Shuru
Apke Nagar Ki App…
अश्लीलता की सारी हदें पार अकबरपुर अंबेडकर नगर अंबेडकर पार्क में
रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
अश्लीलता की सारी हदें पार अकबरपुर अंबेडकर नगर अंबेडकर पार्क में
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- Post by Vindhyavasini Yadav1
- अंबेडकर नगर-कांग्रेस पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार राय एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकर नगर पहुंचे। जिला कार्यालय पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और संगठनात्मक तैयारी के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी। डॉ. अमित राय ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। कांग्रेस का शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करेगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षक प्रकोष्ठ सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।2
- सगड़ी आजमगढ़। महराजगंज विकासखंड अंतर्गत नेवादा पेट्रोल पंप से सोनपरा होते हुए बृजमनी बुजुर्ग एवं आसपास के गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा असंतोष था और कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने अपनी मांग उठाई थी। अब ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई है और सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रीय सपा विधायक नफीस अहमद ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए उन्होंने पूर्व में संबंधित विभाग को पत्राचार किया था। उनके अनुसार, उसी क्रम में टेंडर स्वीकृत हुआ है। लखनऊ में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान पत्रकार बजरंगी विश्वकर्मा से टेलीफोन पर बातचीत एवं वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा और संभावना है कि चुनाव से पहले सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं, सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र में श्रेय लेने की राजनीति भी तेज हो गई है। कप्तानगंज क्षेत्र में इस मार्ग को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय कुमार यादव और विधायक नफीस अहमद के बीच परोक्ष दावेदारी की चर्चा है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर से किए गए प्रयासों का उल्लेख किया है, जिससे आमजन के बीच यह सवाल उठ रहा है कि पहल का वास्तविक श्रेय किसे दिया जाए। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि श्रेय की राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण सड़क का शीघ्र निर्माण है। उनका मानना है कि मार्ग बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। फिलहाल सड़क निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और वे जल्द काम शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।1
- बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे नेता डॉ. संजय कुमार से सामाजिक कार्यकर्ता और कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने एक विशेष संवाद किया। इस विस्तृत बातचीत में क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, बढ़ती महंगाई, जनता की रोजमर्रा की समस्याएं और आगामी विकास योजनाओं पर खुलकर चर्चा हुई। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वे लगातार गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से सीधे मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। उनका कहना है कि कागज़ी रिपोर्टों से ज्यादा महत्वपूर्ण जमीनी सच्चाई को समझना है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, खाद्यान्न, दाल, तेल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कई परिवारों को अपनी बुनियादी जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। बातचीत के दौरान रोजगार का मुद्दा भी प्रमुख रूप से सामने आया। डॉ. कुमार ने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी को लेकर निराशा बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने छोटे उद्योग, स्वरोजगार योजनाओं और कौशल विकास केंद्रों को बढ़ावा देने की बात कही। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी पर्याप्त नहीं हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को संसाधन और स्टाफ से मजबूत करना जरूरी है। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। चंद्र प्रकाश मौर्य ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की आत्मा है। जब जनप्रतिनिधि खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तभी भरोसा मजबूत होता है। उन्होंने इस बातचीत को जनजागरण और जनसंपर्क की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। डॉ. संजय कुमार ने अंत में कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को केंद्र में रखकर कार्य करेंगे और बांसगांव को मॉडल विधानसभा बनाने का प्रयास करेंगे।1
- बीआरपी से जब आप जुड़ते है तो आप एक आम इंसान नहीं बल्कि एक संगठन एक पार्टी बन जाते है। बीआरपी की वह खूबसूरती आपकी खूब सूरती बन जाती है। यह ठीक वैसे होता है जैसे कि पानी दूध के साथ मिल जाय तो पानी की कीमत दस गुना बढ़ जाती है अनमोल हो जाता है। पानी अपना रंग भूल जाता है। ठीक इसी पानी की तरह आपको भी सोचना होगा बीआरपी के लिए मर मिटना होगा कि जब दूध को गर्म किया जाता है तो वह सबसे पहले खुद को भाप बनकर उड़ता है पहले खुद जलता है लेकिन दूध दोस्ती निभाने के लिए तेजी से ऊफान मारता है और आग को ही बुझा देता है। वही उफान बीआरपी सदा आपके लिए मारती रहेगी लेकिन सच्चे दिल से अपना रंग बीआरपी के रंग में मिलाकर तो देखो। जय बीआरपी। 🫡🫡 धम्म रात्रि। शेष फिर .... ✍️✍️✍️1
- आज सुबह सैय्यद मोड़, जहानागंज पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक कुत्ते का एक्सीडेंट हो गया था। सड़क पर मृत पशु पड़े होने के कारण लोग उस मार्ग से गुजरने में कतरा रहे थे और आवागमन प्रभावित हो रहा था। जैसे ही इस घटना की सूचना सफाई नायक मंटू सिंह को दी गई, उन्होंने बिना देर किए अपनी टीम के सफाई कर्मियों को मौके पर भेजा। टीम ने तुरंत पहुंचकर सफाई कार्य कराया, जिससे मार्ग पुनः सुचारु रूप से चालू हो सका। स्थानीय लोगों ने सफाई नायक मंटू सिंह एवं उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई और जिम्मेदाराना कार्यशैली की सराहना की है।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- आकाशवाणी 11 2 2026 ई0 आज बुधवार है । आज का वार भगवान श्री गणेश जी को समर्पित माना जाता है । भगवान श्री गणेश जी , प्रथम पूंज्य, आराध्य देव है। भगवान गणेश जी की वन्दना करते हुए, अपने समस्त कुल देवताओं का ध्यान करते हुए, आज की दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। "मित्रों! सुप्रभात "! आप सभी का दिन मंगलमय हो। यही हमारी शुभकामनाएं है। 🕉 गंग गणपतये नमः।।1
- (जो डिलीवरी के तुरंत बाद की मौत हो गई। उनके परिवार का कहना है कि प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल में समय पर सही इलाज नहीं मिला। इसके बाद हालत बिगड़ते उनकी मौत हो गई।1