*...ब्रेकिंग...प्रतापगढ़...* *शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग तीन किसानों के लगभग पांच बीघा फ़सल जलकर राख कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव का मामला!* शुक्रवार की सुबह 11:30 के करीब शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने से तीन किसान की फसल जलकर राख हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के कर्माही गांव निवासी कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, घनश्याम सिंह के खेत में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक तीनों किसानों की लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड पट्टी फायर बिग्रेड जिला मुख्यालय को तत्काल सूचना दी लेकिन 2 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचीं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पाया। फसल जलने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।। *--अवध की दुनिया समाचार पत्र--*
*...ब्रेकिंग...प्रतापगढ़...* *शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग तीन किसानों के लगभग पांच बीघा फ़सल जलकर राख कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव का मामला!* शुक्रवार की सुबह 11:30 के करीब शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लगने से तीन किसान की फसल जलकर राख हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के कर्माही गांव निवासी कमलेश बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, घनश्याम सिंह के खेत में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया तब तक तीनों किसानों की लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल आग से जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड पट्टी फायर बिग्रेड जिला मुख्यालय को तत्काल सूचना दी लेकिन 2 घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचीं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पाया। फसल जलने की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।। *--अवध की दुनिया समाचार पत्र--*
- उपभोक्ताओं के साथ हो रहे कथित शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मीटर बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध धन की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर खराब मीटर को नहीं बदला जा रहा और उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला बलीपुर निवासी रवि शंकर मिश्रा का बताया जा रहा है, जिनका बिजली अकाउंट नंबर *2081433000 है। उपभोक्ता का आरोप है कि जीएमआर कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने की प्रक्रिया में देरी की जा रही है और संबंधित कर्मचारी द्वारा अवैध धन की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उनका खराब मीटर पिछले छह महीने से नहीं बदला गया। उपभोक्ता ने बताया कि उन्हें हर महीने कई बार जीएमआर कंपनी के बाबागंज स्थित कार्यालय बुलाया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इस दौरान उन्हें मोबाइल नंबर देकर बार-बार संपर्क करने को कहा जाता है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। लगातार खराब मीटर के कारण बिजली बिल अधिक आने की आशंका बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहा है। पीड़ित उपभोक्ता ने सवाल उठाया है कि यदि खराब मीटर के कारण बिल अधिक आता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी - बिजली विभाग की या संबंधित कर्मचारी पीड़ित उपभोक्ता ने सवाल उठाया है कि यदि खराब मीटर के कारण बिल अधिक आता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी - बिजली विभाग की या संबंधित कर्मचारी की? उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो उपभोक्ताओं का शोषण जारी रहेगा। उपभोक्ता ने अधीक्षण अभियंता से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द मीटर बदलवाने और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़------------* *मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण, जी एम आर कंपनी के सुपरवाइजर अवनीश पर अवैध धन की मांग का आरोप 6 महीने से दौड़ रहा उपभोक्ता* *प्रतापगढ़। जनपद में बिजली विभाग* उपभोक्ताओं के साथ हो रहे कथित शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मीटर बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध धन की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर खराब मीटर को नहीं बदला जा रहा और उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।मामला बलीपुर निवासी रवि शंकर मिश्रा का बताया जा रहा है, जिनका बिजली अकाउंट नंबर *2081433000 है*। उपभोक्ता का आरोप है कि जीएमआर कंपनी के माध्यम से मीटर बदलने की प्रक्रिया में देरी की जा रही है और संबंधित कर्मचारी द्वारा अवैध धन की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उनका खराब मीटर पिछले छह महीने से नहीं बदला गया।उपभोक्ता ने बताया कि उन्हें हर महीने कई बार जीएमआर कंपनी के बाबागंज स्थित कार्यालय बुलाया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इस दौरान उन्हें मोबाइल नंबर देकर बार-बार संपर्क करने को कहा जाता है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। लगातार खराब मीटर के कारण बिजली बिल अधिक आने की आशंका बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहा है।पीड़ित उपभोक्ता ने सवाल उठाया है कि यदि खराब मीटर के कारण बिल अधिक आता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी — बिजली विभाग की या संबंधित कर्मचारी की? उन्होंने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में अन्य उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो उपभोक्ताओं का शोषण जारी रहेगा। उपभोक्ता ने अधीक्षण अभियंता से हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द मीटर बदलवाने और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by नेशन न्यूज़ 181
- सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- *लम्भुआ ब्लॉक में किसानों का धरना, अधिकारियों की उदासीनता से बढ़ा आक्रोश* *जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने दी चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च* लम्भुआ ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव के नेतृत्व में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह से ही धरने पर बैठे हैं, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। धरने के दौरान जिला अध्यक्ष ने जब खण्ड विकास अधिकारी अजीत सिंह से वार्ता की, तो उन्होंने धरने की जानकारी न होने की बात कही। इस जवाब से किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं, तहसील के एक अधिकारी द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। किसानों का कहना है कि अधिकारी ने कहा—“जो करना है करो, जब खण्ड विकास अधिकारी आएंगे तो उनसे मिलना, मैं आपका ज्ञापन क्यों लूं।” इस बयान के बाद धरना स्थल पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सुबह से धरने पर बैठे किसानों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। जिला अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करते हैं, तो सभी किसान धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए सुलतानपुर स्थित डीएम कार्यालय की ओर कूच करेंगे। धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रशासन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक किसानों की मांगों पर संज्ञान लेता है और स्थिति को शांत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by Krishnaabhan singh1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- लम्भुआ *रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग* लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।1