logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे अचानक मधुमक्खियां का झुंड आ गया बच्चे भाग रहे थे एक मां ने देखा पाल लेकर भगरी और बच्चों के ऊपर डाल दिया बच्चों को तो बच्चा दिया उनके शकर में मां चले गए ऐसे लोग इंडिया में बहुत कम है ऐसी मां को बहुत सेल्यूट देना चाहिए 👍🙏

2 hrs ago
user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
Ranapur, Jhabua•
2 hrs ago

स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे अचानक मधुमक्खियां का झुंड आ गया बच्चे भाग रहे थे एक मां ने देखा पाल लेकर भगरी और बच्चों के ऊपर डाल दिया बच्चों को तो बच्चा दिया उनके शकर में मां चले गए ऐसे लोग इंडिया में बहुत कम है ऐसी मां को बहुत सेल्यूट देना चाहिए 👍🙏

More news from Jhabua and nearby areas
  • स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे अचानक मधुमक्खियां का झुंड आ गया बच्चे भाग रहे थे एक मां ने देखा पाल लेकर भगरी और बच्चों के ऊपर डाल दिया बच्चों को तो बच्चा दिया उनके शकर में मां चले गए ऐसे लोग इंडिया में बहुत कम है ऐसी मां को बहुत सेल्यूट देना चाहिए 👍🙏
    1
    स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे अचानक मधुमक्खियां का झुंड आ गया बच्चे भाग रहे थे एक मां ने देखा पाल लेकर भगरी और बच्चों के ऊपर डाल दिया बच्चों को तो बच्चा दिया उनके शकर में मां चले गए ऐसे लोग इंडिया में बहुत कम है ऐसी मां को बहुत सेल्यूट देना चाहिए 👍🙏
    user_जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    जुंजाणी आवाज तहसील भीनमाल जिला जालौर
    Ranapur, Jhabua•
    2 hrs ago
  • छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल आलीराजपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। जब छात्र आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे और स्थिति गंभीर होती दिखाई दी, तब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान बच्चों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    4
    छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल
आलीराजपुर।
एकलव्य आवासीय विद्यालय, आम्बुआ के छात्र-छात्राओं द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। जब छात्र आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे और स्थिति गंभीर होती दिखाई दी, तब युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे।
पटेल ने सबसे पहले छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया। तेज धूप और थकान से परेशान बच्चों के लिए उन्होंने तुरंत केले और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे छात्रों को राहत मिली और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    user_MP NEWS EXPRESS
    MP NEWS EXPRESS
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब अलीराजपुर। आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों समर्थकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज से पूरा परिसर भगोरिया महापर्व के रंग में सराबोर हो गया। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलीराजपुर, जोबट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक देर शाम तक नाचते-गाते रहे। ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा। ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के जन्मदिन के साथ ही जिले में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “आज जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान पूरे अलीराजपुर जिले की आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है। हम सदैव क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।” आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा, “यह जन्मोत्सव हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें सेवा और विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।” जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकार 8 उत्सव के बीच विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने कुंड आश्रम के मूक-बधिर बच्चों को कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक ने कहा, “समाज के प्रत्येक सदस्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।” महेश पटेल ने भी कहा, “हम हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेवा का यह अवसर हमारे लिए गर्व की बात है।”
    4
    जोबट विधायक सेना महेश पटेल के जन्मदिन पर सम्मान में गूंजे ढोल-मांदल, उमड़ा 10 हजार से अधिक जनसैलाब
अलीराजपुर। आलीराजपुर जिले की जोबट विधायक सेना महेश पटेल का जन्मदिन इस वर्ष ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और जनउत्सव के रूप में मनाया गया। बुधवार को पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलेभर से आए हजारों समर्थकों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। 100 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज से पूरा परिसर भगोरिया महापर्व के रंग में सराबोर हो गया।
सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अलीराजपुर, जोबट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक देर शाम तक नाचते-गाते रहे। ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल को समर्थकों ने कंधों पर बैठाकर पारंपरिक नृत्य कराया, जिससे आयोजन और भी जीवंत हो उठा।
ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के जन्मदिन के साथ ही जिले में लोक संस्कृति के महापर्व भगोरिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिनों तक उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा,
“आज जन्मदिन पर क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह सम्मान पूरे अलीराजपुर जिले की आदिवासी संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है। हम सदैव क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।”
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा,
“यह जन्मोत्सव हमारी संस्कृति, एकता और परंपराओं का प्रतीक है। क्षेत्रवासियों का स्नेह हमें सेवा और विकास के लिए और अधिक प्रेरित करता है।”
जन्मोत्सव के साथ सामाजिक सरोकार
8
उत्सव के बीच विधायक सेना महेश पटेल और महेश पटेल ने कुंड आश्रम के मूक-बधिर बच्चों को कपड़े वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विधायक ने कहा,
“समाज के प्रत्येक सदस्य की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
महेश पटेल ने भी कहा,
“हम हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। सेवा का यह अवसर हमारे लिए गर्व की बात है।”
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (खबर का हुआं असर) कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश सिमा भेरुपछाट तक शुरू हुआ पेंच वर्क हमने प्रमुखता से चलाई थी खबर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश की 15किलोमीटर तक का खस्ताहाल डामरी करण जगह जगह उखड़ा वाहन धारी हो रहे खासे परेशान की हमने प्रमुखता से खबर दिखाई राजस्थान व प्रसासन व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश सिमा भेरुपछाट तक डामरीकरण रोड़ पर बने गड्ढों की पेंच वर्क शुरू होने से लोगों में खुशी का माहोल नजर आने लगा है
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर  धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(खबर का हुआं असर)
कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश सिमा भेरुपछाट तक शुरू हुआ पेंच वर्क हमने प्रमुखता से चलाई थी खबर
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश की 15किलोमीटर तक का खस्ताहाल डामरी करण जगह जगह उखड़ा वाहन धारी हो रहे खासे परेशान की हमने प्रमुखता से खबर दिखाई राजस्थान व प्रसासन व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कुशलगढ़ से मध्यप्रदेश सिमा भेरुपछाट तक डामरीकरण रोड़ पर बने गड्ढों की पेंच वर्क शुरू होने से लोगों में खुशी का माहोल नजर आने लगा है
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी। टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं। गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।
    1
    बड़वानी शहर में निमाड़ गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 फरवरी, गुरुवार से शुरू होगी।
टूर्नामेंट के लिए एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम गुजरात और मुंबई कस्टम सहित कई प्रदेशों की नामी टीमें बड़वानी पहुंच चुकी हैं। इन्हीं टीमों के साथ मिलकर 
मैच से एक दिन पूर्व, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब बड़वानी और मेजबान यंग ब्रदर्स टीम ने ढोल-ताशे के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला। इस दौरान टीमों के कप्तान, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने शहरवासियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु बनडे ने बताया कि यह उनकी पुरानी परंपरा है कि मैच से एक दिन पहले टीमों के साथ शहर में मार्च पास्ट निकाला जाता है। इसका उद्देश्य बड़वानी की जनता को मैच देखने के लिए आमंत्रित करना है।
निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी, गुरुवार को बड़वानी शहर के मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह चार दिवसीय टूर्नामेंट यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब, बड़वानी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों में एमईजी बेंगलुरु, सीवीएम आनंद गुजरात, आरा एफसी अहमदाबाद, मोइल्स 11 नागपुर, बिल्डअप रायसेन, एनएफसी नीमच, वाल्मीकि फुटबॉल क्लब और मेजबान यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब बड़वानी शामिल हैं।
गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे मुंबई कस्टम और एनएफसी नीमच, मध्य प्रदेश के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 3 बजे एमईजी बेंगलुरु और बिल्डअप रायसेन, मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बड़वानी में फुटबॉल को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट फुटबॉल मैदान से शुरू होकर कोर्ट चौराहा, भवानी माता मंदिर, झंडा चौक, रणजीत चौक, कचहरी रोड, मोती माता चौक होते हुए वापस फुटबॉल मैदान पर समाप्त हुआ।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम कोद में बिजली के खंभे पर चढे आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया सन्नाटा बदनावर (धार) कानवन थाना अंतर्गत ग्राम कोद के नयागांव कोटेश्वर रोड पर बिजली की लाइन सुधारते समय करंट से झुलसे युवा आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रितेश पिता जगदीश दायमा बंजारा 30 निवासी डीपीपाड़ा बिडवाल बताया गया है। वह मौके पर बिजली के टूटे खंभे की लाइन को सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़कर सुधारने का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अन्य बिजली कर्मचारियों व गांववालों की मदद से नीचे उतारकर तत्काल कोद की एंबुलेंस से धार के निजी अस्पताल ले गए।  जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी वाहन से विद्युत पोल को टक्कर मारने से वह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे सुधारने का कार्य करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। विद्युतकर्मी की मौत से गांव में सन्नाटा है।
    1
    ग्राम कोद में बिजली के खंभे पर चढे आउटसोर्स कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, गांव में छाया सन्नाटा
बदनावर (धार) कानवन थाना अंतर्गत ग्राम कोद के नयागांव कोटेश्वर रोड पर बिजली की लाइन सुधारते समय करंट से झुलसे युवा आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक का नाम रितेश पिता जगदीश दायमा बंजारा 30 निवासी डीपीपाड़ा बिडवाल बताया गया है। वह मौके पर बिजली के टूटे खंभे की लाइन को सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभे पर चढ़कर सुधारने का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अन्य बिजली कर्मचारियों व गांववालों की मदद से नीचे उतारकर तत्काल कोद की एंबुलेंस से धार के निजी अस्पताल ले गए।  जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी वाहन से विद्युत पोल को टक्कर मारने से वह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे सुधारने का कार्य करते समय हादसा होना बताया जा रहा है। विद्युतकर्मी की मौत से गांव में सन्नाटा है।
    user_Nitin Sankhla Saini
    Nitin Sankhla Saini
    Local News Reporter बदनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
    1
    पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने पत्नी पर चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार मारपीट की। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • झड़ोली में घासफूस के ढेर से 35 पेटी अवैध शराब बरामद आलीराजपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 420 बल्क लीटर मदिरा जब्त आलीराजपुर, 11 फरवरी 2026। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने ग्राम झड़ोली के वेलार फलिया क्षेत्र में दबिश दी। तलाशी के दौरान घासफूस एवं कचरे के ढेर में छिपाकर रखी गई 35 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा लगभग 420 बल्क लीटर बताई गई है। मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक पाए जाने पर उसे विधिवत आबकारी कब्जे में लिया गया। इस संबंध में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी. एस. रावत के नेतृत्व में की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 800 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री गंभीर सिंह वास्कले, श्रीमती जयश्री त्रिपाठी, श्री मोहित बिरला, मुख्य आरक्षक अमानुल्ला खान, आरक्षक कालूसिंह बघेल, हितेंद्र सिंह चावड़ा, आयुष रावत, विवेक, प्रवीण चौहान एवं मनीष भयदीया का सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    झड़ोली में घासफूस के ढेर से 35 पेटी अवैध शराब बरामद
आलीराजपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 420 बल्क लीटर मदिरा जब्त
आलीराजपुर, 11 फरवरी 2026।
आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 पेटी अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने ग्राम झड़ोली के वेलार फलिया क्षेत्र में दबिश दी। तलाशी के दौरान घासफूस एवं कचरे के ढेर में छिपाकर रखी गई 35 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा लगभग 420 बल्क लीटर बताई गई है।
मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक पाए जाने पर उसे विधिवत आबकारी कब्जे में लिया गया। इस संबंध में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी. एस. रावत के नेतृत्व में की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 800 रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री गंभीर सिंह वास्कले, श्रीमती जयश्री त्रिपाठी, श्री मोहित बिरला, मुख्य आरक्षक अमानुल्ला खान, आरक्षक कालूसिंह बघेल, हितेंद्र सिंह चावड़ा, आयुष रावत, विवेक, प्रवीण चौहान एवं मनीष भयदीया का सराहनीय सहयोग रहा।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.