logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरियापुर (मोकामा): दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 गिरफ्तार। मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 को बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार और ललन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

8 hrs ago
user_Swaraj Bharat Live
Swaraj Bharat Live
Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
8 hrs ago

दरियापुर (मोकामा): दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 गिरफ्तार। मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 को बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार और ललन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का बड़ा बयान, बोले– जनता मालिक है, नीतीश कुमार होते तो नतीजा कुछ और होता
    1
    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का बड़ा बयान, बोले– जनता मालिक है, नीतीश कुमार होते तो नतीजा कुछ और होता
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उन्हें घटिया एवं मानकों के अनुरूप नहीं होने वाला भोजन दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। आक्रोशित छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र होकर मेस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग की। छात्रों का कहना था कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, आवश्यक सुधार करने तथा छात्रों की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने मंगलवार को 12 बजे तक अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि मेस व्यवस्था की समीक्षा कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
    1
    शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
शेखपुरा स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से उन्हें घटिया एवं मानकों के अनुरूप नहीं होने वाला भोजन दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
आक्रोशित छात्र कॉलेज परिसर में एकत्र होकर मेस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार की मांग की। छात्रों का कहना था कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार कॉलेज प्रशासन से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रशासन ने मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, आवश्यक सुधार करने तथा छात्रों की सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने मंगलवार को 12 बजे तक अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि मेस व्यवस्था की समीक्षा कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेगूसराय शहर के चौक चौराहे पर रात में उतरे डीएसपी आनंद पांडे. बिहार में बढ़ते अपराध और बेगूसराय में लगातार अपराध बढ़ रही है. रोकने के लिए वाहन चेकिंग रात में चलाई जा रही है.. डीएसपी आनंद पांडे ने मीडिया से बात करते हुए
    1
    बेगूसराय शहर के चौक चौराहे पर रात में उतरे डीएसपी आनंद पांडे. बिहार में बढ़ते अपराध और बेगूसराय में लगातार अपराध बढ़ रही है. रोकने के लिए वाहन चेकिंग रात में चलाई जा रही है.. डीएसपी आनंद पांडे ने मीडिया से बात करते हुए
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। 📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य ✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण ✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव ✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा? 💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के मसत्थु गांव की समस्याओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।
गांव के मूल निवासी अजीत शर्मा का कहना है कि उन्होंने पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और कई प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार आवेदन और ई-मेल भेजकर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके अनुसार, अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
📌 आवेदन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे: ✔️ अधूरा सड़क निर्माण कार्य
✔️ सरकारी गैर-मजरूआ भूमि पर कथित अतिक्रमण
✔️ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव
✔️ गांव का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग
अब सवाल यह है—क्या मसत्थु गांव के लोगों को उनका अधिकार और विकास मिलेगा?
💬 आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर लिखें और इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पोस्ट शेयर करें।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की। सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है। उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
    1
    अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली
अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार को चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। बांग्ला स्थल से मस्जिद तक निकाले गए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के शेखपुरा जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय, अफजल गणी, जीशान रिजवी, कारू रविदास, सत्येंद्र महतो सहित अन्य सहयोगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की।
सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के सभी शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही, आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाता है।
उन्होंने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर हुसैनाबाद में आढ़ा, कैथा, शेखपुरा शहर समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं, जो सामाजिक एकता की मिसाल है।
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • दरियापुर (मोकामा): दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 गिरफ्तार। मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 को बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार और ललन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
    1
    दरियापुर (मोकामा): दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर पथराव व लाठी-डंडे चले, 6 घायल, 2 गिरफ्तार।
मोकामा प्रखंड के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, रॉड और ईंट-पत्थर चले। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 को बेहतर इलाज के लिए बाढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीतीश कुमार और ललन पासवान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.