भैरवगंज गोलीकांड पर राजद MLC का सरकार पर तीखा हमला, बोले- चुनाव आते ही बेलगाम हो जाते हैं अपराधी भैरवगंज गोलीकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। गोलीकांड में घायल उप मुखिया और वार्ड सदस्य के पति से मुलाकात करने राजद एमएलसी सौरभ कुमार बेतिया जीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। घायलों से मुलाकात के बाद राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय आता है, उस दौरान अपराधी बेलगाम हो जाते हैं और इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एमएलसी ने कहा कि भैरवगंज गोलीकांड जैसी घटनाएं आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करती हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने गोलीकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की। हालांकि, सरकार पर हमला बोलने के साथ ही राजद एमएलसी ने बेतिया जीएमसीएच की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसीएच में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां बड़ी संख्या में मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में घायलों को मिल रही चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। यानी भैरवगंज गोलीकांड को लेकर जहां राजद एमएलसी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा, वहीं बेतिया जीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक बात कही। अब देखने वाली बात होगी कि इस गोलीकांड में शामिल अपराधियों पर पुलिस कब तक शिकंजा कसती है।

- एक साथ पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर नंबर बाय नंबर तीन माह के लंबे इंतजार के बाद बेतिया के कमलनाथ नगर में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य शुरू। मझौलिया पुलिस ने भटवलिया नहर पुल के पास सघन जांच के दौरान 30 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब और बाइक के साथ नामजद तस्कर को किया गिरफ्तार। मोतिहारी के नंदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, मारपीट, छिनतई और डायन बताने का गंभीर आरोप। बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर नई गोरखपुर भाजपा क्षेत्रीय टीम के गठन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां। बेतिया से महाराष्ट्र जा रही भारत गौरव ट्रेन में श्रद्धालुओं और महिला मंडली ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर बेतिया के लाल बाजार में उमड़ा जनसैलाब। 4 September. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बेतिया लाल बाजार हनुमानजी के मंदिर में बहुत सुन्दर सजाया गया भगवान श्री कृष्ण का दरबार। 04.09.2026.1
- भैरवगंज गोलीकांड पर राजद MLC का सरकार पर तीखा हमला, बोले- चुनाव आते ही बेलगाम हो जाते हैं अपराधी भैरवगंज गोलीकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। गोलीकांड में घायल उप मुखिया और वार्ड सदस्य के पति से मुलाकात करने राजद एमएलसी सौरभ कुमार बेतिया जीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। घायलों से मुलाकात के बाद राजद एमएलसी सौरभ कुमार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय आता है, उस दौरान अपराधी बेलगाम हो जाते हैं और इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एमएलसी ने कहा कि भैरवगंज गोलीकांड जैसी घटनाएं आम लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करती हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने गोलीकांड में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की। हालांकि, सरकार पर हमला बोलने के साथ ही राजद एमएलसी ने बेतिया जीएमसीएच की स्वास्थ्य व्यवस्था की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसीएच में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं और यहां बड़ी संख्या में मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में घायलों को मिल रही चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। यानी भैरवगंज गोलीकांड को लेकर जहां राजद एमएलसी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा, वहीं बेतिया जीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक बात कही। अब देखने वाली बात होगी कि इस गोलीकांड में शामिल अपराधियों पर पुलिस कब तक शिकंजा कसती है।1
- उप स्वास्थ्य केंद्र तक रास्ते की समस्या का सीओ ने लिया जायजा ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं अंचलाधिकारी ने आसपास की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते में जलजमाव एवं कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम एवं स्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते की समस्या के कारण इसका लाभ लेने में परेशानी होती है। स्थल निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने रास्ते से संबंधित आवश्यक जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से भी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आसपास की भूमि एवं आवागमन की स्थिति का भी अवलोकन किया। मौके पर मौजूद सरपंच नरेश पटेल एवं मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने प्रशासन के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी अंचलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र तक बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद जताई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि मरीजों एवं आम ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।4
- जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़। रंग-बिरंगे परिधान में कृष्ण के रूप में नजर आए नन्हे-मुन्हे। इस अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन।1
- जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है। संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।1
- Real-Time Location Tracking📱 मोबाइल से निगरानी🔐 बाइक की सुरक्षा में मदद⚡ आसान और स्मार्ट GPS सिस्टम🎥 पूरा वीडियो देखें और जानिए GPS कैसे काम करता है!📞 जानकारी एवं इंस्टॉलेशन के लिए संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847👉 Search Point Technology – Since 2018#BikeGPS #GPSTracker #GPSLiveDemo #BikeSecurity #VehicleTracking #GPSTracking #SearchPointTechnology #BiharBusiness Real-Time Location Tracking📱 मोबाइल से निगरानी🔐 बाइक की सुरक्षा में मदद⚡ आसान और स्मार्ट GPS सिस्टम🎥 पूरा वीडियो देखें और जानिए GPS कैसे काम करता है!📞 जानकारी एवं इंस्टॉलेशन के लिए संपर्क करें:9931495415 | 9199319517 | 9262725204 | 9304603847👉 Search Point Technology – Since 2018#BikeGPS #GPSTracker #GPSLiveDemo #BikeSecurity #VehicleTracking #GPSTracking #SearchPointTechnology #BiharBusiness1
- पेट्रोल लेने गया बेटा… लौटकर देखा तो सड़क किनारे तड़प रही थी मां, हादसे में महिला की दर्दनाक मौत परसा मठिया के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोबिना खातून, पति तफाजुल खां, निवासी बासोपट्टी बकुचिया, वार्ड नंबर-07 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोबिना खातून अपने बेटे के साथ दवा कराने के लिए लौरिया जा रही थीं। रास्ते में परसा मठिया के पास बाइक में पेट्रोल भराने के लिए उनका बेटा मां को सड़क किनारे छोड़कर पेट्रोल पंप चला गया। कुछ ही देर बाद बेटा पेट्रोल लेकर वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए। मां सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ी थीं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय एक पिकअप वाहन लौरिया से बेतिया की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर कुछ दूर स्थित एक दुकान के पास पहुंचा और गाड़ी खड़ी कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक की भूमिका की जांच कर रही है। आखिर हादसा कैसे हुआ और महिला को किस वाहन ने टक्कर मारी, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पेट्रोल लेने गया बेटा जब वापस लौटा, तो सामने मां की जिंदगी खत्म हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।1