logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय शहर में गणेश उत्सव के समापन पर निकाली गई भव्य गणपति विसर्जन यात्रा शहर में निकाली गई भव्य गणपति विसर्जन यात्रा, लखीसराय। शहर में गणेश उत्सव के समापन पर बड़े और छोटे गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली विसर्जन यात्रा पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक से शुरू हुई ।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत किया। विसर्जन यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। देर शाम दोनों प्रतिमाओं का अस्थघठी तालाब में विधिवत विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

13 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
13 hrs ago

लखीसराय शहर में गणेश उत्सव के समापन पर निकाली गई भव्य गणपति विसर्जन यात्रा शहर में निकाली गई भव्य गणपति विसर्जन यात्रा, लखीसराय। शहर में गणेश उत्सव के समापन पर बड़े और छोटे गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच निकली विसर्जन यात्रा पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक से शुरू हुई ।इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत किया। विसर्जन यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। देर शाम दोनों प्रतिमाओं का अस्थघठी तालाब में विधिवत विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के जमुई सांसद क्षेत्र में छात्रों के साथ भगवा गमछे। गुंडे के द्वारा लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आने पर बेगूसराय AISF जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बिहार सरकार और चिराग पासवान के संसद पर हमला करते हुए।
    2
    बिहार के जमुई सांसद क्षेत्र में छात्रों के साथ भगवा गमछे। गुंडे के द्वारा लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आने पर बेगूसराय AISF जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बिहार सरकार और चिराग पासवान के संसद पर हमला करते हुए।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • जमुई के एक वायरल वीडियो की जानकारी देते एसपी साहब जमुई....
    1
    जमुई के एक वायरल वीडियो की जानकारी देते एसपी साहब जमुई....
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    14 hrs ago
  • स्कूटी सवार युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी - सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान, आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में उस समय पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक-युवती की पहचान कर ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने को प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    स्कूटी सवार युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान, आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई शुरू
जमुई। जमुई टाउन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रही घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की है। घटना के संबंध में उस समय पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और अन्य सामग्री को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक-युवती की पहचान कर ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं किए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने को प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब वीडियो की सत्यता, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेगूसराय- पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आध्यत्मिक शिविर आयोजित पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षण सिपाहियों के लिए आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव चयनित पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, अनुशासित जीवन शैली और जनसेवा के प्रति कर्तव्य निष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना था. इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर दर्जनों नव-नियुक्त प्रशिक्षित सिपाही मौजूद थे.
    1
    बेगूसराय- पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए आध्यत्मिक शिविर आयोजित
पुलिस लाइन में नव-नियुक्त प्रशिक्षण सिपाहियों के लिए आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव चयनित पुलिस कर्मियों में मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, अनुशासित जीवन शैली और जनसेवा के प्रति कर्तव्य निष्ठा की भावना को सुदृढ़ करना था. इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस मौके पर दर्जनों नव-नियुक्त प्रशिक्षित सिपाही मौजूद थे.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    Interior designer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • 20/09/2026 : क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मती के दौरान ईंट टुकड़ा गिराते हुए ट्रेक्टर का टेलर पलट गया | Mobile Tv News
    1
    20/09/2026 : क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मती के दौरान ईंट टुकड़ा गिराते हुए ट्रेक्टर का टेलर पलट गया |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    20 hrs ago
  • बेगूसराय जिला अधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।
    3
    बेगूसराय जिला अधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यालय कक्ष पर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
    1
    सरकारी योजना का लाभ लेना है तो "#दलाल" से मिलना ही पड़ेगा! I शाम्हो बेगूसराय बिहार | Mobile Tv News |
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    21 hrs ago
  • मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर 12 वर्षीय आदित्य गंगा में डूबा, स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश मोकामा। मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर रविवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय आदित्य कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार दो दोस्तों के साथ दोपहर करीब 1:30 बजे तपस्वी गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना से घबराए उसके दोनों दोस्त वहां से भाग गए। बाद में स्थानीय व्यक्ति द्वारा दोनों बच्चों से पूछताछ किए जाने पर घटना की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही घाट के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नगर सभापति ने मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। वहीं अंचलाधिकारी से बातचीत में एसडीआरएफ टीम के आने की जानकारी मिली। इधर, स्थानीय गोताखोर आलमगीर अन्य लोगों के साथ गंगा में आदित्य की तलाश में जुटे हैं। मौके पर मोकामा थाना की पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। डूबे बालक की पहचान मोकामा के गौशाला रोड, गोला निवासी स्व. जुगनू दास के छोटे बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी गंगा घाट पर मौजूद हैं और बालक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    1
    मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर 12 वर्षीय आदित्य गंगा में डूबा, स्थानीय गोताखोर कर रहे तलाश

मोकामा। मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर रविवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय आदित्य कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है।
जानकारी के अनुसार आदित्य कुमार दो दोस्तों के साथ दोपहर करीब 1:30 बजे तपस्वी गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान आदित्य अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना से घबराए उसके दोनों दोस्त वहां से भाग गए। बाद में स्थानीय व्यक्ति द्वारा दोनों बच्चों से पूछताछ किए जाने पर घटना की जानकारी सामने आई।
घटना की सूचना मिलते ही घाट के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नगर सभापति ने मामले की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। वहीं अंचलाधिकारी से बातचीत में एसडीआरएफ टीम के आने की जानकारी मिली।
इधर, स्थानीय गोताखोर आलमगीर अन्य लोगों के साथ गंगा में आदित्य की तलाश में जुटे हैं। मौके पर मोकामा थाना की पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
डूबे बालक की पहचान मोकामा के गौशाला रोड, गोला निवासी स्व. जुगनू दास के छोटे बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोग भी गंगा घाट पर मौजूद हैं और बालक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC को थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी, ट्रेन में युवती ने खुद फाड़े कपड़े; जमुई DM-SP ने साथ गाया गाना..... Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला शामिल है। MLC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद के बाद एक युवती द्वारा कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। रेलवे के अनुसार युवती के पास टिकट नहीं था और DDU जंक्शन पर RPF ने मामले को संभाला। इसके अलावा जमुई में DM और SP के एक साथ गीत गाने का वीडियो भी चर्चा में है। बिहार की राजनीति, अपराध, वायरल खबरों और अन्य जिलों की 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    1
    बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: MLC को थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी, ट्रेन में युवती ने खुद फाड़े कपड़े; जमुई DM-SP ने साथ गाया गाना.....
Bihar News Today: बिहार की 10 बड़ी खबरों में मुजफ्फरपुर के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के MLC वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर थप्पड़ मारने की धमकी देने का मामला शामिल है। MLC की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान विवाद के बाद एक युवती द्वारा कथित तौर पर अपने कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया है। रेलवे के अनुसार युवती के पास टिकट नहीं था और DDU जंक्शन पर RPF ने मामले को संभाला।
इसके अलावा जमुई में DM और SP के एक साथ गीत गाने का वीडियो भी चर्चा में है। बिहार की राजनीति, अपराध, वायरल खबरों और अन्य जिलों की 10 बड़ी खबरें इस वीडियो में देखें।
Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.