झाँसी सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने सड़कों पर उतरेंगे डीएम, उद्यमियों ने ताली बजाकर किया स्वागत जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं विशेष आमंत्रित रहे सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही समस्त विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक विकास से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने अधिकारियों संग जल्द ही सड़कों पर उतरेगें, उक्त घोषणा सुन उपस्थित उद्यमियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष में रणनीति बनाते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने स्टैंडअप इंडिया योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि उक्त योजना सीधे बैंकों द्वारा महिला व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों संचालित योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा ऋण वितरण की शून्य प्रगति पर निर्देश दिए की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तरीय उद्योगबन्धु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने ग्रोथ सेन्टर में अतिक्रमण की समस्या सहित विभिन्न इकाइयाँ के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग सृजन में अधिकारी सहयोग दें ताकि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता बुंदेलखंड क्षेत्र को विकसित करने की पूरी की जा सके, जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना, बैठक में मैसर्स ललित कारपोरेशन को यूपीसीडा में पहले E-17 भूकंठ का आवंटन हुआ था।तत्सम भूखण्डों पर किसानों ने के विरोध के कारण यूपीसीडा द्वारा E-04 आवंटन कर दिया।अब पहले भूखंड में लगी बैंक गारंटी जमा है, जो अमुक्त नहीं हो पा रही क्योंकि नियमानुसार भूखंड पर इकाई स्थापित नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए कहा कि आयुक्त स्टांप उत्तर प्रदेश से विषय अंतर्गत प्रकरण पर मार्गदर्शन हेतु तत्काल पत्र पेश किया जाए ताकि उद्यमी द्वारा इकाई स्थापित करने की समस्या का हल निकाला जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ0 कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि उक्त कार्य के लिए 10 करोड़ का बजट आया है परन्तु अभी कोई व्यय नहीं किया गया संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य हेतु यूपीसीडा द्वारा डीपीआर बना ली गई है।अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित है।अनुमोदित होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल,एसपी नगर प्रीति सिंह , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, एलडीएम योगेश ठाकुर, मनमोहन गेढ़ा, संजय गुप्ता, संतोष साहू सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
झाँसी सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने सड़कों पर उतरेंगे डीएम, उद्यमियों ने ताली बजाकर किया स्वागत जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं विशेष आमंत्रित रहे सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक प्रतिभाग किया। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही समस्त विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में औद्योगिक विकास से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने अधिकारियों संग जल्द ही सड़कों पर उतरेगें, उक्त घोषणा सुन उपस्थित उद्यमियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक लंबित न रखें। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष में रणनीति बनाते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके। उन्होंने स्टैंडअप इंडिया योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि उक्त योजना सीधे बैंकों द्वारा महिला व अनुसूचित जाति के लाभार्थियों संचालित योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा ऋण वितरण
की शून्य प्रगति पर निर्देश दिए की योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक महिला उद्यमियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए। जिला स्तरीय उद्योगबन्धु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य विधान परिषद रामतीर्थ सिंघल ने ग्रोथ सेन्टर में अतिक्रमण की समस्या सहित विभिन्न इकाइयाँ के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग सृजन में अधिकारी सहयोग दें ताकि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता बुंदेलखंड क्षेत्र को विकसित करने की पूरी की जा सके, जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं को सुना, बैठक में मैसर्स ललित कारपोरेशन को यूपीसीडा में पहले E-17 भूकंठ का आवंटन हुआ था।तत्सम भूखण्डों पर किसानों ने के विरोध के कारण यूपीसीडा द्वारा E-04 आवंटन कर दिया।अब पहले भूखंड में लगी बैंक गारंटी जमा है, जो अमुक्त नहीं हो पा रही क्योंकि नियमानुसार भूखंड पर इकाई स्थापित नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने निर्णय लेते हुए कहा कि आयुक्त स्टांप उत्तर प्रदेश से विषय अंतर्गत प्रकरण पर मार्गदर्शन हेतु तत्काल पत्र पेश किया जाए ताकि उद्यमी द्वारा इकाई स्थापित करने की समस्या का हल निकाला जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ0 कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि उक्त कार्य के लिए 10 करोड़ का बजट आया है परन्तु अभी कोई व्यय नहीं किया गया संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य हेतु यूपीसीडा द्वारा डीपीआर बना ली गई है।अनुमोदन के लिए शासन को प्रेषित है।अनुमोदित होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल,एसपी नगर प्रीति सिंह , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, एलडीएम योगेश ठाकुर, मनमोहन गेढ़ा, संजय गुप्ता, संतोष साहू सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- बुंदेलखंड जैसे गरीब एवं पिछड़े क्षेत्र में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के बावत बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया की बुंदेलखंड वर्षों से सूखा, बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक अभाव झेल रहा है। यहाँ का आम नागरिक बड़ी कठिनाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अनेक परिवार आज भी पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर निर्भर हैं, क्योंकि नया वाहन खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। *अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश) में पांच लाख से ज्यादा चार पहिया वाहन है, जिसमे चार लाख से ज्यादा तीन साल या उससे ज्यादा पुराने है। लगभग चालीस लाख से ज्यादा दो पहिया वाहन है। बुंदेलखंड के लोग अपने वाहनों को बहुत सहेज के रखते है, उनके पास इतना पैसा नहीं होता कि E20 से ख़राब होने वाले वाहन को ठीक करवा पाये साथ ही कम माईलेज भी बर्दास्त नहीं कर पाएगे*। ऐसी परिस्थिति में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। विशेष रूप से पुराने अथवा E20-अनुकूल न होने वाले वाहनों के मालिकों को आशंका है कि इससे उनके वाहनों के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है। बुंदेलखंड के गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ अत्यंत कठिन साबित हो सकता है। हम पूछना चाहते हैं कि जब लोगों के पास अपने वाहनों की सामान्य मरम्मत कराने तक के पर्याप्त साधन नहीं हैं, तब यदि नई ईंधन नीति के कारण उन पर अतिरिक्त खर्च का जोखिम बढ़े, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हमारी मांग है कि— 1. बुंदेलखंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में E20 नीति के प्रभावों का स्वतंत्र तकनीकी एवं सामाजिक अध्ययन कराया जाए। 2. जिन वाहनों को निर्माता E20 के लिए उपयुक्त नहीं बताते, उनके उपभोक्ताओं के हितों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनका वाहन E20 के लिए उपयुक्त है या नहीं। 4. यदि किसी नीति मै परिवर्तन से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, तो उसके लिए उचित राहत एवं सहायता की व्यवस्था की जाए। 5. किसी भी निर्णय में गरीब और ग्रामीण नागरिकों की आर्थिक स्थिति व क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए को प्राथमिक दी जाए। ज्ञापन भेंट करने वालो में एड.भानू सहाय, एड अशोक सक्सैना महामंत्री, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एड वरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, एड अनुराग मिश्रा, अभिषेक तिवारी, एड जी डी सैनी, एड अभिषेक खरे, एड जशवंत राव, एड प्रतीक झाँ, एड धर्मेन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे भानू सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा3
- बुंदेलखंड जैसे गरीब एवं पिछड़े क्षेत्र में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने से आम जनता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ के बावत बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया की बुंदेलखंड वर्षों से सूखा, बेरोज़गारी, पलायन और आर्थिक अभाव झेल रहा है। यहाँ का आम नागरिक बड़ी कठिनाई से अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। अनेक परिवार आज भी पुराने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर निर्भर हैं, क्योंकि नया वाहन खरीदना उनके लिए संभव नहीं है। *अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश) में पांच लाख से ज्यादा चार पहिया वाहन है, जिसमे चार लाख से ज्यादा तीन साल या उससे ज्यादा पुराने है। लगभग चालीस लाख से ज्यादा दो पहिया वाहन है। बुंदेलखंड के लोग अपने वाहनों को बहुत सहेज के रखते है, उनके पास इतना पैसा नहीं होता कि E20 से ख़राब होने वाले वाहन को ठीक करवा पाये साथ ही कम माईलेज भी बर्दास्त नहीं कर पाएगे*। ऐसी परिस्थिति में E20 एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में गहरी चिंता है। विशेष रूप से पुराने अथवा E20-अनुकूल न होने वाले वाहनों के मालिकों को आशंका है कि इससे उनके वाहनों के रखरखाव और मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है। बुंदेलखंड के गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ अत्यंत कठिन साबित हो सकता है। हम पूछना चाहते हैं कि जब लोगों के पास अपने वाहनों की सामान्य मरम्मत कराने तक के पर्याप्त साधन नहीं हैं, तब यदि नई ईंधन नीति के कारण उन पर अतिरिक्त खर्च का जोखिम बढ़े, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? हमारी मांग है कि— 1. बुंदेलखंड जैसे आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में E20 नीति के प्रभावों का स्वतंत्र तकनीकी एवं सामाजिक अध्ययन कराया जाए। 2. जिन वाहनों को निर्माता E20 के लिए उपयुक्त नहीं बताते, उनके उपभोक्ताओं के हितों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। 3. व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्पष्ट जानकारी दी जाए कि उनका वाहन E20 के लिए उपयुक्त है या नहीं। 4. यदि किसी नीति मै परिवर्तन से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, तो उसके लिए उचित राहत एवं सहायता की व्यवस्था की जाए। 5. किसी भी निर्णय में गरीब और ग्रामीण नागरिकों की आर्थिक स्थिति व क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए को प्राथमिक दी जाए। ज्ञापन भेंट करने वालो में एड.भानू सहाय, एड अशोक सक्सैना महामंत्री, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, एड वरूण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, एड अनुराग मिश्रा, अभिषेक तिवारी, एड जी डी सैनी, एड अभिषेक खरे, एड जशवंत राव, एड प्रतीक झाँ, एड धर्मेन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे भानू सहाय अध्यक्ष बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा1
- झांसी। वन विभाग पर लगाया आरोप। जिलाधिकारी से की शिकायत।1
- फेसबुक पर राजनीतिक टिप्पणी करना तालगांव के रोजगार सहायक को पड़ा भारी, आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन में जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 के उप निर्वाचन 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर राजनीतिक टिप्पणी करना ग्राम रोजगार सहायक को महंगा पड़ गया। ग्राम पंचायत तालगांव के ग्राम रोजगार सहायक एवं प्रभारी सचिव विकास शर्मा द्वारा अपने व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट पर राजनीतिक टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया। जांच में प्रथम दृष्टया इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन एवं अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल ने शुक्रवार शाम 05 बजे आदेश जारी कर विकास शर्मा को तत्काल प्रभाव से शासकीय कार्य से विरत (निलंबित) कर दिया। आदेश के अनुसार विरत अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार 50 प्रतिशत पारिश्रमिक देय होगा। प्रशासन ने निर्वाचन अवधि में सभी शासकीय कर्मचारियों को आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।1
- इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर इंदरगढ़ में युवक के प्लाट पर दबंग कर रहे कब्जा युवक अपने लगए गंभीर आरोप सुने किया कहा खबर1
- निवाडी जिले के चौमो मैं ट्रैक्टरों का स्टंट बाजी का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो में दो ट्रैक्टर चालक रस्सी बांधकर स्टंट बाजी करते दिखाई दे रहे हैं,1
- श्रावण मास के शुभारंभ पर निकली भगवान भोले शंकर की भव्य शोभायात्रा झाँसी। श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान भोले शंकर की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर से हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजारों से होकर अंत में सैंयर गेट फूटा चौराहा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में महापौर बिहारीलाल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन एवं राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान शिव की आकर्षक झांकी, भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, सेवा, संयम और आध्यात्मिक ऊर्जा का पावन पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। हमें धर्म के साथ-साथ मानव सेवा को भी जीवन का प्रमुख उद्देश्य बनाना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक पं. हरिओम पाठक एवं पं. कालीचरण जारौलिया रहे। आयोजन में रवीश त्रिपाठी, संजीव शर्मा, संजीव त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।1
- पृथ्वीपुर में बड़ा हादसा टला, शिव मंदिर से टकराई यात्री बस, 15 यात्री घायल1