logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली के भुता थाना क्षेत्र स्थित केसरपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और राशन कोटे को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था और राशन वितरण में फर्जी अंगूठे लगाने की बात कही थी। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद भुता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मटकापुर नहर के पास ट्यूबवेल से आदिल अंसारी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राशन कोटे पर लोगों के अंगूठे लगवाकर राशन न देने की शिकायतों के कारण उनका कोटा सील हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 hrs ago
user_भारत vision live news
भारत vision live news
Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बरेली के भुता थाना क्षेत्र स्थित केसरपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और राशन कोटे को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था और राशन वितरण में फर्जी अंगूठे लगाने की बात कही थी। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद भुता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मटकापुर नहर के पास ट्यूबवेल से आदिल अंसारी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राशन कोटे पर लोगों के अंगूठे लगवाकर राशन न देने की शिकायतों के कारण उनका कोटा सील हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली के बिशारतगंज थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ताजियादारों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ताजियादारों ने हिस्सा लिया और तैयारियों पर चर्चा की। बैठक के उपरांत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ ग्राम रुटिया, ग्राम भिंडोरा, ग्राम कंधरपुर और ग्राम शिवनगर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचे। वहां उन्होंने ताजियादारों से मुलाकात कर चेहल्लुम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।
    1
    बरेली के बिशारतगंज थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ताजियादारों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ताजियादारों ने हिस्सा लिया और तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक के उपरांत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ ग्राम रुटिया, ग्राम भिंडोरा, ग्राम कंधरपुर और ग्राम शिवनगर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचे। वहां उन्होंने ताजियादारों से मुलाकात कर चेहल्लुम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।
    user_Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली में बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का नाला सफाई अभियान केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया है। शहर के कई प्रमुख नालों की अब तक समुचित सफाई नहीं कराई गई है। बदायूं रोड पर नालों की सफाई न के बराबर हुई है और जहाँ हुई भी है, वहाँ महज खानापूर्ति कर दी गई है। इसके अलावा प्रेमनगर थाने के पास स्थित नाले में लंबे समय से गाद और कूड़ा जमा है, जिससे बरसात के दौरान भारी जलभराव की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से नालों की सफाई कराने और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है। वहीं थाना सुभाष नगर क्षेत्र में डेरी वालों का गोबर नालों में इस कदर जमा है कि जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्वास्थ्य विभाग गोबर बहाने वालों पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है और क्या इसके पीछे कोई साठगांठ है, जिसके चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
    4
    बरेली में बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का नाला सफाई अभियान केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया है। शहर के कई प्रमुख नालों की अब तक समुचित सफाई नहीं कराई गई है। बदायूं रोड पर नालों की सफाई न के बराबर हुई है और जहाँ हुई भी है, वहाँ महज खानापूर्ति कर दी गई है। इसके अलावा प्रेमनगर थाने के पास स्थित नाले में लंबे समय से गाद और कूड़ा जमा है, जिससे बरसात के दौरान भारी जलभराव की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल प्रभाव से नालों की सफाई कराने और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है। वहीं थाना सुभाष नगर क्षेत्र में डेरी वालों का गोबर नालों में इस कदर जमा है कि जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्वास्थ्य विभाग गोबर बहाने वालों पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है और क्या इसके पीछे कोई साठगांठ है, जिसके चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
    user_मनोज कुमार पत्रकार
    मनोज कुमार पत्रकार
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचापुर गांव में सार्वजनिक वाटर कूलर हटाने से मना करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नत्थू लाल के अनुसार, गांव में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर का पानी पूरे गांव के लोग पीते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही मो0 फुरकान पुत्र मो0 हकीम ने उनसे इस वाटर कूलर को हटाने के लिए कहा था। जब अरुण कुमार ने यह कहते हुए वाटर कूलर हटाने से इनकार कर दिया कि इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो जाएगी, तो आरोपी फुरकान गाली-गलौच पर उतर आया। आरोप है कि फुरकान ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर वाटर कूलर नहीं हटाया तो जान से मार देंगे"। इस घटना से परेशान पीड़ित ने 23/07/26 को थानाध्यक्ष हाफिजगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचापुर गांव में सार्वजनिक वाटर कूलर हटाने से मना करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नत्थू लाल के अनुसार, गांव में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर का पानी पूरे गांव के लोग पीते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही मो0 फुरकान पुत्र मो0 हकीम ने उनसे इस वाटर कूलर को हटाने के लिए कहा था।

जब अरुण कुमार ने यह कहते हुए वाटर कूलर हटाने से इनकार कर दिया कि इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो जाएगी, तो आरोपी फुरकान गाली-गलौच पर उतर आया। आरोप है कि फुरकान ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर वाटर कूलर नहीं हटाया तो जान से मार देंगे"। इस घटना से परेशान पीड़ित ने 23/07/26 को थानाध्यक्ष हाफिजगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर की गई यह अभद्र टिप्पणी आरोपी को भारी पड़ गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामले में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर भुता थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर की गई यह अभद्र टिप्पणी आरोपी को भारी पड़ गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मामले में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर भुता थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई घटना को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    1
    बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई घटना को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बरेली जंक्शन से मथुरा जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद यात्रियों को टिकट का रिफंड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिफंड के लिए जब परेशान यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिमांशु पटेल के हैंडल से साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में @RailMinIndia, @RailwaySeva और @drmizzatnagar को टैग करते हुए पूरे मामले की जांच करने और यात्रियों को रिफंड दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल इस प्रकरण पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    1
    बरेली जंक्शन से मथुरा जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद यात्रियों को टिकट का रिफंड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिफंड के लिए जब परेशान यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिमांशु पटेल के हैंडल से साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में @RailMinIndia, @RailwaySeva और @drmizzatnagar को टैग करते हुए पूरे मामले की जांच करने और यात्रियों को रिफंड दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल इस प्रकरण पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली के भुता थाना क्षेत्र स्थित केसरपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और राशन कोटे को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था और राशन वितरण में फर्जी अंगूठे लगाने की बात कही थी। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद भुता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मटकापुर नहर के पास ट्यूबवेल से आदिल अंसारी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राशन कोटे पर लोगों के अंगूठे लगवाकर राशन न देने की शिकायतों के कारण उनका कोटा सील हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    बरेली के भुता थाना क्षेत्र स्थित केसरपुर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी और राशन कोटे को लेकर धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी आदिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो में प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था और राशन वितरण में फर्जी अंगूठे लगाने की बात कही थी। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज करने के बाद भुता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मटकापुर नहर के पास ट्यूबवेल से आदिल अंसारी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माना कि उसने प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहे थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि राशन कोटे पर लोगों के अंगूठे लगवाकर राशन न देने की शिकायतों के कारण उनका कोटा सील हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.