हरिद्वार में नवंबर 2024 से एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे एएसपी शेखर चंद सुयाल का जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर पर स्थानांतरण होने के बाद आज उन्हें सहयोगी पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा हरिद्वार में 22 माह के लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई। ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे। बता दें कि शेखर चंद्र सुयाल इससे पूर्व हरिद्वार नगर क्षेत्राधिकारी पद पर भी तैनात रहे हैं। एएसपी कोटद्वार के रूप में अंकिता भंडारी केस के खुलासे में भी उनकी अहम भूमिका रही। (_कुमार दुष्यंत_)
हरिद्वार में नवंबर 2024 से एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे एएसपी शेखर चंद सुयाल का जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर पर स्थानांतरण होने के बाद आज उन्हें सहयोगी पुलिस अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई। आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा हरिद्वार में 22 माह के लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई। ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे। बता दें कि शेखर चंद्र सुयाल इससे पूर्व हरिद्वार नगर क्षेत्राधिकारी पद पर भी तैनात रहे हैं। एएसपी कोटद्वार के रूप में अंकिता भंडारी केस के खुलासे में भी उनकी अहम भूमिका रही। (_कुमार दुष्यंत_)
- बतौर एसपी देहात 22 माह के लम्बे सफल कार्यकाल के बाद देहरादून के लिए विदा हुए शेखर चंद सुयाल। बीते रोज उत्तराखंड शासन द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण/ तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्री शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है। उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व श्री शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई। सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।1
- प्राइवेट कंपनियों में मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा, ललित कुमार ने उठाई आवाज हरिद्वार। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के साथ कथित शोषण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर ललित कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक लंबे समय तक काम करने के बावजूद वेतन, काम के घंटे, छुट्टी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ललित कुमार ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमानुसार वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और अन्य वैधानिक सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत से उद्योगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्या होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।1
- हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)1
- *फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी, जनहित याचिका दाखिल करने की तैयारी* *एससी-एसटी प्रमाणपत्रों में उपजाति जोड़कर जारी करने पर उठाए सवाल, बोले- पात्रों के अधिकारों पर पड़ रहा असर* *नीट यूजी दाखिलों में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, प्रमाणपत्र जारी करने वाले तंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग* देहरादून। उत्तराखंड में नीट यूजी के जरिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले को लेकर फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला लेने वाले चार अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त कर दिए गए हैं। मामले में चार छात्राओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जाति और क्षेत्र के आधार पर जारी किये जा रहे मामलों को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने कहा है कि वो इस मामले को लंबे समय से उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। अपात्र लोगों को आरक्षण का लाभ मिलने से प्रदेश के पात्र छात्रों और अभ्यर्थियों के हितों पर डाका पड़ रहा है। इन दिनों देश भर में नीट यूजी के तहत एमबीबीएस के दाखिले चल रहे हैं। उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से काउंसिलिंग हो रही है। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी कोटे से जारी फर्जी प्रमाणपत्र पर सीट का मामला उजागर हुआ है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी किये हैं। वहीं, फर्जी प्रमाणपत्रों को जारी करने का खुलासा करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने कहा कि पिछले 26 साल से यह खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीएम और समाज कल्याण विभाग को भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने का एक बड़ा गिरोह खेल कर रहा है। इसमें शासन-प्रशासन के अधिकारी, पटवारी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर 2000 के बाद पहले से आरक्षित जातियों में उपजाति को जोड़कर प्रमाणपत्र जारी करना पूरी तरह से अवैध है। यह गैरकानूनी है। इसके अलावा क्षेत्र के नाम पर भी आरक्षण का लाभ लेना अवैध है। शासन को इन सभी प्रमाणपत्रों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। गौरतलब है कि नीट यूजी मामले में फर्जीवाड़े को लेकर जांच में सामने आया कि चारों अभ्यर्थियों ने एक ही व्यक्ति के नाम का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिचय पत्र इस्तेमाल किया था, जबकि जिला प्रशासन की संबंधित पंजिका में उस नाम का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सत्यापन के दौरान आवेदन में दिए गए पते पर भी अभ्यर्थी अथवा उनके परिजन नहीं मिले। इसके अलावा शपथपत्रों और अन्य दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां पाई गईं। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रमाणपत्र निरस्त किए गए और एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने चारों डठठै दाखिले रद्द कर दिए। पुलिस ने अब मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने भविष्य में आरक्षित श्रेणी और मूल निवास जैसे प्रमाणपत्रों के आधार पर होने वाले दाखिलों को जिला प्रशासन से सत्यापन के बाद ही स्थायी करने की प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।1
- देहरादून उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री सरकार ने फिल्म को प्रोत्साहित करने का लिया निर्णय महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जारी किया पत्र मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में एसजीएसटी की होगी प्रतिपूर्ति दर्शकों से नहीं लिया जाएगा राज्य का एसजीएसटी राज्य सरकार वहन करेगी एसजीएसटी की राशि फिल्म को बढ़ावा देने के लिए लिया गया फैसला देहरादून उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ हुई टैक्स फ्री सरकार ने फिल्म को प्रोत्साहित करने का लिया निर्णय महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जारी किया पत्र मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में एसजीएसटी की होगी प्रतिपूर्ति दर्शकों से नहीं लिया जाएगा राज्य का एसजीएसटी राज्य सरकार वहन करेगी एसजीएसटी की राशि फिल्म को बढ़ावा देने के लिए लिया गया फैसला1
- रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार The Aman Times। 🔴 रुपयों के विवाद में हत्या का खुलासा, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार काशीपुर/उधम सिंह नगर ग्राम गुलजारपुर में 13 सितंबर को हुई हरदीप सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रुपयों के लेन-देन के विवाद में संदीप सिंह उर्फ सोना ने हरदीप को गोली मार दी। आरोप है कि वारदात के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर ने भी साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की गई है।1
- लक्सर के नेहन्दपुर गांव में धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर बिना शादी के घर में रखने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। तहरीर में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 📍 स्थान: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड 📺 श्रद्धा टीवी नेटवर्क | निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ #Laksar #Nehandpur #DharmParivartan #UttarakhandNews #ShraddhaTVNetwork लक्सर के नेहन्दपुर गांव में धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर एक हिंदू युवती को कथित तौर पर बिना शादी के घर में रखने और धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। तहरीर में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 📍 स्थान: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड 📺 श्रद्धा टीवी नेटवर्क | निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ #Laksar #Nehandpur #DharmParivartan #UttarakhandNews #ShraddhaTVNetwork1
- हरिद्वार हर की पौड़ी पर बिकनी पहनकर स्नान कर रही वायरल वीडियो के बाद सामने आई महिला AI द्वारा जेनरेट फेक वीडियो का सच बताने और जनता से की यह अपील देख वायरल वीडियो।1