logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लम्भुआ *रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग* लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।

3 hrs ago
user_अमरजीत पांडे
अमरजीत पांडे
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लम्भुआ *रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग* लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • AAP के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है… और संकेत इतने बड़े हैं कि सियासत गरमा गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट… और शुरू हो गई नई बहस! राघव चड्ढा ने खुद एक वीडियो शेयर किया—जिसमें उन्हें अपनी “नई पार्टी” बनाने की सलाह दी गई… और कहा गया कि अगर वो Gen-Z के साथ आते हैं, तो युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। अब सवाल उठता है- क्या ये सिर्फ एक पोस्ट था… या आने वाले बड़े फैसले का इशारा? दरअसल, कहानी यहीं से शुरू नहीं होती… AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया… संसद में बोलने तक पर रोक लगा दी गई… और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर। पार्टी का आरोप—चड्ढा बीजेपी के प्रति नरम हैं… वहीं चड्ढा का जवाब—मुझे पार्टी में “चुप” कराया जा रहा है! इतना ही नहीं… एक तस्वीर ने और आग लगा दी… जब चड्ढा “The 48 Laws of Power” पढ़ते नजर आए… और खास तौर पर “Never Outshine the Master” का जिक्र किया। अब सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या राघव चड्ढा AAP में रहेंगे… या शुरू होगा एक नया राजनीतिक अध्याय? पूरा सच और अंदर की राजनीति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें… क्योंकि ये कहानी अभी शुरू हुई है! #RaghavChadha #AAP #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PowerGame #TrendingNews #IndiaNews
    1
    AAP के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है… और संकेत इतने बड़े हैं कि सियासत गरमा गई है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट… और शुरू हो गई नई बहस!
राघव चड्ढा ने खुद एक वीडियो शेयर किया—जिसमें उन्हें अपनी “नई पार्टी” बनाने की सलाह दी गई… और कहा गया कि अगर वो Gen-Z के साथ आते हैं, तो युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है।
अब सवाल उठता है- क्या ये सिर्फ एक पोस्ट था… या आने वाले बड़े फैसले का इशारा?
दरअसल, कहानी यहीं से शुरू नहीं होती…
AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया… संसद में बोलने तक पर रोक लगा दी गई…
और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर।
पार्टी का आरोप—चड्ढा बीजेपी के प्रति नरम हैं…
वहीं चड्ढा का जवाब—मुझे पार्टी में “चुप” कराया जा रहा है!
इतना ही नहीं… एक तस्वीर ने और आग लगा दी…
जब चड्ढा “The 48 Laws of Power” पढ़ते नजर आए… और खास तौर पर “Never Outshine the Master” का जिक्र किया।
अब सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है—
क्या राघव चड्ढा AAP में रहेंगे… या शुरू होगा एक नया राजनीतिक अध्याय?
पूरा सच और अंदर की राजनीति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें… क्योंकि ये कहानी अभी शुरू हुई है!
#RaghavChadha #AAP #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PowerGame #TrendingNews #IndiaNews
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लम्भुआ *रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग* लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।
    1
    लम्भुआ
*रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग*
लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं।
घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।
    user_अमरजीत पांडे
    अमरजीत पांडे
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना कोतवाली देहात क्षेत्र, सुलतानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गई आधिकारिक बाइट इस वीडियो में प्रस्तुत की जा रही है। इस वीडियो में आप सुनेंगे पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी और कार्रवाई का विवरण। 📍 स्थान: थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर 🎥 प्रकार: आधिकारिक पुलिस बाइट / अपडेट KNTv24×7 / Khabar Nation Live पर आपको मिलती हैं सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज स्थानीय खबरें।
    1
    थाना कोतवाली देहात क्षेत्र, सुलतानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गई आधिकारिक बाइट इस वीडियो में प्रस्तुत की जा रही है।
इस वीडियो में आप सुनेंगे पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी और कार्रवाई का विवरण।
📍 स्थान: थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर
🎥 प्रकार: आधिकारिक पुलिस बाइट / अपडेट
KNTv24×7 / Khabar Nation Live पर आपको मिलती हैं सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज स्थानीय खबरें।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीथमपुर में निकली संविधान यात्रा का मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत पीथमपुर। संविधान के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकाली गई संविधान यात्रा का पीथमपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। संविधान यात्रा के स्वागत के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता और न्याय का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संविधान यात्रा के माध्यम से लोगों में अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
    1
    पीथमपुर में निकली संविधान यात्रा का मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
पीथमपुर। संविधान के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकाली गई संविधान यात्रा का पीथमपुर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
संविधान यात्रा के स्वागत के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, समानता और न्याय का आधार है। इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
संविधान यात्रा के माध्यम से लोगों में अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • good night
    1
    good night
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।
    4
    अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है।
दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया।
वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया।
संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात
इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली।
हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका।
मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं।
अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
    1
    स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण
ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है।
यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरबन भदौरिया आगरा रैपुरा भदौरिया में शराब का ठेका खोलने का विरोध, दूसरे दिन धरना जारी बाह। ट्यूबैलपुरा के नाम से रैपुरा भदौरिया में शराब का ठेका खोले जाने की कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने तहसील मुख्यालय बाह भारतीय किसान यूनियन पर धरना (सर्वोदय) का बाह तहसील प्रदर्शन शुरू कर पर प्रदर्शन, नहीं हुई सुनवाई दिया है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह भदौरिया, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्यूबेलपुरा के नाम पर 2 किमी दूर स्थित पुरा भदौरिया में ठेका खोला गया है। नशेड़ियों की हरकतों से राहगीर महिलाएं आए दिन शर्मसार होती हैं। नियम विरुद्ध संचालित हो रहे ठेके को हटाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे जनहित में बृहस्पतिवार से तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू किया है। • जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पहले दिन समस्या को लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया है। समस्या का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव रामअवतार सिंह, पप्पू त्यागी, रतीराम सिंह, विनय सिंह भदौरिया, वीरभान सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
    2
    सरबन भदौरिया 
आगरा 
रैपुरा भदौरिया में शराब का ठेका खोलने का विरोध, दूसरे दिन धरना जारी 
बाह। ट्यूबैलपुरा के नाम से रैपुरा भदौरिया में शराब का ठेका खोले जाने की कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने तहसील मुख्यालय बाह भारतीय किसान यूनियन पर धरना (सर्वोदय) का बाह तहसील प्रदर्शन शुरू कर पर प्रदर्शन, नहीं हुई सुनवाई
दिया है।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह भदौरिया, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्यूबेलपुरा के नाम पर 2 किमी दूर स्थित पुरा भदौरिया में ठेका खोला गया है। नशेड़ियों की हरकतों से राहगीर महिलाएं आए दिन शर्मसार होती हैं।
नियम विरुद्ध संचालित हो रहे ठेके को हटाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे जनहित में बृहस्पतिवार से तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू किया है।
• जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पहले दिन समस्या को लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया है। समस्या का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदेश सचिव रामअवतार सिंह, पप्पू त्यागी, रतीराम सिंह, विनय सिंह भदौरिया, वीरभान सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.