भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप सोहागपुर में स्टेट हाईवे 22 पर पिछले 2 घंटा से किसानों द्वारा मूंग खरीदी में हो रही अवस्थाओं को लेकर जाम लगाया गया है। सोमवार दोपहर 2:45 तक हाईवे पर जाम लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से लंबी कतार में मूंग बेचने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर आए हैं परंतु समिति प्रबंधकों और सर्वे पैरों की मनमानी के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनकी अच्छी गुणवत्ता वाली मूँग को गुणवत्ताहीन पर बताकर रिजेक्ट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इससे परेशान होकर किसानों ने स्टेट हाईवे 22 पर जाम लगा दिया। जानकी सूचना मिलते ही SDOP संजू चौहान ,तहसीलदार शक्ति तोमर, एवं थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी मोके पर पहुंचे हैं और किसानों को समझे देने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह हाईवे से नहीं उठेंगे। जाम के चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है जिसमें 2 एंबुलेंस भी फंसी हुई है।
भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप भाग्यश्री वेयरहाउस के सामने किसानों ने लगाया जाम, खरीदी में परेशान करने का लगाया आरोप सोहागपुर में स्टेट हाईवे 22 पर पिछले 2 घंटा से किसानों द्वारा मूंग खरीदी में हो रही अवस्थाओं को लेकर जाम लगाया गया है। सोमवार दोपहर 2:45 तक हाईवे पर जाम लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से लंबी कतार में मूंग बेचने के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर आए हैं परंतु समिति प्रबंधकों और सर्वे पैरों की मनमानी के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनकी अच्छी गुणवत्ता वाली मूँग को गुणवत्ताहीन पर बताकर रिजेक्ट कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इससे परेशान होकर किसानों ने स्टेट हाईवे 22 पर जाम लगा दिया। जानकी सूचना मिलते ही SDOP संजू चौहान ,तहसीलदार शक्ति तोमर, एवं थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी मोके पर पहुंचे हैं और किसानों को समझे देने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह हाईवे से नहीं उठेंगे। जाम के चलते हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है जिसमें 2 एंबुलेंस भी फंसी हुई है।
- काले सांप ने महिला को पांच बार डसा, झाड़ फूंक के बाद महिला पहुंची सरकारी अस्पताल 25 एंटी स्नेक वेनम से बची महिला की जान उपचार जारी1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर निकला भव्य विजय जुलूस, आतिशबाजी और मिठाई बांटी नर्मदापुरम। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद नगर कांग्रेस कमेटी ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस के नारों के बीच निकला जुलूस शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विजय जुलूस रामजीबाबा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत रास्ते पहुंचा। यहां काली मंदिर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने माता महाकाली को भेंट अर्पित कर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती और जनता की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा नागरिकों को मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। पूरे मार्ग में "कांग्रेस जिंदाबाद" और "जनता की जीत" जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता विजेंद्र राजपूत ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हो चुका है और पार्टी आगामी नगरपालिका, विधानसभा तथा अन्य चुनावों में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उल हक ने कहा कि यह जीत युवाओं, किसानों और आम जनता की जीत है। वहीं संतोष अहिरवार ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश बताया। कार्यक्रम में अनोखी राजोरिया, धर्मेंद्र तिवारी, मीना वर्मा, मंजूलमनी ढिमोले, विनोद दुबे, अमित खत्री, कीर्ति मिश्रा, आजाद भाटिया, लखन रघुवंशी, सुरेश चच्चा, गुलाम हैदर, आनंद थापक, कपिल यादव, रिजवान, कुलदीप राठौर, राजकुमार सिंह, सौरभ राय, मुकुल गुप्ता, शोभाराम पटेल, नसीम कुरैशी, दिलीप अहिरवार, तुकाराम यादव, जितेंद्र गोरेले, राहुल संकट, बंटी बरगले, अशोक गोलिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर कांग्रेस ने कहा कि दतिया की जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की एकजुटता का परिणाम है तथा पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष जारी रखेगी।3
- राष्ट्रीय बजरंग दल नर्मदापुरम आज सिटी कोतवाली में नमस्ते नर्मदापुरम पेज जिसके द्वारा आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई जिसके खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल समस्त सनातनी बांधो द्वारा एवं संगठन के सभी पदाधिकारी ने थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सोफा और उचित कार्रवाई की मांग की गई2
- दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, इटारसी में दिखा जश्न का माहौल! 🎉🥁 नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ जमकर खुशियां मनाईं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाकांत 'गुड्डन' पांडे सहित अन्य नेताओं का कहना है कि दतिया की यह जीत सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव की शुरुआत है। अब अगला लक्ष्य 2027 और 2028 के चुनाव हैं! 💥 📲 ऐसी ही इटारसी और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए @ItarsiUpdate को फॉलो / सबस्क्राइब करें! 🏷️ हैशटैग्स (Hashtags) #ItarsiUpdate #ItarsiNews #Itarsi #JaysatmbhChowk #DatiaVictory #Congress #GuddenPandey #MadhyaPradeshNews #MPCongress #NarmadapuramNews #BreakingNewsMP #LocalNews दतिया में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, इटारसी में दिखा जश्न का माहौल! 🎉🥁 नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ जमकर खुशियां मनाईं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवाकांत 'गुड्डन' पांडे सहित अन्य नेताओं का कहना है कि दतिया की यह जीत सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और बदलाव की शुरुआत है। अब अगला लक्ष्य 2027 और 2028 के चुनाव हैं! 💥 📲 ऐसी ही इटारसी और आसपास की ताज़ा खबरों के लिए @ItarsiUpdate को फॉलो / सबस्क्राइब करें! 🏷️ हैशटैग्स (Hashtags) #ItarsiUpdate #ItarsiNews #Itarsi #JaysatmbhChowk #DatiaVictory #Congress #GuddenPandey #MadhyaPradeshNews #MPCongress #NarmadapuramNews #BreakingNewsMP #LocalNews1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त से माखननगर में जश्न | मिठाई बांटी, निकला जुलूस दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मिले रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगातार बढ़त के बाद माखननगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सुबह से ही कार्यकर्ता मतगणना के हर राउंड पर नजर बनाए हुए थे। जैसे ही बढ़त की खबर सामने आई, नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर नारेबाजी की। "कांग्रेस जिंदाबाद" और "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश बड़गूजर के प्रतिष्ठान से माखन दादा प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत का विश्वास जताया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और समर्थक शामिल रहे।2
- महिला मंडल द्वारा किया गया प्रथम सोमवार विशेष अभिषेकमाता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा गुरूदेव आचार्य सोमेश परसाई जी कि प्रेरणा से सम्पूर्ण श्रावण मास मे प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा किया गया प्रथम सोमवार विशेष अभिषेक माता मढ़िया राजा मोहल्ला महिला मंडल द्वारा गुरूदेव आचार्य सोमेश परसाई जी कि प्रेरणा से सम्पूर्ण श्रावण मास मे प्रतिदिन आचार्य ऋषि दुबे द्वारा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कराया जा रहा है। आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को महादेव का विशेष रुद्राभिषेक गन्ने के रस से किया गया। समिति कि आशा चौकसे ने बताया कि प्रति वर्ष कि तरह इस वर्ष भी सम्पूर्ण श्रावण मास विधिविधान से अभिषेक किया जा रहा है। आयोजन मे बड़ी संख्या मे महिला पुरुष बच्चे शामिल हो रहे है। *प्रथम सोमवार निकली* भोलेनाथ कि पालकी वही आज प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ कि पालकी माता मढ़िया शंकर मंदिर से नगर भ्रमण हेतु निकाली गई जिसे मुख्य रूप से छोटे छोटे बच्चों द्वारा बड़े हि उत्साह एवं विधि विधान से निकाली गई जिसका समापन काले महादेव पर आरती के साथ किया गया।1
- दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक बोले- जनता का जनादेश भाजपा सरकार को जगाने वाला दतिया की जनता ने लोकतंत्र की ताकत दिखाई, जनादेश का सम्मान होना चाहिए भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दतिया के मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जनता की आवाज सुनने और अपने कामकाज की समीक्षा करने का संदेश है। मुकेश नायक ने कहा कि "मैं दतिया की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगा।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और चुनाव परिणाम जनता की भावनाओं को दर्शाते हैं। दतिया के मतदाताओं ने अपने मत के माध्यम से अपनी अपेक्षाएं और मुद्दे सामने रखे हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रहेगी और प्रदेश के लोगों की आवाज बनकर काम करेगी।1
- मां नर्मदा का जल लेकर जटाशंकर रवाना हुए कावड़िए, 150 किमी पैदल चलकर करेंगे भोले का अभिषेक नर्मदापुरम। सावन के पहले सोमवार पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही मां नर्मदा के पावन तटों पर पूजन, कावड़ यात्राओं और शिवालयों में जलाभिषेक का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रसिद्ध 'जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति' द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कावड़िए मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर करीब 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पचमढ़ी स्थित भगवान जटाशंकर महादेव पहुंचेंगे, जहाँ वे भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। 24 वर्षों से अनवरत जारी है यात्रा समिति के अध्यक्ष राजो मालवीय ने बताया कि यह कावड़ यात्रा पिछले 24 सालों से लगातार निकाली जा रही है, जिसमें हर साल 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति के कई सदस्य पिछले 24 वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ इस यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। चुनरी उत्सव और दीपदान के साथ शुरुआत समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय के अनुसार, यात्रा की पूर्व संध्या पर सेठानी घाट पर मां नर्मदा को 1100 मीटर की विशाल चुनरी अर्पित की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने भव्य दीपदान किया। सोमवार सुबह सेठानी घाट पर मां नर्मदा के विशेष पूजन-अर्चन और जल अभिषेक के बाद कावड़ यात्रा पचमढ़ी के लिए रवाना हुई। बैंड-बाजों की थाप और धार्मिक भजनों पर झूमते-नाचते कावड़ियों का शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूरे रास्ते शिव भक्त गाते-बजाते बम-बम भोले के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।4
- ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦੀ ਦੌੜ ਕਾਰਨ ਗ੍ਰਹਿ ਕਲੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦੀ ਦੌੜ ਕਾਰਨ ਗ੍ਰਹਿ ਕਲੇਸ਼1