logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी अफसर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया फल काटने वाला चाकू जब्त कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना 14 मई की है, जब सोनूमुड़ा नवापारा निवासी प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष) पुराने शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाए हुए थे। दोपहर में उनका पुराना परिचित अफसर खान उनके पास आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। प्रार्थी ने उसे 100 रुपये दे दिए, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी फिर वापस आया और दोबारा रुपये मांगने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से बलराम यादव पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 119(1) और 118(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 6 को धर दबोचा और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

3 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी अफसर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया फल काटने वाला चाकू जब्त कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना 14 मई की है, जब सोनूमुड़ा नवापारा निवासी प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष) पुराने शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाए हुए थे। दोपहर में उनका पुराना परिचित अफसर खान उनके पास आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। प्रार्थी ने उसे 100 रुपये दे दिए, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी फिर वापस आया और दोबारा रुपये

मांगने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से बलराम यादव पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 119(1) और 118(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 6 को धर दबोचा और वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भारत और फ्रांस की साझेदारी को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। यह पहल दोनों देशों के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को एक नई गति देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम भारत और फ्रांस दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इसके साथ ही यह पहल वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी, जिसके माध्यम से दोनों नेताओं ने स्टार्टअप्स और इनोवेशन को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    1
    भारत और फ्रांस की साझेदारी को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'Bharat Innovates' कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है। यह पहल दोनों देशों के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग को एक नई गति देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह कार्यक्रम भारत और फ्रांस दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इसके साथ ही यह पहल वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी, जिसके माध्यम से दोनों नेताओं ने स्टार्टअप्स और इनोवेशन को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • रायगढ़ वन विभाग ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से लोग टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही वन विभाग द्वारा पौधे सीधे लोगों के घर तक पहुँचाए जाएँगे।
    1
    रायगढ़ वन विभाग ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। इस पहल के माध्यम से लोग टोल फ्री नंबर पर कॉल करके मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही वन विभाग द्वारा पौधे सीधे लोगों के घर तक पहुँचाए जाएँगे।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई।

इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • रायगढ़ की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की महाठगी करने वाले मुख्य सूत्रधार कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पणिगांव निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ठगी का यह बड़ा मामला तब सामने आया जब पीड़ित सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने 44.40 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई। आरोपी ने वाहन कारोबार और जमीन बेचने का झांसा देकर नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम ली और खसरा नंबर 428/4 की जिस जमीन का सौदा पीड़ितों से किया, उसकी रजिस्ट्री चुपके से किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच के दौरान पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी समेत 10 से 15 अन्य लोग भी ठगी का शिकार पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर ठगी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की 1 स्कॉर्पियो और 1 बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। मामले में एसएसबी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ अपनी काली कमाई का भी पाई-पाई हिसाब देना होगा और धोखाधड़ी से बनाई गई हर अवैध संपत्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और पुलिस टीम अब आरोपी के बैंक खातों, अवैध संपत्तियों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।
    2
    रायगढ़ की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की महाठगी करने वाले मुख्य सूत्रधार कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पणिगांव निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ठगी का यह बड़ा मामला तब सामने आया जब पीड़ित सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने 44.40 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई। आरोपी ने वाहन कारोबार और जमीन बेचने का झांसा देकर नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम ली और खसरा नंबर 428/4 की जिस जमीन का सौदा पीड़ितों से किया, उसकी रजिस्ट्री चुपके से किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच के दौरान पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी समेत 10 से 15 अन्य लोग भी ठगी का शिकार पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर ठगी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की 1 स्कॉर्पियो और 1 बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

मामले में एसएसबी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ अपनी काली कमाई का भी पाई-पाई हिसाब देना होगा और धोखाधड़ी से बनाई गई हर अवैध संपत्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और पुलिस टीम अब आरोपी के बैंक खातों, अवैध संपत्तियों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।
    user_RISHIKESH MISHRA
    RISHIKESH MISHRA
    Local News Reporter Raigarh, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
  • कोरबा जिले के नोनविर्रा पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक जिस तरह से अपने दायित्वों और कामकाज का संचालन कर रहे हैं, उस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
    1
    कोरबा जिले के नोनविर्रा पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक जिस तरह से अपने दायित्वों और कामकाज का संचालन कर रहे हैं, उस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। यह पहल भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस आयोजन के माध्यम से दोनों नेताओं ने स्टार्टअप्स और इनोवेशन को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। यह पहल भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्रों में सहयोग को नई मजबूती और गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह कार्यक्रम दोनों देशों के युवा नवप्रवर्तकों, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा वैश्विक स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस आयोजन के माध्यम से दोनों नेताओं ने स्टार्टअप्स और इनोवेशन को लेकर एक बड़ा संदेश दिया है।
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में मलेरिया की रोकथाम और कुपोषण उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मलेरिया प्रभावित गांव औरापानी, नवाडीह, मझगांव तथा उप स्वास्थ्य केंद्र मझगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण व्यवस्था की जमीनी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम औरापानी में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) मलेरिया के तीन और नवाडीह में एक संक्रमित बच्चा मिला है। सभी पीड़ित बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कलेक्टर ने डॉक्टरों को प्रभावित इलाकों में सघन सर्वे, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने मझगांव और औरापानी के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जो बच्चे नियमित रूप से स्कूल या आंगनबाड़ी नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर वजह पता करें और आवश्यकता होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर इलाज की व्यवस्था कराएं। मझगांव आंगनबाड़ी केंद्र में अति कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कलेक्टर एक अति कुपोषित बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बेहतर इलाज और पोषण प्रबंधन के लिए बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) रतनपुर ले जाने के लिए प्रेरित किया, जिस पर परिजन अगले दिन बच्चे को एनआरसी ले जाने के लिए सहमत हो गए। कलेक्टर ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्थानीय पोषणयुक्त 'तिरंगा भोजन' अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि किसी भी गांव में मौसमी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर आवश्यक इलाज और नियंत्रणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोटा प्रवेश पैकरा, सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल, जिला मलेरिया अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन और ग्राम सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में मलेरिया की रोकथाम और कुपोषण उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मलेरिया प्रभावित गांव औरापानी, नवाडीह, मझगांव तथा उप स्वास्थ्य केंद्र मझगांव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण व्यवस्था की जमीनी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम औरापानी में प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) मलेरिया के तीन और नवाडीह में एक संक्रमित बच्चा मिला है। सभी पीड़ित बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कलेक्टर ने डॉक्टरों को प्रभावित इलाकों में सघन सर्वे, समय पर जांच और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

कलेक्टर ने मझगांव और औरापानी के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जो बच्चे नियमित रूप से स्कूल या आंगनबाड़ी नहीं आ रहे हैं, उनके घर जाकर वजह पता करें और आवश्यकता होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर इलाज की व्यवस्था कराएं। मझगांव आंगनबाड़ी केंद्र में अति कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद कलेक्टर एक अति कुपोषित बच्चे के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बेहतर इलाज और पोषण प्रबंधन के लिए बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) रतनपुर ले जाने के लिए प्रेरित किया, जिस पर परिजन अगले दिन बच्चे को एनआरसी ले जाने के लिए सहमत हो गए।

कलेक्टर ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्थानीय पोषणयुक्त 'तिरंगा भोजन' अपनाने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही निर्देश दिया गया कि किसी भी गांव में मौसमी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर आवश्यक इलाज और नियंत्रणात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोटा प्रवेश पैकरा, सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल, जिला मलेरिया अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, मितानिन और ग्राम सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने पुतला दहन किया है। ब्लॉक कांग्रेस ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    1
    राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने पुतला दहन किया है। ब्लॉक कांग्रेस ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.