदान पर आ गए थे। आदिवासी समुदाय के लोगों ने विदेशी मेहमानों के साथ फोटोग्राफी की और सेल्फी भी ली। मांडू में फ्रांस, इटली, बेल्जियम,अमेरिका,दक्षिण कोरिया के विदेशी पर्यटक मौजूद थे।इसके अलावा यहां महाराष्ट्र,राजस्थान और गुजरात से भी भगोरिया पर्व को देखने के लिए सैलानी आए हुए थे। लगभग 5 बजे तक जमकर उत्साह रहा इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से सभी भगोरिया पंडाल को खाली करवाना शुरू करवा दिया गया। नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड, थाना प्रभारी इंदल सिंह रावत, एएसआइ दिनेश वर्मा, भेरू सिंह देवड़ा,आरआइ सादिक खान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आए1
- रील बनाने के जुनून ने एक और युवक की जान ले ली। चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना उसे भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान पर लटककर डांस कर रहा था, तभी अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट और रील बनाने के खतरनाक ट्रेंड पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। कुछ सेकंड की शोहरत के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कितना घातक साबित हो सकता है, इसका यह दर्दनाक उदाहरण है। रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों से अपील करता रहा है कि चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर सफर न करें और किसी भी तरह का स्टंट करने से बचें।1
- कायाकल्प अभियान के तहत राज्य स्तरीय दल द्वारा किया गया सिविल अस्पताल कन्नौद का फाइनल एसेसमेंट कन्नौद - स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु सिविल अस्पताल कन्नौद में राज्य स्तरीय दल के द्वारा कायाकल्प अभियान के अंतर्गत फाइनल एसेसमेंट किया गया l बीएमओ डां लोकेश मीना ने बताया कि राज्य स्तरीय दल में डॉ धर्मेंद्र जाट एवं डॉ सुमित यादव इंदौर के द्वारा अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सेवाओं का सूक्ष्म रूप से निरीक्षण किया गया l बीएमओ डॉ लोकेश मीणा के द्वारा ओपीडी, मेडिसिन वितरण, पैथोलॉजी लैब ,जनरल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, लेबर रूम, ओटी, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर आदि का निरीक्षण दल को करवाया गया l दल द्वारा इनसे संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई ।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ सफाई मरीज को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की गई l इस अवसर पर डॉ केशव मीणा, डॉ सानिया मिर्जा, डॉ आकांक्षा मिश्रा, बीईई दिनेश साहू, बीपीएम प्रदीप पवार ,बीसीएम विनोद भंवर, नर्सिंग ऑफिसर वंदना मंडलोई, स्वाती कलम, मीनाक्षी सूर्यवंशी, नवनिधि मेहरा, श्री राम चौहान, दिनेश शर्मा योगेंद्र शर्मा एवं अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा l4