हिंडौन के बिजली खां का चौक में पत्नी ने पति और सास पर चाकू से किया हमला, जख्मी हुए पति और सास हिंडौन सिटी। शहर के बिजली खां का चौक में एक पत्नी ने उसके पति और सास पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पीडित इमरान कुरैशी और उसकी मां गुड्डो ने बताया कि इमरान और उसके भाई आसिफ का निकाह करीब 5 साल पहले आफरीन व उसकी बहिन फरीन पुत्री मंसूर, निवासी किरावली (आगरा) यू.पी. से हुआ था। पति इमरान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क रखती है और वह फोन पर उससे वात भी करती है। इसके चलते करीब 5 साल से घर में क्लेश हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि रविवार दोपहर बाद उसकी पत्नि से आपसी अनबन होने के बाद वह घर पर सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने खंजर से उसकी पीठ पर वार कर दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो पत्नी ने मां के हाथ में भी चाकू से हमला कर दिया। इससे मां बेटा दोनों जख्मी हो गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में पेश की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंडौन के बिजली खां का चौक में पत्नी ने पति और सास पर चाकू से किया हमला, जख्मी हुए पति और सास हिंडौन सिटी। शहर के बिजली खां का चौक में एक पत्नी ने उसके पति और सास पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। पीडित इमरान कुरैशी और उसकी मां गुड्डो ने बताया कि इमरान और उसके भाई आसिफ का निकाह करीब 5 साल पहले आफरीन व उसकी बहिन फरीन पुत्री मंसूर, निवासी किरावली (आगरा) यू.पी. से हुआ था। पति इमरान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क रखती है और वह
फोन पर उससे वात भी करती है। इसके चलते करीब 5 साल से घर में क्लेश हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि रविवार दोपहर बाद उसकी पत्नि से आपसी अनबन होने के बाद वह घर पर सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने खंजर से उसकी पीठ पर वार कर दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो पत्नी ने मां के हाथ में भी चाकू से हमला कर दिया। इससे मां बेटा दोनों जख्मी हो गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में पेश की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- *मासलपुर होली के दिन झामरी माता मंदिर में भक्तों ने लगाया भोग किये दर्शन* करौली के लोगों ने सोमवार होली के दिन अपने अपने देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता के अनुसार होली और दीपावली पर भोग प्रसादी लगाया जाता है इस दिन किसान अपनी खेती में से गेहूं की बाल फलियां होलिका दहन में सेख कर अपनी तिजोरी में रखता है तो कभी दरिद्रता नहीं आती परंपरा के अनुसार भक्त प्रहलाद विष्णु भगवान से बहुत ज्यादा प्रेम भजन करते थे और पिता अभिमानी थे वे प्रहलाद की भक्ति से जलते थे उन्होंने अपनी बहन से कहा वरदान के अनुसार आग में नहीं जलेगी यह छोटा बालक विष्णु का गुणगान करता है और पिता की नहीं मानता है इस पहलाद को पकड़कर आग में बैठ जा और बहन को पता था कि मुझे वरदान है मैं जलूंगी नहीं और प्रहलाद को लेकर बैठ गई नरसिंह भगवान ने पहलाद को बचा लिया और होलिका जलकर मर गई बुराई पर अच्छाई की जीत हुई उस समय से लेकर आज तक हिंदू लोग होली मनाते चले आ रहे हैं3
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN KHAD1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी के नजदीकी वजीरपुर उपखंड के मीना बड़ौदा गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में तीन मासूम बच्चों के शव तालाब के किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरपुर की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृत बच्चों की मां संगीता मीणा निवासी मीना बड़ौदा लापता है। उसका पीहर आलमपुर जिला करौली में बताया गया है। परिजनों ने पुलिस और मीडिया को सूचना देकर बताया कि संगीता के तीनों बच्चों के शव गांव के तालाब के पास पड़े मिले हैं, जबकि संगीता का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि अस्पताल में बच्चों के शव रखे होने के बावजूद न तो बच्चों का पिता और न ही ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद मिला। परिजनों का आरोप है कि संगीता की शादी करीब सात साल पहले मीना बड़ौदा निवासी प्रवीण मीणा से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट की घटनाएं भी होती रहती थीं। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को संगीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लेते हुए मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही वह लापता है। मृत बच्चों में दिव्या (5 वर्ष), भारती (3 वर्ष) और डेढ़ साल का दीपक शामिल हैं। पुलिस महिला की तलाश के साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- वजीरपुर उपखंड के मीना बड़ौदा गांव में तीन बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला आया सामने। बच्चों की मां गायब, आलमपुर, करौली में है महिला का पीहर। 25 वर्षीय संजीता की हुई लगभग 7 साल पहले शादी। महिला की तलाश जारी है।1
- रंगों की फुहार हो, खुशियों की बहार हो, आपके जीवन में सदा सुख-समृद्धि अपार हो। गिले-शिकवे सब भूलकर गले मिलें इस बार, होली लाए जीवन में नई उमंग और प्यार। गुलाल का रंग आपके सपनों को सजाए, रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाए। ईश्वर से यही प्रार्थना है हर बार, आपके घर-आंगन में खुशियां रहें अपार। आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN KHAD1
- Karauli gas agenciyan avaidh refilling ko de rahi hai badhava1
- वजीरपुर।बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार सुबह हिंडौन–गंगापुर रोड पर वजीरपुर पुलिस थाने के सामने खंडीप गांव के ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में खंडीप निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में वजीरपुर थाने के बाहर एकत्रित हो गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। मृतक के परिजनों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे न तो जाम खोलेंगे और न ही शव लेंगे और न ही पोस्टमार्टम करवाने देंगे। उन्होंने कहा, “पहले मुलजिम को गिरफ्तार कर थाने लाया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।” करीब कुछ समय तक चले जाम और प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से समझाइश की। अधिकारियों ने शाम तक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, परिजनों ने यह भी कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे शाम तक थाने में ही बैठे रहेंगे और गिरफ्तारी होने तक अपना धरना जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।2