logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीजेपी पर बरसे पूर्व मंत्री विधायक पवन पांडे समाजवादी पार्टी

2 hrs ago
user_आपकी ताकत अयोध्या
आपकी ताकत अयोध्या
Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
2 hrs ago

बीजेपी पर बरसे पूर्व मंत्री विधायक पवन पांडे समाजवादी पार्टी

More news from Ayodhya and nearby areas
  • पवन पांडे बोले जब अपनों द्वारा हनुमान जी का अपमान होता है तब भगवा प्रेम सो जाता है
    1
    पवन पांडे बोले जब अपनों द्वारा हनुमान जी का अपमान होता है तब भगवा प्रेम सो जाता है
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    3 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज अयोध्या। सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नयाघाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पुरोहितों के छप्पर और तख्त हटाए जा रहे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त और अन्य सामान नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। पुरोहितों का कहना है कि हर वर्ष सावन मेले में अस्थायी छप्पर लगाए जाते हैं। छप्पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बारिश व तेज धूप से बचाने के लिए लगाए जाते हैं। पुरोहितों का कहना है कि बिना छाया के घाटों पर बैठकर पूजा-पाठ कराना मुश्किल होगा,उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है। छप्पर हटाए जाने के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।पुरोहितों ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज
सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज
अयोध्या। 
सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नयाघाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पुरोहितों के छप्पर और तख्त हटाए जा रहे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त और अन्य सामान नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। पुरोहितों का कहना है कि हर वर्ष सावन मेले में अस्थायी छप्पर लगाए जाते हैं। छप्पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बारिश व तेज धूप से बचाने के लिए लगाए जाते हैं। पुरोहितों का कहना है कि बिना छाया के घाटों पर बैठकर पूजा-पाठ कराना मुश्किल होगा,उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है। छप्पर हटाए जाने के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।पुरोहितों ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा, संघ और विहिप पर सवाल उठाए हैं। सपा का कहना है कि जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी, मंदिर से जुड़े विवाद, या धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग जैसे मुद्दे सामने आते हैं, तब भाजपा, संघ और विहिप मौन रहते हैं। लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा उठाते हैं, तब उनके विरोध में प्रदर्शन किए जाते हैं। सपा ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना और उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पीडीए और दलित समाज का भी अपमान है। पार्टी का कहना है कि अयोध्या की जनता इस पूरे घटनाक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
    1
    अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा, संघ और विहिप पर सवाल उठाए हैं।
सपा का कहना है कि जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी, मंदिर से जुड़े विवाद, या धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग जैसे मुद्दे सामने आते हैं, तब भाजपा, संघ और विहिप मौन रहते हैं। लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा उठाते हैं, तब उनके विरोध में प्रदर्शन किए जाते हैं।
सपा ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना और उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पीडीए और दलित समाज का भी अपमान है। पार्टी का कहना है कि अयोध्या की जनता इस पूरे घटनाक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
    user_Arvind Kumar yadav
    Arvind Kumar yadav
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी। अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
    1
    सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया।
पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी।
अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
    user_पत्रकार सुनील यादव9415998497
    पत्रकार सुनील यादव9415998497
    DJ फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • परिवर्तन प्रभारी ने ठेले वाले की मौत से जुड़े आरोपों का किया खंडन, मीडिया से सत्यता जांचने की अपील अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के परिवर्तन प्रभारी ने वीडियो जारी कर उस खबर का खंडन किया है, जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले को दौड़ाए जाने से उसकी मौत होने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस दौरान परिवर्तन दल की टीम संबंधित स्थल पर मौजूद ही नहीं थी।प्रभारी के अनुसार, शाम को केवल सीओ अयोध्या धाम और जोनल अधिकारी के साथ घाट क्षेत्र में अभियान चला था, जबकि सुबह लता चौक से रामजन्मभूमि तक अभियान के दौरान पुलिस बल, जोनल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त और परिवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई।उन्होंने स्थानीय टीम लीडर और समाजसेवियों से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि घटना का परिवर्तन दल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर का प्रसारण करने से पहले उसकी पूरी सत्यता की जांच कर लें और भ्रामक खबरों से बचें।
    1
    परिवर्तन प्रभारी ने ठेले वाले की मौत से जुड़े आरोपों का किया खंडन, मीडिया से सत्यता जांचने की अपील
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के परिवर्तन प्रभारी ने वीडियो जारी कर उस खबर का खंडन किया है, जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले को दौड़ाए जाने से उसकी मौत होने का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि जिस समय की घटना बताई जा रही है, उस दौरान परिवर्तन दल की टीम संबंधित स्थल पर मौजूद ही नहीं थी।प्रभारी के अनुसार, शाम को केवल सीओ अयोध्या धाम और जोनल अधिकारी के साथ घाट क्षेत्र में अभियान चला था, जबकि सुबह लता चौक से रामजन्मभूमि तक अभियान के दौरान पुलिस बल, जोनल अधिकारी, अपर नगर आयुक्त और परिवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई।उन्होंने स्थानीय टीम लीडर और समाजसेवियों से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि घटना का परिवर्तन दल से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर का प्रसारण करने से पहले उसकी पूरी सत्यता की जांच कर लें और भ्रामक खबरों से बचें।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपर आयुक्त सुमित कुमार ने वायरल खबर का किया खंडन बताया पूरी तरह फर्जी========================================= अपर आयुक्त सुमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर नगर निगम द्वारा घाट पर अभियान चलाने के दौरान किसी वेंडर की मृत्यु होने से जुड़ी वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। जोन अधिकारी अयोध्या एवं प्रभारी प्रवर्तन दल द्वारा कराई गई जांच में यह पाया गया कि नगर निगम द्वारा किसी भी घाट पर ऐसा कोई भी अतिक्रमण या अभियान नहीं चलाया गया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की निराधार खबरों पर ध्यान न दें।
    1
    अपर आयुक्त सुमित कुमार ने वायरल खबर का किया खंडन बताया पूरी तरह फर्जी=========================================
अपर आयुक्त सुमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर नगर निगम द्वारा घाट पर अभियान चलाने के दौरान किसी वेंडर की मृत्यु होने से जुड़ी वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। जोन अधिकारी अयोध्या एवं प्रभारी प्रवर्तन दल द्वारा कराई गई जांच में यह पाया गया कि नगर निगम द्वारा किसी भी घाट पर ऐसा कोई भी अतिक्रमण या अभियान नहीं चलाया गया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की निराधार खबरों पर ध्यान न दें।
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    4 hrs ago
  • पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी। अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?
    1
    पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी।
अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट  समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.