Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली जंक्शन से मथुरा जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद यात्रियों को टिकट का रिफंड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिफंड के लिए जब परेशान यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिमांशु पटेल के हैंडल से साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में @RailMinIndia, @RailwaySeva और @drmizzatnagar को टैग करते हुए पूरे मामले की जांच करने और यात्रियों को रिफंड दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल इस प्रकरण पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
भूपेंद्र शर्मा
बरेली जंक्शन से मथुरा जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद यात्रियों को टिकट का रिफंड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिफंड के लिए जब परेशान यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिमांशु पटेल के हैंडल से साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में @RailMinIndia, @RailwaySeva और @drmizzatnagar को टैग करते हुए पूरे मामले की जांच करने और यात्रियों को रिफंड दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल इस प्रकरण पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचापुर गांव में सार्वजनिक वाटर कूलर हटाने से मना करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र नत्थू लाल के अनुसार, गांव में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर का पानी पूरे गांव के लोग पीते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले गांव के ही मो0 फुरकान पुत्र मो0 हकीम ने उनसे इस वाटर कूलर को हटाने के लिए कहा था। जब अरुण कुमार ने यह कहते हुए वाटर कूलर हटाने से इनकार कर दिया कि इससे गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या हो जाएगी, तो आरोपी फुरकान गाली-गलौच पर उतर आया। आरोप है कि फुरकान ने धमकी देते हुए कहा कि "अगर वाटर कूलर नहीं हटाया तो जान से मार देंगे"। इस घटना से परेशान पीड़ित ने 23/07/26 को थानाध्यक्ष हाफिजगंज को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर की गई यह अभद्र टिप्पणी आरोपी को भारी पड़ गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामले में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पर भुता थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विद्यार्थियों और नौजवानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- बरेली के थाना विथरी चैनपुर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई घटना को लेकर पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है।1
- बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित हरदुआ किफायत उल्ला गांव में शुक्रवार सुबह कूड़ा फेंकने जा रहे एक ग्रामीण को सांप ने डस लिया। पीड़ित की पहचान स्वर्गीय राम भरोसे लाल के 50 वर्षीय पुत्र बेनीराम के रूप में हुई है। सुबह करीब पांच बजे घर की सफाई करने के बाद जब वे खेत में कूड़ा फेंकने जा रहे थे, तभी रास्ते में बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद बेनीराम किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें बिना देर किए तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।1
- बरेली में उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं और ज़ायरीन की सहूलियत के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। सभी तैयारियां दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती तथा सज्जादानशीन मुफ्ती बदरूशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में चलाई जा रही हैं। उर्स की सभी रस्में दरगाह आला हज़रत समेत इस्लामिया मैदान में अदा की जाएंगी। इस उर्स के दौरान देश-विदेश से आने वाले अकीदतमंद दरगाह पर चादर व अकीदत के फूल पेश कर दुनिया भर में अमन ओ सुकून की दुआ करते हैं, जबकि बरेली और आसपास के जिलों से लोग पैदल जुलूस की शक्ल में चादरें लेकर पहुंचते हैं। दरगाह पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने सभी जुलूस कमेटियों को हिदायत दी है कि चादर जुलूस में डीजे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि डीजे शोर-शराबे के साथ फिजूलखर्ची को बढ़ावा देता है, इसलिए डीजे की जगह एक या दो सुराही का इस्तेमाल करें और लंबी कपड़े की चादर की जगह फूलों की डली लेकर अपने तयशुदा रास्तों से दरगाह आएं। इसके अलावा नबी-ए-करीम द्वारा दी गई तालीमात (शिक्षा) लिखी तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल होने का सुझाव दिया गया। उन्होंने अपील की कि अल्लाह की रज़ा के लिए कपड़े की चादर और डीजे पर खर्च होने वाली रकम को जरूरतमंद मदरसों व स्कूली छात्रों की फीस, किताबों, बीमारों की दवा और बेसहारा लोगों के राशन के इंतजाम में खर्च करें। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि बैठक में वालंटियर्स और लंगर कमेटियों ने उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं करने के संबंध में अपनी राय रखी। बैठक का संचालन शाहिद नूरी ने किया और जिले भर से आई लंगर कमेटियों का आभार जताया। मौलाना बशीर उल क़ादरी, मास्टर कमाल, औररंगज़ेब नूरी, परवेज़ नूरी, अब्दुल माजिद और इशरत नूरी सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अपने विचार साझा किए। अंत में खुसूसी दुआ के बाद सभी में लंगर तकसीम किया गया।1
- बरेली जंक्शन से मथुरा जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन उपलब्ध न होने के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद यात्रियों को टिकट का रिफंड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिफंड के लिए जब परेशान यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिमांशु पटेल के हैंडल से साझा किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में @RailMinIndia, @RailwaySeva और @drmizzatnagar को टैग करते हुए पूरे मामले की जांच करने और यात्रियों को रिफंड दिलाने की मांग की गई है। फिलहाल इस प्रकरण पर रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर आरोपी को मुकदमा दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बानखाना, थाना प्रेमनगर निवासी 24 वर्षीय इस्लाम कादिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस्लाम कादिर अपने साथी सलमान के साथ मिलकर अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित गिरोह चलाता था, जो लूट और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर अवैध कमाई करता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करता था और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूट, चोरी, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। बरेली पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1