logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज: जालौन के हरकौती गांव में चाची की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार दैनिक स्वतंत्र निवेश की प्रमुख खबरें रोहितसोनी ब्यूरो चीफ जनपद जालौन उरई कार्यालय पता -जिला परिषद रजिस्ट्री ऑफिस के पास ब्लू टावर वाली गली उरई जिला जालौन मो -8934996008 मो.7523071601 जालौन, कोतवाली जालौन पुलिस ने हरकौती गांव में 55 वर्षीय कमला देवी (पत्नी स्व. मुन्ना लाल) की संदिग्ध हत्या के मामले में मात्र 48 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादी पवन कुमार (पुत्र राज कुमार बरार, निवासी हरकौती) की शिकायत पर 4 जनवरी को दर्ज FIR के आधार पर शव बरामद कर पंचायतनामा और फॉरेंसिक जांच पूरी की गई।एसपी जालौन के निर्देश पर 3 टीमों ने रचाई सफलता: इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के सहारे कोतवाली पुलिस ने आरोपी छत्रपाल (पुत्र रामदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी हरकौती) को धर दबोचा। निशानदेही पर बरामद हुए सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस और धुले काले जूते (सफेद सोल) के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही।आरोपी का कबूलनामा: पूछताछ में छत्रपाल ने बताया कि 3 फरवरी रात शराब के नशे में कमला के अकेलेपन का फायदा उठाने की नियत से उसके घर घुसा। विरोध पर गुस्से में गला दबाकर हत्या कर शव को घर के सामने खेत में फेंक दिया।

22 hrs ago
user_रोहितसोनी पत्रकार
रोहितसोनी पत्रकार
पत्रकारिता Orai, Jalaun•
22 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज: जालौन के हरकौती गांव में चाची की हत्या, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार दैनिक स्वतंत्र निवेश की प्रमुख खबरें रोहितसोनी ब्यूरो चीफ जनपद जालौन उरई कार्यालय पता -जिला परिषद रजिस्ट्री ऑफिस के पास ब्लू टावर वाली गली उरई जिला जालौन मो -8934996008 मो.7523071601 जालौन, कोतवाली जालौन पुलिस ने हरकौती गांव में 55 वर्षीय कमला देवी (पत्नी स्व. मुन्ना लाल) की संदिग्ध हत्या के मामले में मात्र 48 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वादी पवन कुमार (पुत्र राज कुमार बरार, निवासी हरकौती) की शिकायत पर 4 जनवरी को दर्ज FIR के आधार पर शव बरामद कर पंचायतनामा और फॉरेंसिक जांच पूरी की गई।एसपी जालौन के निर्देश पर 3 टीमों ने रचाई सफलता: इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के सहारे कोतवाली पुलिस ने आरोपी छत्रपाल (पुत्र रामदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी हरकौती) को धर दबोचा। निशानदेही पर बरामद हुए सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस और धुले काले जूते (सफेद सोल) के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही।आरोपी का कबूलनामा: पूछताछ में छत्रपाल ने बताया कि 3 फरवरी रात शराब के नशे में कमला के अकेलेपन का फायदा उठाने की नियत से उसके घर घुसा। विरोध पर गुस्से में गला दबाकर हत्या कर शव को घर के सामने खेत में फेंक दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
    1
    कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 48 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मामला जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में चल रहे बाराहीं देवी मेले से सामने आया है जहां दुकानदारों के वाहनों से वसूली करने को लेकर मेला बंद कर दिया गया है सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं
    3
    मामला जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में चल रहे बाराहीं देवी मेले से सामने आया है जहां दुकानदारों के वाहनों से वसूली करने को लेकर मेला बंद कर दिया गया है 
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Sanjay kumar Pattakar
    1
    Post by Sanjay kumar Pattakar
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन में सपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 को लेकर उठाए सवाल, भाजपा पर BLO पर दबाव बनाने का आरोप जालौन। गुरुवार को नगर जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर पहुंचकर फॉर्म-7 (मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित आवेदन) की स्थिति की जानकारी जुटाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा करवा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40 से 50 तक फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोलिंग बूथों से फॉर्म-7 से संबंधित जानकारी एकत्र की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख रूप से महेंद्र कटारिया, दीपू त्रिपाठी, जाकिर सिद्दीकी, नरसिंह यादव एवं इकबाल मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी एकत्र करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।
    1
    जालौन में सपा कार्यकर्ताओं ने फॉर्म-7 को लेकर उठाए सवाल, भाजपा पर BLO पर दबाव बनाने का आरोप
जालौन।
गुरुवार को नगर जालौन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) पर पहुंचकर फॉर्म-7 (मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित आवेदन) की स्थिति की जानकारी जुटाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा करवा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किए जाने का गंभीर आरोप लगाया।
सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 40 से 50 तक फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न पोलिंग बूथों से फॉर्म-7 से संबंधित जानकारी एकत्र की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख रूप से महेंद्र कटारिया, दीपू त्रिपाठी, जाकिर सिद्दीकी, नरसिंह यादव एवं इकबाल मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जानकारी एकत्र करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) जालौन को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सपा नेताओं ने कहा कि यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर- सुनील कुमार सिंह उर्फ़ भीम राजावत स्लग - चाची के कातिल को 48 घंटे में दबोचा, नशे और हवस के जुनून में हुई थी हत्या! ​ एंकर --कानून के हाथ लंबे होते हैं, इस बात को जालौन कोतवाली पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। हरकौती गांव में हुई 55 वर्षीय कमला देवी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​क्या थी घटना? ​बीती 3 फरवरी की रात हरकौती निवासी स्व. मुन्ना लाल की पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर 4 जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला वृद्ध महिला की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए एसपी जालौन ने तत्काल 3 टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। ​फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज ​कोतवाली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक सबूतों को जोड़ते हुए गांव के ही छत्रपाल (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े (सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस) और जूते भी बरामद कर लिए हैं। ​कबूलनामा: नशे में की थी हैवानियत की कोशिश ​पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने जो खुलासा किया वह रूह कंपा देने वाला है। उसने बताया कि: ​3 फरवरी की रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था। ​कमला देवी को घर में अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और वह गलत इरादे से घर में घुसा। ​जब कमला देवी ने विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। ​साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के सामने स्थित खेत में फेंक दिया था। ​पुलिस की पीठ थपथपाई ​इतने संवेदनशील मामले का मात्र 2 दिन में सफल अनावरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बाईट -asp प्रदीप कुमार वर्मा
    2
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर- सुनील कुमार सिंह उर्फ़ भीम राजावत
स्लग - चाची के कातिल को 48 घंटे में दबोचा, नशे और हवस के जुनून में हुई थी हत्या!
​
एंकर --कानून के हाथ लंबे होते हैं, इस बात को जालौन कोतवाली पुलिस ने चरितार्थ कर दिखाया है। हरकौती गांव में हुई 55 वर्षीय कमला देवी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
​क्या थी घटना?
​बीती 3 फरवरी की रात हरकौती निवासी स्व. मुन्ना लाल की पत्नी कमला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। मृतका के भतीजे पवन कुमार की तहरीर पर 4 जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामला वृद्ध महिला की सुरक्षा से जुड़ा था, इसलिए एसपी जालौन ने तत्काल 3 टीमों का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे।
​फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला राज
​कोतवाली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और भौतिक सबूतों को जोड़ते हुए गांव के ही छत्रपाल (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े (सफेद टी-शर्ट, बादामी जींस) और जूते भी बरामद कर लिए हैं।
​कबूलनामा: नशे में की थी हैवानियत की कोशिश
​पूछताछ में आरोपी छत्रपाल ने जो खुलासा किया वह रूह कंपा देने वाला है। उसने बताया कि:
​3 फरवरी की रात वह अत्यधिक शराब के नशे में था।
​कमला देवी को घर में अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई और वह गलत इरादे से घर में घुसा।
​जब कमला देवी ने विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर और गुस्से में उसने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
​साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को घर के सामने स्थित खेत में फेंक दिया था।
​पुलिस की पीठ थपथपाई
​इतने संवेदनशील मामले का मात्र 2 दिन में सफल अनावरण करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
बाईट -asp प्रदीप कुमार वर्मा
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन : दो बाईकों कि आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, भीषड़ टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर घायल, गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रिफर, पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटीं, #Jalaun के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर गांव की घटना।
    1
    जालौन : दो बाईकों कि आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, भीषड़ टक्कर में दो की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर घायल, गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रिफर, पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटीं, #Jalaun के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर अहीर गांव की घटना।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ
    1
    जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित छत्रसाल स्टेडियम में शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।
    1
    जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब
जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई।
आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।
नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    1
    रसूलाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल आए कार सवार चार युवकों की कार अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बहराइच रोड, गोंडा निवासी राकेश कुमार ,राधेश कुमार कार चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया और अभिषेक  कार से रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय उनकी कार मक्का निवादा स्थित निचली रामगंगा नहर की पटरी पर पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आनन-फानन में सभी कार सवारों को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश कुमार श्रीवास्तव और चालक मोहम्मद इरफान उर्फ करिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।
दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुट गई है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.