Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त से माखननगर में जश्न | मिठाई बांटी, निकला जुलूस दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मिले रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगातार बढ़त के बाद माखननगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सुबह से ही कार्यकर्ता मतगणना के हर राउंड पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही बढ़त की खबर सामने आई, नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। "कांग्रेस जिंदाबाद" और "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बड़गूजर के प्रतिष्ठान से माखन दादा प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत का विश्वास जताया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक शामिल रहे।
Deepak sharma
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त से माखननगर में जश्न | मिठाई बांटी, निकला जुलूस दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मिले रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगातार बढ़त के बाद माखननगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सुबह से ही कार्यकर्ता मतगणना के हर राउंड पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही बढ़त की खबर सामने आई, नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। "कांग्रेस जिंदाबाद" और "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बड़गूजर के प्रतिष्ठान से माखन दादा प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत का विश्वास जताया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक शामिल रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विशाल मुदगल एक नंबर मिला संपर्क किया फोटो मांगी दी आडिशन देने को कहा ऐसे डायलाग बोलने को कहा आप लोग जरुर सुनियेगा सोच बता चलेगा कोई रोल नहीं चाहिये मंदिर को तोडने की बात करता4
- किसानों के सुझावों से और मजबूत होगा ई-विकास पोर्टल, नर्मदापुरम में राज्य स्तरीय टीम ने जानी जमीनी जरूरतें खाद वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए कोठी बाजार, सांवलखेड़ा, डोलरिया और बानापुरा में किया गया निरीक्षण नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य स्तरीय टीम ने नर्मदापुरम जिले का दौरा किया। इस दौरान ई-विकास पोर्टल और ई-टोकन व्यवस्था की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने किया विस्तृत निरीक्षण निरीक्षण दल का नेतृत्व कृषि उत्पादन आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के.सी. गुप्ता ने किया। उनके साथ अभिजीत अग्रवाल (प्रबंध संचालक, मार्कफेड), के.टी. साजियान (महाप्रबंधक, अपेक्स बैंक), श्रीकांत बनोठ (आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग), सोमेश मिश्रा (कलेक्टर) और हिमांशु जैन (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत) सहित कृषि, सहकारिता और मार्कफेड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कोठी बाजार से बानापुरा तक व्यवस्था का परीक्षण अधिकारियों की टीम ने जिले के प्रमुख केंद्रों का निरीक्षण किया: - कोठी बाजार — सीएससी सेंटर - सांवलखेड़ा — सेवा सहकारी समिति - डोलरिया — सीएससी सेंटर - बानापुरा — कृषि उपज मंडी स्थित मार्कफेड का डबल लॉक गोदाम यहां ई-टोकन जनरेशन, ओटीपी सत्यापन, उर्वरक आवंटन, भंडारण व्यवस्था और वितरण प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया गया। ई-विकास पोर्टल से जुड़े विशेषज्ञों ने अधिकारियों को पोर्टल के संचालन और सत्यापन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी। सांवलखेड़ा में किसानों ने दिए उपयोगी सुझाव सांवलखेड़ा सेवा सहकारी समिति में स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता पंडित पीयूष शर्मा ने किसानों की ओर से कुछ व्यावहारिक सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार एक ही कृषि भूमि परिवार के कई सदस्यों के नाम दर्ज होती है। ऐसे मामलों में फिंगरप्रिंट सत्यापन और ओटीपी प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। किसानों ने सुझाव दिया कि परिवार के अधिकृत सदस्य के माध्यम से खाद प्राप्त करने जैसी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए, ताकि खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को और अधिक सुविधा मिल सके। अधिकारियों ने समझाई चरणबद्ध खाद वितरण व्यवस्था अधिकारियों ने किसानों को ई-टोकन आधारित खाद वितरण की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सीमित उपलब्धता की स्थिति में सभी किसानों तक समय पर खाद पहुंचाने के लिए चरणबद्ध प्रणाली लागू की गई है। - प्रथम चरण: एक टोकन पर अधिकतम 10 बोरी खाद - द्वितीय चरण: 7 दिन बाद 5 बोरी अतिरिक्त खाद - तृतीय चरण: 20 दिन बाद 2.5 बोरी अतिरिक्त खाद अधिकारियों ने कहा कि यह व्यवस्था संतुलित, पारदर्शी और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। ई-विकास पोर्टल को और बनाया जाएगा किसान हितैषी कृषि उत्पादन आयुक्त के.सी. गुप्ता ने किसानों को आश्वस्त किया कि ई-विकास पोर्टल का उद्देश्य खाद वितरण को पारदर्शी बनाना, बिचौलियों की भूमिका कम करना और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि किसानों से प्राप्त सुझावों और फीडबैक का संकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक सुधारों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकनीकी सहायता केंद्र, बेहतर नेटवर्क सुविधा, वैकल्पिक सत्यापन प्रणाली और अन्य व्यावहारिक सुधारों के माध्यम से पोर्टल को और अधिक सरल, सुगम एवं किसान हितैषी बनाया जाएगा, ताकि वास्तविक किसानों को समय पर बिना किसी अनावश्यक परेशानी के उर्वरक उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान, समिति पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन और किसानों के बीच हुए इस सकारात्मक संवाद को उर्वरक वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।4
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त से माखननगर में जश्न | मिठाई बांटी, निकला जुलूस दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मिले रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगातार बढ़त के बाद माखननगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सुबह से ही कार्यकर्ता मतगणना के हर राउंड पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही बढ़त की खबर सामने आई, नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। "कांग्रेस जिंदाबाद" और "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बड़गूजर के प्रतिष्ठान से माखन दादा प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत का विश्वास जताया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक शामिल रहे।2
- महिला मंडल द्वारा किया गया प्रथम सोमवार विशेष अभिषेकमाता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा गुरूदेव आचार्य सोमेश परसाई जी कि प्रेरणा से सम्पूर्ण श्रावण मास मे प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा किया गया प्रथम सोमवार विशेष अभिषेक माता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा गुरूदेव आचार्य सोमेश परसाई जी कि प्रेरणा से सम्पूर्ण श्रावण मास मे प्रतिदिन आचार्य ऋषि दुबे द्वारा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महादेव का विशेष रुद्राभिषेक गन्ने के रस से किया गया। समिति कि आशा चौकसे ने बताया कि प्रति वर्ष कि तरह इस वर्ष भी सम्पूर्ण श्रावण मास विधिविधान से अभिषेक किया जा रहा है। आयोजन मे बड़ी संख्या मे महिला पुरुष बच्चे शामिल हो रहे है। *प्रथम सोमवार निकली* भोलेनाथ कि पालकी वही आज प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ कि पालकी माता मढ़िया शंकर मंदिर से नगर भ्रमण हेतु निकाली गई जिसे मुख्य रूप से छोटे छोटे बच्चों द्वारा बड़े हि उत्साह एवं विधि विधान से निकाली गई जिसका समापन काले महादेव पर आरती के साथ किया गया।1
- दतिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी की 6,016 वोटों की ऐतिहासिक जीत का इटारसी में भव्य जश्न! 💐🎉 इटारसी के वार्ड नंबर 12 में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाईं। यह जीत जनता के अटूट विश्वास, प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है। वार्ड 12 (इटारसी) के समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! ✨ 📺 इटारसी से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ! #DatiaElections #GhanshyamSingh #JituPatwari #ItarsiNews #ItarsiUpdate दतिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी की 6,016 वोटों की ऐतिहासिक जीत का इटारसी में भव्य जश्न! 💐🎉 इटारसी के वार्ड नंबर 12 में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाईं। यह जीत जनता के अटूट विश्वास, प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है। वार्ड 12 (इटारसी) के समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं! ✨ 📺 इटारसी से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ! #DatiaElections #GhanshyamSingh #JituPatwari #ItarsiNews #ItarsiUpdate1
- राष्ट्रीय बजरंग दल नर्मदापुरम आज सिटी कोतवाली में नमस्ते नर्मदापुरम पेज जिसके द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई जिसके खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल समस्त सनातनी बांधो द्वारा एवं संगठन के सभी पदाधिकारी ने थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सोफा और उचित कार्रवाई की मांग की गई2
- दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, मंदिर में पूजन के बाद निकाली रैली, बांटी मिठाई व मेलोडी दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, मंदिर में पूजन के बाद निकाली रैली, बांटी मिठाई व मेलोडी सिवनी मालवा नगर में दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सोमवार शाम नगर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिवनी मालवा में उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। शाम करीब 7 बजे कार्यकर्ताओं ने श्री सियाराम महावीर मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आतिशबाजी करते हुए मंदिर से जयस्तंभ चौक तक विजय रैली निकाली। रैली के दौरान राहगीरों एवं दुकानदारों को मेलोडी चॉकलेट और मिठाई वितरित कर जीत की खुशी साझा की गई। युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैरिसन स्वामी ने बताया कि दतिया में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक है। इसी खुशी में युवक कांग्रेस द्वारा नगरवासियों को मेलोडी चॉकलेट एवं मिठाई वितरित कर जश्न मनाया गया। कांग्रेस नेता विकास पाठक ने कहा कि मां पीताम्बरा एवं भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से कांग्रेस को दतिया चुनाव में विजय प्राप्त हुई है। इसी उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आतिशबाजी की तथा लोगों के बीच मिठाई और मेलोडी चॉकलेट बांटी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास, लोकतंत्र और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाया है। यह जीत पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा लेकर आई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी जोश के साथ आगामी चुनावों में भी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी नर्मदापुरम। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के बीच निकला जुलूस शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विजय जुलूस रामजीबाबा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत रास्ते पहुंचा। यहां काली मंदिर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने माता महाकाली को भेंट अर्पित कर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और जनता की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। पूरे मार्ग में "कांग्रेस जिंदाबाद" और "जनता की जीत" जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता विजेंद्र राजपूत ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हो चुका है और पार्टी आगामी नगरपालिका, विधानसभा तथा अन्य चुनावों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उल हक ने कहा कि यह जीत युवाओं, किसानों और आम जनता की जीत है। वहीं संतोष अहिरवार ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश बताया। कार्यक्रम में अनोखी राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, मीना वर्मा, मंजूलमनी ढिमोले, विनोद दुबे, अमित खत्री, कीर्ति मिश्रा, आजाद भाटिया, लखन रघुवंशी, सुरेश चच्चा, गुलाम हैदर, आनंद थापक, कपिल यादव, रिजवान, कुलदीप राठौर, राजकुमार सिंह, सौरभ राय, मुकुल गुप्ता, शोभाराम पटेल, नसीम कुरैशी, दिलीप अहिरवार, तुकाराम यादव, जितेंद्र गोरेले, राहुल संकट, बंटी बरगले, अशोक गोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस ने कहा कि दतिया की जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का परिणाम है तथा पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।3