Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय बजरंग दल नर्मदापुरम आज सिटी कोतवाली में नमस्ते नर्मदापुरम पेज जिसके द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई जिसके खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल समस्त सनातनी बांधो द्वारा एवं संगठन के सभी पदाधिकारी ने थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सोफा और उचित कार्रवाई की मांग की गई
Maneesh dubey
राष्ट्रीय बजरंग दल नर्मदापुरम आज सिटी कोतवाली में नमस्ते नर्मदापुरम पेज जिसके द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई जिसके खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल समस्त सनातनी बांधो द्वारा एवं संगठन के सभी पदाधिकारी ने थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सोफा और उचित कार्रवाई की मांग की गई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मां नर्मदा का जल लेकर जटाशंकर रवाना हुए कावड़िए, 150 किमी पैदल चलकर करेंगे भोले का अभिषेक नर्मदापुरम। सावन के पहले सोमवार पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही मां नर्मदा के पावन तटों पर पूजन, कावड़ यात्राओं और शिवालयों में जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रसिद्ध 'जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति' द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कावड़िए मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पचमढ़ी स्थित भगवान जटाशंकर महादेव पहुंचेंगे, जहाँ वे भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। 24 वर्षों से अनवरत जारी है यात्रा समिति के अध्यक्ष राजो मालवीय ने बताया कि यह कावड़ यात्रा पिछले 24 सालों से लगातार निकाली जा रही है, जिसमें हर साल 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति के कई सदस्य पिछले 24 वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। चुनरी उत्सव और दीपदान के साथ शुरुआत समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय के अनुसार, यात्रा की पूर्व संध्या पर सेठानी घाट पर मां नर्मदा को 1100 मीटर की विशाल चुनरी अर्पित की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भव्य दीपदान किया। सोमवार सुबह सेठानी घाट पर मां नर्मदा के विशेष पूजन-अर्चन और जल अभिषेक के बाद कावड़ यात्रा पचमढ़ी के लिए रवाना हुई। बैंड-बाजों की थाप और धार्मिक भजनों पर झूमते-नाचते कावड़ियों का शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरे रास्ते शिव भक्त गाते-बजाते बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।4
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी नर्मदापुरम। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के बीच निकला जुलूस शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विजय जुलूस रामजीबाबा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत रास्ते पहुंचा। यहां काली मंदिर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने माता महाकाली को भेंट अर्पित कर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और जनता की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। पूरे मार्ग में "कांग्रेस जिंदाबाद" और "जनता की जीत" जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता विजेंद्र राजपूत ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हो चुका है और पार्टी आगामी नगरपालिका, विधानसभा तथा अन्य चुनावों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उल हक ने कहा कि यह जीत युवाओं, किसानों और आम जनता की जीत है। वहीं संतोष अहिरवार ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश बताया। कार्यक्रम में अनोखी राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, मीना वर्मा, मंजूलमनी ढिमोले, विनोद दुबे, अमित खत्री, कीर्ति मिश्रा, आजाद भाटिया, लखन रघुवंशी, सुरेश चच्चा, गुलाम हैदर, आनंद थापक, कपिल यादव, रिजवान, कुलदीप राठौर, राजकुमार सिंह, सौरभ राय, मुकुल गुप्ता, शोभाराम पटेल, नसीम कुरैशी, दिलीप अहिरवार, तुकाराम यादव, जितेंद्र गोरेले, राहुल संकट, बंटी बरगले, अशोक गोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस ने कहा कि दतिया की जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का परिणाम है तथा पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।3
- दतिया में कांग्रेस की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, गांधी चौक पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई दतिया में कांग्रेस की जीत पर सिवनी मालवा में जश्न, गांधी चौक पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खबर मिलते ही सिवनी मालवा के स्थानीय गांधी चौक पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा, "दतिया तो अभी झांकी है, मध्य प्रदेश अभी बाकी है।" जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता समित पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर भरोसे का प्रतीक है। इसके लिए वे दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी ने कहा कि दतिया चुनाव में जीत प्रदेश की जनता के बदलते जनमत को दर्शाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में प्रदेशभर में कांग्रेस को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने कहा कि दतिया की जनता ने बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित, अजय भाटी, मुकेश पटेल, बंटी वर्मा, हरीश रघुवंशी, प्रांजल रघुवंशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सावन के प्रथम सोमवार पर नगर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से चल रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक सावन के प्रथम सोमवार पर नगर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से चल रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक सोहागपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को नगर सहित आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें रात 8 बजे तक लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पवित्र जलाशयों एवं मां नर्मदा का जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कांवड़िए कंधों पर पवित्र जल लेकर बोल बम के जयघोष के साथ प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरे नगर में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। नगर के सभी प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के पूजन, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का क्रम देर रात तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए भगवान शिव की आराधना की।1
- पिताजी की पुण्यतिथि बड़े ही पुण्य भाव से मनाई, बेसहारा लोगों को कराए गए भोजन - सोहागपुर (नर्मदापुरम) आज का दिन श्रद्धा और समर्पण का दिन है। शास्त्री वार्ड निवासी सी.आर.पी.एफ. भोपाल में देश सेवा में तैनात श्री कामता प्रसाद प्रधान जी एवं उनके अनुज श्री अमर प्रधान जी ने अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद प्रधान जी की छठवीं पुण्यतिथि को बड़े ही पुण्य भाव से मनाया। इस पावन अवसर पर उन्होंने राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से निसहाय, बेघर और जरूरतमंद बंधुओं के साथ-साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए गरमा-गरम भोजन के साथ फल और मिष्ठान की प्रसादी भी वितरित करवाई। इस नेक कार्य में प्रधान परिवार के मित्रगण भी साथ आए। सभी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर पुण्य को कई गुना बढ़ा दिया। सेवा में साथ देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। "भावपूर्ण श्रद्धांजलि"- 💐🙏 राम रहीम रोटी बैंक परिवार इस अनुकरणीय पहल के लिए कामता जी, अमर जी एवं पूरे प्रधान परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वर्गीय श्री नर्मदा प्रसाद प्रधान जी की पुण्य आत्मा को शांति और सद्गति प्राप्त हो। इस परिवार पर उनकी कृपा सदा बनी रहे।1
- देख तेरे संसार की हालत क्या होगी भगवान,कितना परेशान है किसान किसान संगठनों के आंदोलन करने के बाद भी किसनो की दशा में कोई सुधार की गुंजाइश समझ नहीं आ रही है किसान अभी भी परेशान है ट्रालियों के लंबे-लंबी लाइन लगी हुई है1
- दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक बोले- जनता का जनादेश भाजपा सरकार को जगाने वाला दतिया की जनता ने लोकतंत्र की ताकत दिखाई, जनादेश का सम्मान होना चाहिए भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दतिया के मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की आवाज सुनने और अपने कामकाज की समीक्षा करने का संदेश है। मुकेश नायक ने कहा कि "मैं दतिया की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगा।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और चुनाव परिणाम जनता की भावनाओं को दर्शाते हैं। दतिया के मतदाताओं ने अपने मत के माध्यम से अपनी अपेक्षाएं और मुद्दे सामने रखे हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रहेगी और प्रदेश के लोगों की आवाज बनकर काम करेगी।1
- सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सावन के पहले सोमवार को शिव मन्दिरो में शिवलिंग के दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़1
- भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप सोहागपुर में स्टेट हाईवे 22 पर पिछले 2 घंटा से किसानों द्वारा मूंग खरीदी में हो रही अवस्थाओं को लेकर जाम लगाया गया है। सोमवार दोपहर 2:45 तक हाईवे पर जाम लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से लंबी कतार में मूंग बेचने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर आए हैं परंतु समिति प्रबंधकों और सर्वे पैरों की मनमानी के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनकी अच्छी गुणवत्ता वाली मूँग को गुणवत्ताहीन पर बताकर रिजेक्ट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इससे परेशान होकर किसानों ने स्टेट हाईवे 22 पर जाम लगा दिया। जानकी सूचना मिलते ही SDOP संजू चौहान ,तहसीलदार शक्ति तोमर, एवं थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी मोके पर पहुंचे हैं और किसानों को समझे देने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह हाईवे से नहीं उठेंगे। जाम के चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है जिसमें 2 एंबुलेंस भी फंसी हुई है।1